Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरादाबाद तर वाले ने मारी ई रिक्शा में टक्कर बिलारी रोड
Abdul Raoof
मुरादाबाद तर वाले ने मारी ई रिक्शा में टक्कर बिलारी रोड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अगले 24 घंटों में बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर ज़िलों और आस-पास के इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर ज़िलों और आस-पास के इलाकों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।1
- DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है। मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- अमरोहा में एक बार फिर पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली अमरोहा के डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार जावेद को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार जावेद डिडौली कोतवाली में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने 31 जुलाई की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।2
- अमरोहा के डिडौली पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद गिरफ्तार किया गया है। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।मामला थाना डिडौली क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद ग्राम जोजखेड़ा के जंगलों में आने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसलने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पूछताछ में पुलिस ने आरोपी द्वारा 31 जुलाई 2026 की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात बताए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में गोकशी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- नीमा के 25 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन । चिकित्सकों ने कार्यक्रम में लिया बढ़चढ़कर हिस्सा। वक्ता बोले ।भेदभाव बुलाकर चिकित्सकों के हित में कार्य करें। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा जिला शाखा अमरोहा द्वारा सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीमा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग सम्भल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने उन पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र पर गंभीर हमला बताया और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधानसभा असमोली-32 के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।1
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात से कारण स्कूल की छुट्टी कहाँ कहाँ हुई पढ़िए?1
- संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा संभल में लगातार हो रही भारी बारिश संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा संभल में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गुन्नौर तहसील के भागनगर उधरनपुर गांव पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और नुकसान का सही आकलन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धान समेत बाजरा और अन्य फसलों में हुए नुकसान का मौके पर जायजा लिया। फसल क्षति के सर्वे के लिए विकास, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने उप कृषि निदेशक को कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम और एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाने के निर्देश दिए, ताकि फसलों के नुकसान का स्थलीय सत्यापन किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे में पारदर्शिता बरती जाए और पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल बीमा या प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा और अनुमन्य राहत समय से दिलाई जाए। वहीं, ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को बीज और उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं और ओवररेटिंग या अनावश्यक टैगिंग न हो।1
- मुरादाबाद यूपी मुरादाबाद में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बारिश और जलभराव के बीच सड़क पर खड़े एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। आरोपी थार चालक पहले घायल को गाड़ी में डालकर सीएचसी बिलारी अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही शव वहीं छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अस्पताल के बाहर खींची गई थार की फोटो और CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।1