Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में बालोतरा कल्याणपुर के रनिया देशीपुरा गांव में बदमाशों का आतंक लड़की का अपहरण करने के लिए 7-8 बदमाश पिस्टल के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर आए जब सभी घर वाले उनकी तरफ़ दौड़े तो भाग खड़े हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल है
पुरुषोत्तम तिवाड़ी
राजस्थान में बालोतरा कल्याणपुर के रनिया देशीपुरा गांव में बदमाशों का आतंक लड़की का अपहरण करने के लिए 7-8 बदमाश पिस्टल के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर आए जब सभी घर वाले उनकी तरफ़ दौड़े तो भाग खड़े हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल है
More news from Rajasthan and nearby areas
- राजस्थान के बालोतरा क्षेत्र के रनिया देशीपुरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ बदमाश हथियारों के साथ एक लड़की का अपहरण करने पहुंचे। घटना के दौरान बदमाशों ने माहौल में दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह साजिश सफल नहीं हो सकी। जैसे ही बदमाश लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे, घरवालों ने शोर मचाया और मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया। ग्रामीणों ने बिना डरे एकजुट होकर बदमाशों का सामना किया। गांववालों की हिम्मत और एकता देखकर बदमाश घबरा गए और मौके से उल्टे पांव भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों की बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।1
- गजब की सनक! विदेशी टूरिस्ट ने फोटोशूट के लिए हाथी को कराया पेंट, गजराज की मौत से भड़के यूजर्स सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विदेशी टूरिस्ट ने फोटोशूट के लिए हाथी को पेंट कराया। इसे देख यूजर्स काफी भड़क गए। जयपुर में एक विदेशी कलाकार द्वारा हाथी को गुलाबी रंग से रंगने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। इस हरकत की पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने व्यापक रूप से आलोचना की है, जिन्होंने इसे "बेहद परेशान करने वाला" और हाथी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है। जूलिया बुरुलेवा नाम की एक कला फोटोग्राफर ने अपनी तस्वीरों में एक मॉडल को रंग-बिरंगे हाथी के ऊपर बैठे हुए दिखाया, जिससे पशु शोषण के आरोप लगे। यह शूट भगवान गणेश को समर्पित एक परित्यक्त मंदिर में किए जाने का दावा किया गया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार , फोटोशूट में शामिल हाथी की पिछले महीने मौत हो गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फोटोशूट और जानवर की मौत के बीच कोई संबंध नहीं है।1
- राजस्थान में बालोतरा कल्याणपुर के रनिया देशीपुरा गांव में बदमाशों का आतंक लड़की का अपहरण करने के लिए 7-8 बदमाश पिस्टल के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर आए जब सभी घर वाले उनकी तरफ़ दौड़े तो भाग खड़े हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल है1
- Post by Kishan Lal jangid1
- 1 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 4100 दीपकों की महाआरती का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी थालियों में दीपक लेकर आए महाआरती करने के लिए और महेश नगर थाना से मुकेश कुमार जी को दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान श्री हनुमान स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया3
- Post by Khemraj Joshi2
- सीएचसी निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, प्रदर्शन खबर दौसा जिले के कुंडल से कुंडल मुख्यालय में बन रहे 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा नीम का पाड़ा ने बताया कि 0.70 हेक्टेयर में बन रहे इस सीएचसी पर करीब 8.25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी की जगह मिट्टी, घटिया ईंटें और जंग लगे सरिए का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीण गिर्राज प्रसाद सैनी ने बताया कि निर्माण में घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है और भवन की सही तरीके से तराई भी नहीं की जा रही। वहीं राजेश कुमार मीणा ने कहा कि 53 ग्रेड सीमेंट की जगह 42 ग्रेड सीमेंट का उपयोग हो रहा है और बजरी भी निम्न गुणवत्ता की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जितेंद्र शर्मा, राजेश मीणा, अशोक योगी, नरेंद्र मीणा, गिर्राज सैनी, लोकेश बैरवा, रितिकराज, कमलेश मीणा, दीपक सैनी, महेश सैनी, रोहित बैरवा, खुशीराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। NASA ने अपने महत्वाकांक्षी आर्टेमिस मिशन के तहत चंद्रमा पर मानव की वापसी की तैयारी तेज कर दी है। करीब 50 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद के बेहद करीब पहुंचने वाला है। क्या है आर्टेमिस मिशन? आर्टेमिस मिशन का उद्देश्य न केवल चांद पर दोबारा मानव को भेजना है, बल्कि वहां स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाना भी है। इस मिशन के तहत पहली बार एक महिला और एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर भेजने की योजना है। कैसे होगा मिशन लॉन्च? इस मिशन में अत्याधुनिक रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इंसानों को सुरक्षित चंद्र कक्षा तक ले जाएगा। इसके बाद आने वाले चरणों में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे।1