logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूठे प्रेमी को मनाने टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)। जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरवारा में रविवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने रूठे प्रेमी को मनाने के लिए विद्युत टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती का अपने प्रेमी से पिछले चार दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी। इसी के चलते वह सुबह करीब 5 बजे गांव के पास लगे हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश व मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। 🖊️ ब्यूरो रिपोर्ट: टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा

3 hrs ago
user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रूठे प्रेमी को मनाने टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)। जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरवारा में रविवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने रूठे प्रेमी को मनाने के लिए विद्युत टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती का अपने प्रेमी से पिछले चार दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी। इसी के चलते वह सुबह करीब 5 बजे गांव के पास लगे हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश व मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। 🖊️ ब्यूरो रिपोर्ट: टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)। जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरवारा में रविवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने रूठे प्रेमी को मनाने के लिए विद्युत टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती का अपने प्रेमी से पिछले चार दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी। इसी के चलते वह सुबह करीब 5 बजे गांव के पास लगे हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश व मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। 🖊️ ब्यूरो रिपोर्ट: टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    1
    टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)। जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरवारा में रविवार सुबह एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने रूठे प्रेमी को मनाने के लिए विद्युत टावर पर चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि युवती का अपने प्रेमी से पिछले चार दिनों से बातचीत नहीं हो रही थी। इसी के चलते वह सुबह करीब 5 बजे गांव के पास लगे हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
युवती की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश व मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
🖊️ ब्यूरो रिपोर्ट: टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छुम छुम छाना नना बाजे #viralreel @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    छुम छुम छाना नना बाजे #viralreel @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है यहां टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो पर मुर्गी दाने से भरा ट्रक पलट गया इस दर्दनाक हादसे में शादी के दूसरे ही दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई दूल्हे की मां और भाभी की भी हादसे में मौत हुई है जिस कारण यहां एक पूरा हस्ता खेलता परिवार बिखर गया है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जैसा कि आपको बता दें की शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के रहने वाले 25 वर्षीय वीरेन्द्र शाक्य की एक दिन पहले शुक्रवार को शिवपुरी के संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य के साथ मंदिर में परिवार की मौजूदगी में शादी हुई थी शादी के दूसरे दिन दूल्हा वीरेन्द्र शाक्य अपनी दुल्हन राजेश्वरी को मां अन्वेश शाक्य, भाभी राजो शाक्य व बहन भूरिया शाक्य के ऑटो से राजगढ़ गांव ला रहा था ऑटो जब टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य की बहन ने ऑटो रुकवाया और कोई सामान लेने के लिए रोड किनारे स्थित दुकान पर चली गई दूल्हा वीरेन्द्र दुल्हन राजेश्वरी, मां और भाभी व ऑटो ड्राइवर ऑटो में ही बैठे हुए थे तभी मुर्गी दाने से भरा एक ट्रक ऑटो के बिलकुल नजदीक से पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रहा था मुड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया ऑटो पर ट्रक के पलटते ही चीख पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े ट्रक पलटने से ऑटो पूरी तरह से उसकी चपेट में आ गया हादसे में दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य, दुल्हन राजेश्वरी शाक्य, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य और भाभी राजो शाक्य की मौत हो गई है जबकि ऑटो ड्राइवर एवम दुल्हन की बहन भूरिया शाक्य की जान बच गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मुर्गी दाने की बोरियां हटाकर उनके नीचे दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया शिवपुरी से अतुल जैन की रिपोर्ट.
    1
    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है यहां टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो पर मुर्गी दाने से भरा ट्रक पलट गया इस दर्दनाक हादसे में शादी के दूसरे ही दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई दूल्हे की मां और भाभी की भी हादसे में मौत हुई है जिस कारण यहां एक पूरा हस्ता खेलता परिवार बिखर गया है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जैसा कि आपको बता दें की शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के रहने वाले 25 वर्षीय वीरेन्द्र शाक्य की एक दिन पहले शुक्रवार को शिवपुरी के संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य के साथ मंदिर में परिवार की मौजूदगी में शादी हुई थी शादी के दूसरे दिन दूल्हा वीरेन्द्र शाक्य अपनी दुल्हन राजेश्वरी को मां अन्वेश शाक्य, भाभी राजो शाक्य व बहन भूरिया शाक्य के ऑटो से राजगढ़ गांव ला रहा था ऑटो जब टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य की बहन ने ऑटो रुकवाया और कोई सामान लेने के लिए रोड किनारे स्थित दुकान पर चली गई दूल्हा वीरेन्द्र दुल्हन राजेश्वरी, मां और भाभी व ऑटो ड्राइवर ऑटो में ही बैठे हुए थे तभी मुर्गी दाने से भरा एक ट्रक ऑटो के बिलकुल नजदीक से पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रहा था मुड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया ऑटो पर ट्रक के पलटते ही चीख पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े ट्रक पलटने से ऑटो पूरी तरह से उसकी चपेट में आ गया हादसे में दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य, दुल्हन राजेश्वरी शाक्य, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य और भाभी राजो शाक्य की मौत हो गई है जबकि ऑटो ड्राइवर एवम दुल्हन की बहन भूरिया शाक्य की जान बच गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मुर्गी दाने की बोरियां हटाकर उनके नीचे दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया
शिवपुरी से अतुल जैन की रिपोर्ट.
