Shuru
Apke Nagar Ki App…
72 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जुड़ी बादली पेयजल लाइन, आज जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद नूंह शहर, मेडिकल कॉलेज और आसपास के गांवों की पेयजल आपूर्ति की जीवनरेखा मानी जाने वाली बादली प्रोजेक्ट की मुख्य पाइपलाइन भारी बारिश के कारण घुलावट क्षेत्र के पास टूट गई थी। तेज बहाव से करीब 50 फुट गहरा गड्ढा बन गया था, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो गई। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी टीम ने लगातार 72 घंटे दिन-रात मेहनत कर करीब 150 ट्रॉली मिट्टी डालकर गड्ढे को भरा और शनिवार देर रात पाइपलाइन को सफलतापूर्वक जोड़ दिया। इसके बाद आज से पेयजल आपूर्ति बहाल होने की पूरी उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
Mk
72 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जुड़ी बादली पेयजल लाइन, आज जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद नूंह शहर, मेडिकल कॉलेज और आसपास के गांवों की पेयजल आपूर्ति की जीवनरेखा मानी जाने वाली बादली प्रोजेक्ट की मुख्य पाइपलाइन भारी बारिश के कारण घुलावट क्षेत्र के पास टूट गई थी। तेज बहाव से करीब 50 फुट गहरा गड्ढा बन गया था, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो गई। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी टीम ने लगातार 72 घंटे दिन-रात मेहनत कर करीब 150 ट्रॉली मिट्टी डालकर गड्ढे को भरा और शनिवार देर रात पाइपलाइन को सफलतापूर्वक जोड़ दिया। इसके बाद आज से पेयजल आपूर्ति बहाल होने की पूरी उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
More news from हरियाणा and nearby areas
- मेवात के गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर मनीष की युवाओं से अपील—'खेलो मेवात' में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा मेवात के गांव सांगेल निवासी और अंतर विश्वविद्यालय व खेलो इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर मनीष ने नूंह जिले के युवाओं से 'खेलो मेवात' प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो सहित कई खेल शामिल हैं और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। मनीष ने युवाओं से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया।1
- हमारे युवा साथियों के कंधों पर ही विकसित भारत के निर्माण और उसे सशक्त बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प ही भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की सबसे बड़ी शक्ति है।1
- आरम्भ ( खुशियों का ) परिवार के द्वारा राज महल डीलक्स होटल में किया गया तीज महोत्सव का भव्य आयोजन। #gurgaon #woman #ngo #viralreels आरम्भ ( खुशियों का ) परिवार के द्वारा राज महल डीलक्स होटल में किया गया तीज महोत्सव का भव्य आयोजन। #gurgaon #woman #ngo #viralreels1
- सावन का महीना एक ऐसा महीना है जिस में भोले के भक्त गौ मुख , नीलकंठ हरिद्वार से कावड़ लेने जाते, बम बोल बम बोल के जयकारे सारे रस्ते लगते है। भक्तों और वाहनों की काफी भीड़ रहती है क्योंकि हरिद्वार एवं रुड़की मुख्य मार्ग है।अभी फिलहाल हरिद्वार से रुड़की तक का रास्ता बिल्कुल जाम हो चुका है। भक्तों का काफिला आप देख सकते हैं । गंगा मैया की आरती में भी भारी भीड देखने को मिलेगी।2
- कांवड़ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया टीटीई ने कहा - 500 रुपए जुर्माना और किराया भी लगेगा कांवड़ यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया टीटीई ने कहा - 500 रुपए जुर्माना और किराया भी लगेगा कांवड़ियों ने कहा- योगी सरकार ने फ्री किया है उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की घटना1
- हरियाणा सरकार की तानाशाही, हठ धर्मिता वादा खिलाफी व सरकार द्वारा मानी गई मांगों के आदेश जारी करने में रही टाल मटोल के विरोध में आज चौथे दिन हड़ताल जारी : बसन्त कुमार 10 अगस्त को नगर निगम के कर्मचारी वीरू वाल्मीकि करनाल हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन करके उपायुक्त महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम देंगे ज्ञापन व केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे निगम कर्मी। सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों एवं फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करने, सफाई-सीवर का ठेका समाप्त करने तथा नियमित भर्ती सहित अन्य मांगों पर सरकार कर रही वादा खिलाफी। नगरपालिका कर्मचारी संग हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान बसन्त कुमार व फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में हड़ताल की कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने संचालन किया। प्रधान बसन्त