logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश से दो कमरे ढहे, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले के डूंगेजा गांव में  करीब सात बजे लगातार हुई बारिश के कारण एक ही परिवार के दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 62 वर्षीय हारूनी मलबे में दब गईं, जबकि उनके पास बैठी एक छोटी बच्ची को भी हल्की चोटें आईं।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अब फिलहाल महिला अलवर उपचाराधीन है । महिला के सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीण शाहबुद्दीन निवासी डूंगेजा ने बताया कि उनकी चाची हारूनी सुबह घर में बैठी थीं, तभी अचानक मकान ढह गया और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बचाई जा सकी। हादसे में घर का लाखों रुपये का घरेलू सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।  ने बताया कि परिवार के पास कुल तीन कमरे थे, जिनमें से दो पूरी तरह गिर चुके हैं, जबकि तीसरा कमरा भी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराने थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी मरम्मत नहीं करवा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

18 hrs ago
user_Liyakat Ali Reporter
Liyakat Ali Reporter
Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
18 hrs ago

बारिश से दो कमरे ढहे, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले के डूंगेजा गांव में  करीब सात बजे लगातार हुई बारिश के कारण एक ही परिवार के दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 62 वर्षीय हारूनी मलबे में दब गईं, जबकि उनके पास बैठी एक छोटी बच्ची को भी हल्की चोटें आईं।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अब फिलहाल महिला अलवर उपचाराधीन है । महिला के सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीण शाहबुद्दीन निवासी डूंगेजा ने बताया कि उनकी चाची हारूनी सुबह घर में बैठी थीं, तभी अचानक मकान ढह गया और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बचाई जा सकी। हादसे में घर का लाखों रुपये का घरेलू सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।  ने बताया कि परिवार के पास कुल तीन कमरे थे, जिनमें से दो पूरी तरह गिर चुके हैं, जबकि तीसरा कमरा भी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराने थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी मरम्मत नहीं करवा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पुन्हाना के गांव पिपरौली में फिर टूटी फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी नहर,  घरों और खेतों में भरा पानी नूंह जिला के पुन्हाना उपमंडल के गांव पिपरौली से गुजरने वाली फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी नहर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे फिर टूट गई। नहर टूटने से पानी गांव की ओर घुस गया और घरों के आसपास 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। साथ ही खेतों में भी पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी स्थान से नहर टूट चुकी थी। ग्रामीण आजाद ने बताया कि रात को नहर टूटने की सूचना मिलते ही सुबह सरपंच ने प्रशासन और सिंचाई विभाग को सूचित किया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो-तीन घंटे बाद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता निरीक्षण के लिए पहुंचे, लेकिन नहर को तुरंत बंद करने का कोई इंतजाम नहीं हुआ। इसके बाद सरपंच ने अपनी निजी जेसीबी से मिट्टी डलवाकर नहर के टूटे हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कराया।  ग्रामीणों के अनुसार पानी भरने से करीब 10 एकड़ फसल डूब गई है। कई घरों के आसपास पानी भर जाने से मकान गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण जुबेर ने कहा कि दो महीने पहले भी यही नहर टूटी थी। उनका आरोप है कि पीछे से अचानक ज्यादा पानी छोड़ने के कारण नहर टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि नहर का यह हिस्सा कच्चा है और पक्का न होने के कारण बार-बार टूट रहा है। सूचना मिलने पर थाना सदर पुनहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर नहर को रोकने के काम में लगे हैं। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अधीनस्थ अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर चुके हैं और पानी को रोक दिया गया है। स्थिति को जल्द नियंत्रण में लिया जाएगा और टूटे हिस्से का पक्का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों और मकानों में हुए नुकसान का मुआवजा और आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही नहर के इस हिस्से को पक्का करवाने की मांग भी की ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
    1
    पुन्हाना के गांव पिपरौली में फिर टूटी फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी नहर, 
घरों और खेतों में भरा पानी
नूंह जिला के पुन्हाना उपमंडल के गांव पिपरौली से गुजरने वाली फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी नहर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे फिर टूट गई। नहर टूटने से पानी गांव की ओर घुस गया और घरों के आसपास 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। साथ ही खेतों में भी पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी स्थान से नहर टूट चुकी थी।