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा 11 अप्रैल की सुबह करीबन 10:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कुकू तलैया के पास कुछ लोग अवैध गांजा लेकर खड़े हैं तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपी अर्जुन लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी तगारी और रामबाबू लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी रुहाना से करीबन 2 किलो अवैध गांजा जप्त किया साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा 11 अप्रैल की सुबह करीबन 10:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कुकू तलैया के पास कुछ लोग अवैध गांजा लेकर खड़े हैं तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपी अर्जुन लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी तगारी और रामबाबू लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी रुहाना से करीबन 2 किलो अवैध गांजा जप्त किया साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Chanderi halchal news
    Chanderi halchal news
    Artist चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rudraa Pratap Singh
    1
    Post by Rudraa Pratap Singh
    user_Rudraa Pratap Singh
    Rudraa Pratap Singh
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    1
    Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    user_ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाजपा प्रशिक्षण शिविर में गूंजा 'विकास का मंत्र केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं पर हुआ मंथन अशोकनगर। मुंगावली नगर के एक निजी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी मंडल मुंगावली द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव द्वारा की गई अन्य सत्रों के दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्षता की गई । ​​विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सीखो-कमाओ योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को 'किसान विकास वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है जिससे कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। भाजपा का इतिहास और अंत्योदय का लक्ष्य ​प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय (अंतिम व्यक्ति का उदय) के संकल्प पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। ​योजनाओं का मिला ब्यौरा, लखपति दीदी से लेकर लाड़ली बहना तक ​शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। जिला महामंत्री नरेश ग्वाल ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी, पीएम-किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत (70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए विस्तार) की जानकारी दी। ​बूथ प्रबंधन और 'मन की बात' ​शिविर के अंतिम चरणों में बूथ प्रबंधन की बारीकियों को समझाया गया। कार्यकर्ताओं को 'बूथ जीता, चुनाव जीता' का मंत्र देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से जनता से जुड़ने के निर्देश दिए गए। ​शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना था प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिल रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा वैचारिक अधिष्ठान (वैचारिक आधार), रंजीत सिंह राजपूत पूर्व जिला मंत्री द्वारा कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, धर्मेन्द्र रघुवंशी जिला मंत्री द्वारा सोशल मीडिया ए.आई. नमो ऐप और संगठन ऐप, वीरेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष द्वारा बूथ प्रबंधन एवं मन बात, सचिन चौधरी पूर्व जिला महामंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। वही इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामनारायण तिवारी,महेश पूरी,श्री नारायण शर्मा, ज्ञान सिंह कटारिया ,अरविंद जैन HMT,जिला महामंत्री नरेश ग्वाल,भाजपा जिला दीपक पालीवाल, मनीष मोदी, सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र दांगी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र जैन,रूपेश जैन, मंडल महा मंत्री रामबाबू , अविनाश यादव अन्नू दुबे, संतोष ओझा, कैलाश सेन, विक्रम यादव, सौरभ सक्सेना,अनिकेत भार्गव, रंजीत राजपूत,धर्मेंद्र रघुवंशी,अजितेश श्रीवास्तव, जड़ेल यादव, विमल प्रजापति, अभिषेक माथुर, आयुष दुबे, अर्पित सोनी,अरविंद प्रजापति,सहित अन्य उपस्थित रहे।
    4
    भाजपा प्रशिक्षण शिविर में गूंजा 'विकास का मंत्र
केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं पर हुआ मंथन
अशोकनगर। मुंगावली नगर के एक निजी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी मंडल मुंगावली द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में पार्टी के इतिहास, विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव द्वारा की गई अन्य सत्रों के दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्षता की गई । ​​विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सीखो-कमाओ योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को 'किसान विकास वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है जिससे कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।
भाजपा का इतिहास और अंत्योदय का लक्ष्य
​प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय (अंतिम व्यक्ति का उदय) के संकल्प पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
​योजनाओं का मिला ब्यौरा, लखपति दीदी से लेकर लाड़ली बहना तक
​शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। जिला महामंत्री नरेश ग्वाल ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी, पीएम-किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत (70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए विस्तार) की जानकारी दी।
​बूथ प्रबंधन और 'मन की बात'
​शिविर के अंतिम चरणों में बूथ प्रबंधन की बारीकियों को समझाया गया। कार्यकर्ताओं को 'बूथ जीता, चुनाव जीता' का मंत्र देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से जनता से जुड़ने के निर्देश दिए गए। ​शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ करना था प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिल रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा वैचारिक अधिष्ठान (वैचारिक आधार), रंजीत सिंह राजपूत पूर्व जिला मंत्री द्वारा कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, धर्मेन्द्र रघुवंशी जिला मंत्री द्वारा सोशल मीडिया ए.आई. नमो ऐप और संगठन ऐप, वीरेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष द्वारा बूथ प्रबंधन एवं मन  बात, सचिन चौधरी पूर्व जिला महामंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। वही इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामनारायण तिवारी,महेश पूरी,श्री नारायण शर्मा, ज्ञान सिंह कटारिया ,अरविंद जैन HMT,जिला महामंत्री नरेश ग्वाल,भाजपा जिला दीपक पालीवाल, मनीष मोदी, सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र दांगी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र जैन,रूपेश जैन, मंडल महा मंत्री रामबाबू , अविनाश यादव अन्नू दुबे, संतोष ओझा, कैलाश सेन, विक्रम यादव, सौरभ सक्सेना,अनिकेत भार्गव, रंजीत राजपूत,धर्मेंद्र रघुवंशी,अजितेश श्रीवास्तव, जड़ेल यादव, विमल प्रजापति, अभिषेक माथुर, आयुष दुबे, अर्पित सोनी,अरविंद प्रजापति,सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन : रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 लोग हिरासत में जालौन के उरई में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस-प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने झांसी रोड स्थित SMS रेस्टोरेंट पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #जालौन @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    ब्रेकिंग जालौन : रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का
भंडाफोड़, 8 लोग हिरासत में
जालौन के उरई में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस-प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने झांसी रोड स्थित SMS रेस्टोरेंट पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज 
#latestnews #viralpost #जालौन 
@Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.