छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त एक बड़ी और निर्णायक कारवाई की खबर सामने आई है, जहां नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के डंप से 2 नग एसएलआर 1 नग इंसास राइफल 1 नग 12 बोर हथियार सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां जिला पुलिस की ई-30 टीम ने जोखिम भरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। हथियारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आईईई वाला तार भी बरामद किया गया ह. गैर विस्फोट में उपयोग होने तार भी बरामद किया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रही जिला पुलिस गरियाबंद की इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में नक्सली हिंसा की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। बीते दो वर्षों में गरियाबंद जिले में लगातार अभियान चलाकर दर्जनों नक्सलियों को ढेर किया गया है, कई ने आत्मसमर्पण किया है और भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। एक बार फिर साबित हुआ है कि गरियाबंद पुलिस नक्सल उन्मूलन के मिशन में पूरी मजबूती से डटी हुई है। यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त एक बड़ी और निर्णायक कारवाई की खबर सामने आई है, जहां नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के डंप
से 2 नग एसएलआर 1 नग इंसास राइफल 1 नग 12 बोर हथियार सहित भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां जिला पुलिस की ई-30 टीम ने जोखिम भरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। हथियारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आईईई वाला तार भी बरामद
किया गया ह. गैर विस्फोट में उपयोग होने तार भी बरामद किया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रही जिला पुलिस गरियाबंद की इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे क्षेत्र में नक्सली हिंसा की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। बीते दो वर्षों में गरियाबंद जिले
में लगातार अभियान चलाकर दर्जनों नक्सलियों को ढेर किया गया है, कई ने आत्मसमर्पण किया है और भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। एक बार फिर साबित हुआ है कि गरियाबंद पुलिस नक्सल उन्मूलन के मिशन में पूरी मजबूती से डटी हुई है। यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
- Post by Thakur Sobran singh ptrkar1
- बदायूं जिले में किन्नरों का विवाद एक बार फिर सामने आया है। जिले के दिधौनी गांव से महाशिवरात्रि का मेला करके वापस लौट रहे चार किन्नरों को उझानी के रहने वाले किन्नरों ने ने बिल्सी के ब्लाक अंबियापुर के समीप पकड़ लिया और चारों की पिटाई लगाने के बाद उन्हें गाड़ी में डालकर उझानी ले आए जहां उनकी जमकर पिटाई की गई और चारों के बाल काट दिए। पीड़ित किन्नरों ने मौका देखकर पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस उझानी स्थित किन्नरों के घर पहुंची और चारों किन्नरों को बंधन मुक्त कराया। इस मामले ने एक पक्ष ने बिल्सी तो दूसरे पक्ष ने उझानी पुलिस को तहरीर दी है। बताते हैं कि किन्नर संगठन के कुंवरगांव निवासी वरिष्ठ किन्नर रज्जों के चार शिष्य बबलू, मुस्कान, किशन विनीता सोमवार की सुबह दिधौनी गांव में लगे मेले में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस बदायूं जाने के लिए टैम्पो से बिल्सी आ रहे थे इसी दौरान ब्लाक अम्बियापुर के समीप उझानी निवासी कुछ किन्नरों ने चारों को पकड़ लिया। किन्नरों का आरोप है कि उझानी निवासी किन्नरों ने चारों के साथ मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में डाल लिया और उझानी तक पिटाई लगाते हुए लाए। पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि उझानी लाकर उनकी जमकर पिटाई की गई और अपमान स्वरूप उन सभी के बाल तक काट दिए गए। पीड़ित किन्नरों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह एक फोन मिल गया और उन्होंने पुलिस को फोन किया। बताते है कि जब पुलिस उझानी के मौहल्ला गंगा नामक किन्नर के घर पहुंची और चारों को बंधन मुक्त कराया, इस दौरान एक पक्ष ने नकदी और जेवर लूट का भी आरोप लगाया। बताते है कि बंधन मुक्त होने के बाद चारों ने अपने गुरु को घटना के बारे में जानकारी दी जिस पर गुरु रज्जो किन्नर ने बिल्सी पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी फिर उझानी पहुंच कर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गंगा नामक किन्नर पर गंभीर आरोप लगाएं। बताते है कि पुलिस ने चारों किन्नरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां से सभी को मेडीकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर गंगा किन्नर ने भी उझानी पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि किन्नरों का आपसी विवाद है और मुकदमा लिखा जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि वादी कौन है तब इंस्पेक्टर नही बता सके।1
