डायल 112 की संवेदनशील व त्वरित पुलिसिंग से बची जिंदगी.. डायल 112 की संवेदनशील व त्वरित पुलिसिंग से बची जिंदगी.. नर्मदापुरम में सिवनी मालवा से आ रही एक ओमनी एंबुलेंस में अचानक आग लगने की घटना में थाना डोलरिया डायल 112 टीम ने असाधारण तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया तथा ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद महिला मरीज को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस वाहन से शिफ्ट किया। इसके पश्चात 108 एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक संभावित बड़ी जनहानि टल गई। प्रधान आरक्षक सुशील कुमार मिश्रा, आरक्षक अजय गुप्ता एवं चालक सुधीर उइके के इस साहसिक कार्य हेतु उन्हें पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा भाव के साथ हर संकट में जनता के साथ खड़ी है—यही है “वर्दी का वादा”।
डायल 112 की संवेदनशील व त्वरित पुलिसिंग से बची जिंदगी.. डायल 112 की संवेदनशील व त्वरित पुलिसिंग से बची जिंदगी.. नर्मदापुरम में सिवनी मालवा से आ रही एक ओमनी एंबुलेंस में अचानक आग लगने की घटना में थाना डोलरिया डायल 112 टीम ने असाधारण तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। टीम
ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया तथा ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद महिला मरीज को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस वाहन से शिफ्ट किया। इसके पश्चात 108 एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक
संभावित बड़ी जनहानि टल गई। प्रधान आरक्षक सुशील कुमार मिश्रा, आरक्षक अजय गुप्ता एवं चालक सुधीर उइके के इस साहसिक कार्य हेतु उन्हें पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा भाव के साथ हर संकट में जनता के साथ खड़ी है—यही है “वर्दी का वादा”।
- -बेतवा लिंक परियोजना (KBLP) 44,600 करोड़ रुपये से अधिक की देश की पहली राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना है, जो बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने के लिए एमपी के केन से यूपी की बेतवा नदी में पानी स्थानांतरित करेगी।1
- Post by Krishnakant Yadav1
- कोतवाली थाना अंतर्गत उमरिया निवासी संदीप पटेल बाइक से अकेला घर जा रहा था उसी दौरान उमरिया के पास किसी फोरव्हीलर वाहन ने टक्कर मार दी और वह रोड पर गिर गया उसके सिर से खून निकलने लगा वही कठौतिया निवासी सोनू पटेल अपने मित्र के साथ बाइक से लौट रहे थे उन्होंने घायल को रोड पर पड़ा देखा तो तुरंत 112 और 108 को फोन पर सूचना दी लेकिन किसी कारण 112 और 108 एम्बुलेंस नही मिली और लगातार घायल के सिर से खून निकलता देख मानवता का फर्ज निभाते हुए उसे अपनी बाइक में बिठाला और जिला अस्पताल लेकर आए जहां घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं।1
- * अमरवाड़ा - व्यवहार न्यायलय हर्रई के माननीय विद्वान न्यायाधीश श्रीमान आकाश अहिरवार जी के द्वारा चेक बाउंस मामले में आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू साहू को छह माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई एवं शेष राशि 9% ब्याज के साथ वापसी के आदेश जारी किए गए। परिवादी प्रमोद शर्मा के अधिवक्ता शैलेश शर्मा के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि हर्रई निवासी नंद किशोर साहू ने दिनाँक 18 जुलाई 2023 को हर्रई निवासी प्रमोद पिता गणेश प्रसाद शर्मा को ₹5 लाख का चेक दिया गया था,1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिहपुर के होनहारों ने जेईई 2026 में लहराया परचम नरसिहपुर: शिक्षा के क्षेत्र में नर्सिंगपुर जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बुधवार को घोषित जेईई (JEE) 2026 के परिणामों में जिले के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के कुल 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 83 के परिणाम घोषित किए गए हैं।1
- सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान, आईएएस नेहा मीणा का मानवीय चेहरा आया सामने।1
- -बेतवा लिंक परियोजना (KBLP) 44,600 करोड़ रुपये से अधिक की देश की पहली राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना है, जो बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने के लिए एमपी के केन से यूपी की बेतवा नदी में पानी स्थानांतरित करेगी।1