कुमार, पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत, उप प्रधान ज्ञान चंद, तेजपाल ने सरकार पर वादा खिलीफि का आरोप लगाते कहा 13 मई को हुए समझौते को सरकार लागू न करके कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। फायर के उप प्रधान जोगिंदर व प्रधान बसंत कुमार ने संयुक्त बयान देते हुए 13 मई के समझौते में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क तथा फायर विभाग के ड्राइवर एवं फायरमैन को 30 जून तक पक्का करने का वादा किया था। सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने, ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, तब तक बैंक के माध्यम से न्यूनतम वेतन एवं श्रम कानूनों के सभी लाभ सुनिश्चित करने, लंबे समय से रिक्त पड़े सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के पदों पर नियमित भर्ती करने, एक्स-ग्रेशिया नीति की शर्तों में संशोधन कर कच्चे कर्मचारियों को उसका लाभ देने, 58 एवं 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कच्चे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं ₹5 लाख सम्मान राशि देने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों सहित सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को पुनः ड्यूटी पर लेने, सफाई कर्मचारियों को ₹5,000 जोखिम भत्ता तथा फायर कर्मचारियों को वर्दी एवं जोखिम भत्ता देने, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर एवं भविष्य में शहीद होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को ₹50-50 लाख की सहायता राशि तथा नियमित नौकरी देने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार, फायरमैंन मुकेश, ने आरोप लगाया कि सरकार बार बार यूनियन नेताओं को मीटिंग बुला कर गुमराह कर रही है और सहमती बनी मांगों के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं करके केवल आश्वासन देती रही है। सरकार के इस रवैये से नाराज होकर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 9 अगस्त को चौथे दिन भी राज्यव्यापी हड़ताल जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि 11 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं करती, तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन इस हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी आज हड़ताली आज कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार ने भी समर्थन करते हुए संबोधित किया आज की हड़ताल में पिंकी, कुलदीप धर्मपाल,संजीत, आदि उपस्थित रहे आज रविवार होने के कारण कम कर्मचारी हड़ताल में उपस्थित रहे। जारीकर्ता बसंत कुमार1
- 72 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जुड़ी बादली पेयजल लाइन, आज जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद नूंह शहर, मेडिकल कॉलेज और आसपास के गांवों की पेयजल आपूर्ति की जीवनरेखा मानी जाने वाली बादली प्रोजेक्ट की मुख्य पाइपलाइन भारी बारिश के कारण घुलावट क्षेत्र के पास टूट गई थी। तेज बहाव से करीब 50 फुट गहरा गड्ढा बन गया था, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो गई। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी टीम ने लगातार 72 घंटे दिन-रात मेहनत कर करीब 150 ट्रॉली मिट्टी डालकर गड्ढे को भरा और शनिवार देर रात पाइपलाइन को सफलतापूर्वक जोड़ दिया। इसके बाद आज से पेयजल आपूर्ति बहाल होने की पूरी उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने जूनियर इंजीनियर शकील अहमद और उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।1
- बारिश से दो कमरे ढहे, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला गंभीर घायल नूंह मेवात लियाकत अली: नूंह जिले के डूंगेजा गांव में करीब सात बजे लगातार हुई बारिश के कारण एक ही परिवार के दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद 62 वर्षीय हारूनी मलबे में दब गईं, जबकि उनके पास बैठी एक छोटी बच्ची को भी हल्की चोटें आईं।मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अब फिलहाल महिला अलवर उपचाराधीन है । महिला के सिर, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीण शाहबुद्दीन निवासी डूंगेजा ने बताया कि उनकी चाची हारूनी सुबह घर में बैठी थीं, तभी अचानक मकान ढह गया और वह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बचाई जा सकी। हादसे में घर का लाखों रुपये का घरेलू सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ने बताया कि परिवार के पास कुल तीन कमरे थे, जिनमें से दो पूरी तरह गिर चुके हैं, जबकि तीसरा कमरा भी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराने थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनकी मरम्मत नहीं करवा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।1