Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलवल की सब्जी मंडी के पास अलावलपुर रोड पर सुबह के समय भारी जाम रहता है। सब्जी मंडी की वजह से अलावलपुर पर अक्सर जाम रहता है लोगो का कहना है कि इस समय कांवड़ यात्री चल रहे तो नेशनल हाईवे पर तो सुरक्षा कर्मी रहते हैं इस रोड़ पर भी प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाए ।
AMAR NAUHWAR
पलवल की सब्जी मंडी के पास अलावलपुर रोड पर सुबह के समय भारी जाम रहता है। सब्जी मंडी की वजह से अलावलपुर पर अक्सर जाम रहता है लोगो का कहना है कि इस समय कांवड़ यात्री चल रहे तो नेशनल हाईवे पर तो सुरक्षा कर्मी रहते हैं इस रोड़ पर भी प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाए ।
More news from हरियाणा and nearby areas
- रोडवेज परिसर पलवल में लगाई गई तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यात्री रोडवेज कर्मचारी व रोडवेज के जनरल मैनेजर3
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini1
- पराधीनता,दास्ता व गुलामी के जीवन से बाहर निकल कर स्वाधीनता व सम्मान का जीवन जीना सीखो । मास्टर श्यौराज1
- 72 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जुड़ी बादली पेयजल लाइन, आज जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद नूंह शहर, मेडिकल कॉलेज और आसपास के गांवों की पेयजल आपूर्ति की जीवनरेखा मानी जाने वाली बादली प्रोजेक्ट की मुख्य पाइपलाइन भारी बारिश के कारण घुलावट क्षेत्र के पास टूट गई थी। तेज बहाव से करीब 50 फुट गहरा गड्ढा बन गया था, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो गई। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी टीम ने लगातार 72 घंटे दिन-रात मेहनत कर करीब 150 ट्रॉली मिट्टी डालकर गड्ढे को भरा और शनिवार देर रात पाइपलाइन को सफलतापूर्वक जोड़ दिया। इसके बाद आज से पेयजल आपूर्ति बहाल होने की पूरी उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।1
- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर सरकार पर साधा निशाना मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप1
- पलवल रोडवेज के जनरल मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव ने हर घर तिरंगा के बारे में जानकारी दी व आमजन से अपील की1
- पुन्हाना के गांव पिपरौली में फिर टूटी फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी नहर, घरों और खेतों में भरा पानी नूंह जिला के पुन्हाना उपमंडल के गांव पिपरौली से गुजरने वाली फिरोजपुर झिरका डिस्ट्रीब्यूटरी नहर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे फिर टूट गई। नहर टूटने से पानी गांव की ओर घुस गया और घरों के आसपास 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। साथ ही खेतों में भी पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी स्थान से नहर टूट चुकी थी। ग्रामीण आजाद ने बताया कि रात को नहर टूटने की सूचना मिलते ही सुबह सरपंच ने प्रशासन और सिंचाई विभाग को सूचित किया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो-तीन घंटे बाद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता निरीक्षण के लिए पहुंचे, लेकिन नहर को तुरंत बंद करने का कोई इंतजाम नहीं हुआ। इसके बाद सरपंच ने अपनी निजी जेसीबी से मिट्टी डलवाकर नहर के टूटे हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कराया। ग्रामीणों के अनुसार पानी भरने से करीब 10 एकड़ फसल डूब गई है। कई घरों के आसपास पानी भर जाने से मकान गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण जुबेर ने कहा कि दो महीने पहले भी यही नहर टूटी थी। उनका आरोप है कि पीछे से अचानक ज्यादा पानी छोड़ने के कारण नहर टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि नहर का यह हिस्सा कच्चा है और पक्का न होने के कारण बार-बार टूट रहा है। सूचना मिलने पर थाना सदर पुनहाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर नहर को रोकने के काम में लगे हैं। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अधीनस्थ अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर चुके हैं और पानी को रोक दिया गया है। स्थिति को जल्द नियंत्रण में लिया जाएगा और टूटे हिस्से का पक्का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों और मकानों में हुए नुकसान का मुआवजा और आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही नहर के इस हिस्से को पक्का करवाने की मांग भी की ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।1
- भोले के भक्ति नन्हे नन्हे कांवरिया भी आ रहे हैं कावड़ लेकर भोले की भक्ति में दिन नन्हे नन्हे कांवरिया भी लेकर आ रहे हैं कावड़ भोलेनाथ इन पर विशेष कृपा करें और उनकी सभी मनोकामना पूरी करें1
- बारिश से दो कमरे ढहे, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले के डूंगेजा गांव में करीब सात बजे लगातार हुई बारिश के कारण एक ही परिवार के दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 62 वर्षीय हारूनी मलबे में दब गईं, जबकि उनके पास बैठी एक छोटी बच्ची को भी हल्की चोटें आईं।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अब फिलहाल महिला अलवर उपचाराधीन है । महिला के सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीण शाहबुद्दीन निवासी डूंगेजा ने बताया कि उनकी चाची हारूनी सुबह घर में बैठी थीं, तभी अचानक मकान ढह गया और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बचाई जा सकी। हादसे में घर का लाखों रुपये का घरेलू सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ने बताया कि परिवार के पास कुल तीन कमरे थे, जिनमें से दो पूरी तरह गिर चुके हैं, जबकि तीसरा कमरा भी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराने थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी मरम्मत नहीं करवा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।1