ग्रामीण आजाद ने बताया कि रात को नहर टूटने की सूचना मिलते ही सुबह सरपंच ने प्रशासन और सिंचाई विभाग को सूचित किया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो-तीन घंटे बाद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता निरीक्षण के लिए पहुंचे, लेकिन नहर को तुरंत बंद करने का कोई इंतजाम नहीं हुआ। इसके बाद सरपंच ने अपनी निजी जेसीबी से मिट्टी डलवाकर नहर के टूटे हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कराया। 
ग्रामीणों के अनुसार पानी भरने से करीब 10 एकड़ फसल डूब गई है। कई घरों के आसपास पानी भर जाने से मकान गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण जुबेर ने कहा कि दो महीने पहले भी यही नहर टूटी थी। उनका आरोप है कि पीछे से अचानक ज्यादा पानी छोड़ने के कारण नहर टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि नहर का यह हिस्सा कच्चा है और पक्का न होने के कारण बार-बार टूट रहा है। सूचना मिलने पर थाना सदर पुनहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर नहर को रोकने के काम में लगे हैं। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अधीनस्थ अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर चुके हैं और पानी को रोक दिया गया है। स्थिति को जल्द नियंत्रण में लिया जाएगा और टूटे हिस्से का पक्का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों और मकानों में हुए नुकसान का मुआवजा और आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही नहर के इस हिस्से को पक्का करवाने की मांग भी की ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • पलवल की सब्जी मंडी के पास अलावलपुर रोड पर सुबह के समय भारी जाम रहता है। सब्जी मंडी की वजह से अलावलपुर पर अक्सर जाम रहता है लोगो का कहना है कि इस समय कांवड़ यात्री चल रहे तो नेशनल हाईवे पर तो सुरक्षा कर्मी रहते हैं इस रोड़ पर भी प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाए ।
    1
    पलवल की सब्जी मंडी के पास अलावलपुर रोड पर सुबह के समय भारी जाम रहता है।
सब्जी मंडी की वजह से अलावलपुर पर अक्सर जाम रहता है लोगो का कहना है कि इस समय कांवड़ यात्री चल रहे तो  नेशनल हाईवे पर तो सुरक्षा कर्मी रहते हैं इस रोड़ पर भी प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाए ।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • पलवल जिले में नकली खोए से बनी हुई मिठाइयों व घेवर की भरमार संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई भी कार्रवाई
    2
    पलवल जिले में नकली खोए से बनी हुई मिठाइयों व घेवर की भरमार संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई भी कार्रवाई
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • हेमंत जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है।राँची जा रही बस को रोककर पुलिस द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। हेमंत जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है। देखिए कैसे गिरिडीह से राँची जा रही बस को रोककर पुलिस द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। ये डर अच्छा है मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, छात्रों की जीत तय है।
    1
    हेमंत जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है।राँची जा रही बस को रोककर पुलिस द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है।
हेमंत जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है।
देखिए कैसे गिरिडीह से राँची जा रही बस को रोककर पुलिस द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है।
ये डर अच्छा है मुख्यमंत्री Hemant Soren जी, छात्रों की जीत तय है।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • रोडवेज परिसर पलवल में लगाई गई तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यात्री रोडवेज कर्मचारी व रोडवेज के जनरल मैनेजर
    3
    रोडवेज परिसर पलवल में लगाई गई तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यात्री रोडवेज कर्मचारी व रोडवेज के जनरल मैनेजर
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • UP: पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। UP: पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। पत्नी ने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। मथुरा में मनोज सोनी अपनी बेटी के अफेयर का विरोध कर रहे थे। 18 अप्रैल की रात घर में झगड़ा हुआ। पत्नी नैना ने दूध में नशा मिलाकर पिलाया। जैसे ही मनोज बेहोश हुए, लोहे की मूसली से सिर पर इतने वार किए कि जान निकल गई। फिर बेटी और उसके प्रेमी ने शव को कंबल में लपेटा, स्कूटी पर बीच में रखा और रात के अंधेरे में यमुना नदी के किनारे ले जाकर जला दिया। नैना ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, फिर वापस ले ली। जब शक हुआ तो फरार हो गई। अंत में मायके में पिता के सामने रो-रोकर सब कुछ कबूल कर लिया।
    1
    UP: पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। 
UP: पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। पत्नी ने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है।
मथुरा में मनोज सोनी अपनी बेटी के अफेयर का विरोध कर रहे थे। 18 अप्रैल की रात घर में झगड़ा हुआ। पत्नी नैना ने दूध में नशा मिलाकर पिलाया। जैसे ही मनोज बेहोश हुए, लोहे की मूसली से सिर पर इतने वार किए कि जान निकल गई। फिर बेटी और उसके प्रेमी ने शव को कंबल में लपेटा, स्कूटी पर बीच में रखा और रात के अंधेरे में यमुना नदी के किनारे ले जाकर जला दिया।
नैना ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, फिर वापस ले ली। जब शक हुआ तो फरार हो गई। अंत में मायके में पिता के सामने रो-रोकर सब कुछ कबूल कर लिया।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.