- मैनपुरी हिमालय इंडस्ट्रीज के मालिक ने तोड़ी चुप्पी, दूषित पानी के आरोपों को बताया निराधार मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से दूषित पानी की सप्लाई को लेकर आरोपों में घिरी हिमालय इंडस्ट्रीज के मालिक अब स्वयं मीडिया के सामने आए। उद्योगपति हिमालय गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक और बेबुनियाद बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमालय गुप्ता ने कहा कि उनकी इंडस्ट्री सरकार द्वारा तय किए गए सभी मानकों का पूर्ण रूप से पालन करती है। उन्होंने मीडिया के समक्ष प्लांट से जुड़े सभी वैध दस्तावेज, लाइसेंस और लैब टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत कीं, जिससे पानी की गुणवत्ता को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाकर कंपनी और ब्रांड की छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि प्लांट से सप्लाई किया जाने वाला पानी पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप है। हिमालय गुप्ता ने कहा— “हमारी इंडस्ट्री कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स को पानी सप्लाई करती है। कुछ गलत सूचनाओं के आधार पर हमारे पानी को दूषित बताया गया है, जो पूरी तरह गलत है। हमारे पास सभी जरूरी अनुमतियां और गुणवत्ता प्रमाण पत्र मौजूद हैं, गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है।”1
- सोसल मिडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमे एक युवक रेल की पटरी पर लेटकर रील बना रहा... फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करते हैं1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बिल्सी के दिधौनी में शिव तेरस मेले में हंगामा, युवक ने दी जान से मारने की धमकी दिधौनी (तहसील बिल्सी, जनपद बदायूं) में हर वर्ष की तरह आयोजित शिव तेरस मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नौटंकी के दौरान एक युवक “धनु” अचानक स्टेज पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने गुंडागर्दी करते हुए नोट उड़ाने शुरू कर दिए और कार्यक्रम में बाधा डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। वहीं पत्रकार भूदेव प्रसाद भी स्थल पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। बताया जाता है कि आपत्ति जताने पर युवक गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद मेले में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।1
- पटना जिला के बेलछी प्रखंड अंतर्गत बराह पंचायत के बाघा टिलहा गांव में समाजसेवी कार्यकर्ता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी सुल्तानगंज विधानसभा के एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल के द्वारा एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में सरदार पटेल युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश रंजन एवं डॉ अविनाश प्रसाद और जेनरल फिजिशियन डॉक्टर सूर्यकांत निराला जी के सहयोग सैंकड़ों लोगों का समुचित उपचार किया गया इस कैंप में सैकड़ो लोगों को चश्मा दिया गया एवं 28 व्यक्तियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया जिनका ऑपरेशन 18 तारीख को नरेश नेत्रालय अ अस्थामा में होगा एवं सैकड़ो लोगो का ब्लड प्रेशर एवं शुगर चेक कर दवाइयां दिया गया इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार के हिमांशु पटेल के छोटा भाई गौरव कुमार पटेल एवं ग्रामीण क्षेत्र के गजेंद्र कुमार सिंह अनीश कुमार एवं बाघा टीला निवासी पंचायत समिति सदस्य बिजानी रावत पैक्स अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सरपंच प्रतिनिधि अरुण महतो अमलेश प्रसाद चुनमुन रावत समेत कई ग्रामीण एवं शहरी इलाके के कई लोगों ने मौजूद रहे .... (पटना से शक्ति सिंह की रिपोर्ट)1
- बदायूं। बदायूं जिले में किन्नरों का विवाद एक बार फिर सामने आया है। जिले के दिधौनी गांव से महाशिवरात्रि का मेला करके वापस लौट रहे चार किन्नरों को उझानी के रहने वाले किन्नरों ने ने बिल्सी के ब्लाक अंबियापुर के समीप पकड़ लिया और चारों की पिटाई लगाने के बाद उन्हें गाड़ी में डालकर उझानी ले आए जहां उनकी जमकर पिटाई की गई और चारों के बाल काट दिए। पीड़ित किन्नरों ने मौका देखकर पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस उझानी स्थित किन्नरों के घर पहुंची और चारों किन्नरों को बंधन मुक्त कराया। इस मामले ने एक पक्ष ने बिल्सी तो दूसरे पक्ष ने उझानी पुलिस को तहरीर दी है। बताते हैं कि किन्नर संगठन के कुंवरगांव निवासी वरिष्ठ किन्नर रज्जों के चार शिष्य बबलू, मुस्कान, किशन विनीता सोमवार की सुबह दिधौनी गांव में लगे मेले में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस बदायूं जाने के लिए टैम्पो से बिल्सी आ रहे थे। इसी दौरान उझानी निवासी किन्नरों ने चारों का अपहरण कर लिया और उझानी ले आए।1
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP S1