Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आम आदमी पार्टी अलवर के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय पर फहराया तिरंगा* गौर तलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यालय पर झंडा रोहण का कार्यक्रम रखा और उन वीर शहीदों को नमन किया और आजादी की याद दिलवाई जिसमें उपस्थित जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल लीगल विंग जिला अध्यक्ष एडवोकेट महावीर राजोरिया कान सिंह राजपूत महावीर सिंह राठौड़ विनोद पंडित दिव्यांशु शर्मा डॉ सुरेंद्र चौधरी सुनील शर्मा और सरदार अतर सिंह जी उपस्थित रहे
रोहिताश कुमार जाटव
*आम आदमी पार्टी अलवर के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय पर फहराया तिरंगा* गौर तलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यालय पर झंडा रोहण का कार्यक्रम रखा और उन वीर शहीदों को नमन किया और आजादी की याद दिलवाई जिसमें उपस्थित जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल लीगल विंग जिला अध्यक्ष एडवोकेट महावीर राजोरिया कान सिंह राजपूत महावीर सिंह राठौड़ विनोद पंडित दिव्यांशु शर्मा डॉ सुरेंद्र चौधरी सुनील शर्मा और सरदार अतर सिंह जी उपस्थित रहे
More news from Rajasthan and nearby areas
- *आम आदमी पार्टी अलवर के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय पर फहराया तिरंगा* गौर तलब है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्यालय पर झंडा रोहण का कार्यक्रम रखा और उन वीर शहीदों को नमन किया और आजादी की याद दिलवाई जिसमें उपस्थित जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल लीगल विंग जिला अध्यक्ष एडवोकेट महावीर राजोरिया कान सिंह राजपूत महावीर सिंह राठौड़ विनोद पंडित दिव्यांशु शर्मा डॉ सुरेंद्र चौधरी सुनील शर्मा और सरदार अतर सिंह जी उपस्थित रहे3
- 🇮🇳 ग्रामीणों की विधायक जी से खास अपील: “इस बार पथरौरा का बाग स्कूल में आइए, बच्चों के बीच ध्वजारोहण कीजिए”1
- दीप प्रज्वलित कर मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, गुमनाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि दीप प्रज्वलित कर मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, गुमनाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि गोविंदगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को गोविंदगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के भगत सिंह सर्किल पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। शाम करीब 7:30 बजे दीप प्रज्वलित कर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों एवं गुमनाम शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से भगत सिंह सर्किल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इससे पूर्व प्रातः भगत सिंह सर्किल पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह सहित देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में श्री अशोक गुगनानी, वीर कृष्ण अवस्थी, धीरज गाबा, मुकेश अरोड़ा, प्रदीप भारद्वाज, अशोक शर्मा, वीर कृष्ण अवस्थी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं देशभक्तजन मौजूद रहे। सभी ने गुमनाम शहीदों एवं विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।3
- किशनगढ बास पंचायत समिति में विधायक दीपचन्द खैरिया व प्रधान बीपी सुमन ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया1
- Post by Ranjit Singh Can you sing1
- साइंस कैंपस मंडावर की भव्य तिरंगा रैली ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश साइंस कैंपस मंडावर की भव्य तिरंगा रैली ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश मंडावर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर मंडावर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से साइंस कैंपस मंडावर द्वारा आजाद बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राधिका पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य एवं आकर्षक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शामिल विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे झंडे लहराते नजर आए, वहीं देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा शहर गूंज उठा। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया, बल्कि आमजन को देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश भी दिया। बस स्टैंड से शुरू हुई भव्य तिरंगा रैली तिरंगा रैली का शुभारंभ मंडावर बस स्टैंड से किया गया। रैली के लिए विद्यार्थी निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी अनुशासित कतारों में खड़े रहे। जैसे ही रैली ने आगे बढ़ना शुरू किया, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ भी रैली में शामिल रहे। रैली गांधी चौक होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगे को नमन करते हुए देशभक्ति की भावना व्यक्त की। भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” सहित विभिन्न देशभक्ति नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। बैंड-बाजे और डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने रैली के उत्साह को और बढ़ा दिया। सड़कों पर एक ओर तिरंगे झंडे लहराते दिखाई दिए तो दूसरी ओर विद्यार्थियों की अनुशासित कतारें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। कई जगह आमजन भी विद्यार्थियों के साथ देशभक्ति के नारों में शामिल होते नजर आए। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की झांकी ने मोहा मन तिरंगा रैली में घोड़ी पर सवार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदान को दर्शाती झांकी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। झांकी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप देखकर लोग भाव-विभोर नजर आए। रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों ने झांकी को देखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। झांकी ने बच्चों और युवाओं को देश के वीर-वीरांगनाओं के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे और देशभक्ति संदेश लिखे हुए पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय परिवार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सरोज गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय कुमार झालानी एवं प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश शर्मा सहित शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रबंधन ने रैली को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सरोज गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। विद्यार्थियों को उनके त्याग से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय कुमार झालानी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति किसी एक दिन का विषय नहीं है। प्रत्येक नागरिक को पूरे वर्ष देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम और अनुशासन की भावना विकसित करना जरूरी है। प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तिरंगा रैली इसी कड़ी का महत्वपूर्ण आयोजन है। अनुशासन और देशभक्ति ने जीता लोगों का दिल रैली में विद्यार्थियों का अनुशासन भी विशेष रूप से देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थी होने के बावजूद रैली व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ती रही। शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। रैली को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके प्रयास को सराहा। रैली के दौरान छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में देशभक्ति का उत्साह नजर आया। तिरंगों से सजा मंडावर, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर तिरंगा रैली के दौरान मंडावर का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। सड़कों पर लहराते तिरंगे, देशभक्ति गीतों की गूंज, बैंड की धुन, भारत माता के जयकारे और रानी लक्ष्मीबाई की भव्य झांकी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और यादगार बना दिया। रैली ने शहरवासियों को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का भी दिन है। विद्यार्थियों ने अपने उत्साह और अनुशासन के माध्यम से यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी देश की एकता, अखंडता और गौरव को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। विद्यालय परिवार ने जताया आभार साइंस कैंपस मंडावर की ओर से आयोजित इस भव्य तिरंगा रैली ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में भी स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह पैदा किया। रैली के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकगण, स्टाफ एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। भव्य तिरंगा रैली के समापन के साथ मंडावर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और उत्साह को नई ऊर्जा मिली। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके जोशीले देशभक्ति नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।1
- *डीग में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव के भाव से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी — वीरांगनाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित* अमर दीप सैनडीग, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को डीग के किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ तथा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली गई। परेड का निर्देशन अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा ने किया तथा परेड कमांडर के रूप में अमित कुमार, सीआई, पुलिस लाइन डीग ने नेतृत्व किया। मार्च पास्ट में 14वीं आरएसी पहाड़ी, जिला पुलिस डीग, पीटीएस बांसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियों सहित विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। *सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा देशभक्ति का समां* समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, डीग की छात्राओं ने ‘धन्य भारत के अमर तिरंगा’ पर सामूहिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डीग के विद्यार्थियों ने ‘मेरा देश पहले’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया। इसी क्रम में ला. म. ख. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग द्वारा ‘तेरा हिमालय अंबर छू ले’, विकास सी. सै. स्कूल, डीग द्वारा ‘तिरंगा योद्धा’ तथा किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग द्वारा ‘धरती धोरां री’ पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों ने समारोह में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और राजस्थान की संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। *वीरांगनाओं का सम्मान, 72 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र* समारोह में स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 72 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां ने महामहिम राज्यपाल का स्वतंत्रता दिवस संदेश उपस्थित जनसमूह के समक्ष पढ़कर सुनाया। *गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं* मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के उत्थान, सर्वांगीण विकास और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हमें विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलक्टर मयंक मनीष, जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, शिवराम दास जी महाराज, जाटेरी धाम से बिपिन बिहारी दास जी, पद्मश्री से सम्मानित गफरुद्दीन मेवाती, हरि बोल चेतन्यपुरी महाराज, जिला अध्यक्ष सतीश बंसल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सैनिक, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।4
- नेता जी के 'जुमलों' से देश को आजादी कब मिलेगी? एक तरफ आजादी का जश्न, दूसरी तरफ अलवर का यह परिवार... जहाँ बुनियादी नाली न होने से पूरा घर पानी-पानी हो गया!1