गांव बस्ती चलो अभियान में सरोज राजपूत ने किया हितग्राहियों से संपर्क - सम्मान, स्वच्छता कार्यक्रम व जन चौपाल से गिनाई शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं टीकमगढ़ 12 अप्रैल गांव बस्ती चलो अभियान के तहत पूरे टीकमगढ़ जिले में भाजपा द्वारा कार्यक्रम चलाए जा रहे है। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने आज सुबह विश्वनाथ चौराहा वार्ड नंबर 3 में नगर मंडल द्वारा पार्षद बृजकिशोर तिवारी व मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम, हितग्राही संपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं मवई एवं लार मजना पंचायत में मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम एवं जन चौपाल में मुख्य रूप से सरोज राजपूत उपस्थिति रही। सरोज राजपूत द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, विजय पटैरिया, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी, जुगल किशोर व्यास, देवेंद्र सेन, मनोहर अहिरवार, कुंवर अक्षय सिंह, अंकित तिवारी, अंशुल सोनी, राजेश सोनी, हिमांशु जैन, हनी जैन, संस्कार रजक, ओम प्रकाश चढ़ार, रानू नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय का मंत्र लेकर चल रही है, जिसमें अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाकर उसे विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है। महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सक्षम आंगनबाड़ी व पोषण 2.0 जैसी भाजपा सरकार की योजनाओं से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व पोषण का आधार बनेगी। वहीं किसान सम्मान निधि से छोटे किसानों को फायदा हुआ। यह वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है एवं युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, स्वरोजगार योजना तथा शिक्षा में स्कॉलरशिप से आम युवा वर्ग आत्मनिर्भर बनकर लघु उद्योग स्थापित कर पा रहा है। समय-समय पर अपने जिले टीकमगढ़ में विकास की योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए मेरे द्वारा प्रदेश शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे एवं संगठन में छोटे कार्यकर्ताओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- Post by Jamil khan1
- Post by Rudraa Pratap Singh1
- टीकमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां मोहब्बत ने ऐसा रूप लिया कि एक युवती अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।1
- पलेरा में अंबेडकर जयंती पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम, संबल योजना के तहत सहायता राशि वितरित पलेरा:टीकमगढ़ जिले के पलेरा जनपद पंचायत परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता व शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसी दौरान संबल योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत द्वारा हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर, बीडीओ अक्षिता शर्मा, जनपद सीईओ अरविंद बोरकर सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही और आयोजन के अंत में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।3
- टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)। जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरवारा में रविवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने रूठे प्रेमी को मनाने के लिए विद्युत टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती का अपने प्रेमी से पिछले चार दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी। इसी के चलते वह सुबह करीब 5 बजे गांव के पास लगे हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश व मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। 🖊️ ब्यूरो रिपोर्ट: टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- छुम छुम छाना नना बाजे #viralreel @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1