चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिम बस पास बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) चंबा शुगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब छात्र-छात्राएं और अन्य पात्र यात्री घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। आवेदक निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आरएम शुगल सिंह ने बताया कि बस पास से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए यात्री एचआरटीसी चंबा कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र यात्रियों से आग्रह किया कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बाइट शुगल सिंह आरएम चंबा।
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिम बस पास बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) चंबा शुगल सिंह ने जानकारी
देते हुए बताया कि अब छात्र-छात्राएं और अन्य पात्र यात्री घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने
से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। आवेदक निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आरएम शुगल सिंह ने बताया कि बस पास से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी
या सहायता के लिए यात्री एचआरटीसी चंबा कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र यात्रियों से आग्रह किया कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बाइट शुगल सिंह आरएम चंबा।
- हिमकोफेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कार्यकाल बढ़ा विक्रम शर्मा को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स चेयरमैन नियुक्त ll नहीं बने हैं हिमकोफेड के अध्यक्ष सिर्फ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रहेंगे अध्यक्ष1
- करीब दो हफ्तों तक चली लगातार मेहनत, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और कठिन संघर्ष के बाद आज विद्युत विभाग ने साच खास पावर हाउस को पूरी तरह बहाल कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है। भूस्खलन के कारण ठप पड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को फिर से चालू करने के लिए विभागीय अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों और ठेकेदार की टीम ने दिन-रात एक कर दिया। बताया जा रहा है कि साच घराट स्थित पावर हाउस में अचानक हुए भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया था, जिससे बिजली उत्पादन पूरी तरह रुक गया था। इस घटना के चलते साच खास सहित आसपास के कई गांवों में अंधेरा छा गया था और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से विद्यार्थियों, छोटे कारोबारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को इस दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही भूस्खलन की सूचना मिली, विभाग ने तत्काल मौके पर टीम भेजकर स्थिति का आकलन किया और बिना देरी किए बहाली कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, लगातार बदलते मौसम और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद विभाग की टीम ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत, मलबा हटाने, लाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने और पावर हाउस की संरचना को सुरक्षित बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य एक साथ किए गए। यह कार्य बेहद जोखिमपूर्ण था, लेकिन टीम की तत्परता और समन्वय के कारण इसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका। वहीं, ठेकेदार बलदेव ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से मजदूरों और तकनीकी स्टाफ ने विपरीत परिस्थितियों में लगातार काम किया। कई बार मौसम ने भी बाधा डाली, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर लक्ष्य तय किया था कि जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली बहाल की जाए, और आज वह प्रयास सफल हुआ। बिजली आपूर्ति बहाल होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय तक अंधेरे में रहने के बाद अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। लोगों ने विद्युत विभाग और कार्य में जुटी टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली बहाली से न केवल घरों में रोशनी लौटी है, बल्कि मोबाइल नेटवर्क, छोटे उद्योग और बच्चों की पढ़ाई जैसी आवश्यक सेवाएं भी फिर से पटरी पर आ जाएंगी।1
- Post by Varun Slathia1
- जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुर्थी–किलाड़ बस रूट बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत पुर्थी की वार्ड पंच गीता कुमारी सहित स्थानीय महिलाओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा गत वर्ष दिसंबर-जनवरी माह तक इस रूट पर नियमित बस सेवा संचालित की जा रही थी, लेकिन बर्फबारी के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अब मौसम साफ होने के बावजूद इस रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है, जबकि अन्य रूटों पर बसें चल रही हैं। पुर्थी पंचायत के अंतर्गत थांदल, पुर्थी, आजोग, छऊ समेत कई गांवों के लोगों को रोजमर्रा के काम, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में मिंधल, पुर्थी और शौर पंचायतों के लिए केवल एक ही बस चलाई जा रही है, जो शौर-सुगलवास से ही यात्रियों से भर जाती है, जिससे पुर्थी, मिंधल, चैरी और बंगलू क्षेत्रों के यात्री बस में सवार नहीं हो पाते। स्थानीय महिलाओं के बयान प्रियंका ने बताया कि बस सेवा बंद होने से उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भी घंटों पैदल चलना पड़ रहा है। “सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। निगमजैसे पहले तीनों पंचायतों के लिए अलग अलग बसे चलाता था उसी तरह से बसे शुरू करें। बावली ने कहा कि एक ही बस होने के कारण अक्सर उन्हें सफर से वंचित रहना पड़ता है। “बस पहले ही भर जाती है, हमारे गांव तक पहुंचते-पहुंचते उसमें जगह नहीं बचती है जिसके कारण नौकरी पेशा लोग, कॉलेज जाने वाले छात्र और आई टी आई करने वाले व अन्य काम से जाने वाले रह जाते हैं। रंजना का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समय पर किलाड़ पहुंचना मुश्किल हो गया है। “बीमार लोगों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाते, जिससे खतरा बढ़ जाता है बीमार व्यक्ति का समय पर ईलाज नहीं हो पाता हैं। वहीं वार्ड पंच गीता कुमारी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पहले तीनों पंचायतों के लिए अलग-अलग बसें चलाई जाती थीं, जिससे लोगों को काफी सुविधा रहती थी। “अब एक ही बस से काम नहीं चल रहा है, इसलिए पुर्थी–किलाड़ बस सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन और एचआरटीसी से मांग की है कि क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। आवासीय आयुक्त पांगी अमन दीप सिंह ने बताया पुर्थी पंचायत की वार्ड पंच गीता कुमारी ने बस सेवा चालू करने को लेकर पत्र दिया अड्डा प्रभारी पांगी को बस सेवा शुरू करने के लिए लिख दिया है जल्द बस सेवा शुरू कर दी जाऐगी।1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह बजट सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद देर रात अपने क्षेत्र में पहुंचे और पहुंचते ही जनहित कार्यों में सक्रिय नजर आए। उन्होंने गाव समोना के लिए बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। बरसात के मौसम में खड्ड (नाले) के उफान पर होने के कारण समोना के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थिति इतनी गंभीर होती थी कि लोग अपनी गाड़ियां बगेहरा या अपने गांव में ही खड़ी कर देते थे और समोना तक पैदल पहुंचना पड़ता था। यहां तक कि गौशाला के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री भी लोगों को सिर पर उठाकर ले जानी पड़ती थी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने जनता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से न केवल समोना के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनहित के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना है।1
- *बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी से खास बातचीत | मंडी राजनीति पर बड़ा बयान | Himachal News 2026*1
- बंगाणा, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाम लाल चौधरी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग टूर्नामेंट में नेशनल टेक्निकल ऑफिसियल (मुख्य रेफरी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता 04 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक Shivaji University, Kolhapur द्वारा आयोजित की जा रही है। शाम लाल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रेफरी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें खेल को एक नए दृष्टिकोण से देखने और तकनीकी नियमों के निष्पक्ष संचालन में योगदान देने का अवसर देगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।1
- सुजानपुर सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में मध्य रात्रि अज्ञात चोर आ रहे हैं! इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और सुरक्षा कर्मी लगाने की उठाई मांग है अस्पताल में एडमिट हुए पेशेंट बोले कि कमरों में कुंडीया नहीं लगी है1