Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ1
- लखनऊ गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनेश्वर मिश्र पार्क मॉर्निंग में चलाया गया अभियान ओवर स्पीडिंग, बिना लाइसेंस, हेलमेट नहीं लगाए थे उनको दिया गया सख्त हिदायत मॉडिफाइड गाड़ी, साइलेंसर ,स्टैंड , बिना नंबर प्लेट, लगभग में नौ गाड़ियां सीज की गई गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी सुधीर कुमार अवस्थीद्वारा दिया गया सत्य हिदायत ना तो आपके पास गाड़ी का नंबर प्लेट है और ना आप के पास हेलमेट लगाए हो अगर कुछ होता है आपके साथ कौन होगा जिम्मेदार सहायक पुलिस आयुक्त बृज नारायण सिंह, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी की उपस्थित मॉर्निंग में चलाया गया अभियान1
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार जैसे ही पुल पर पहुंचा, अचानक खतरनाक चाइनीज मांझा गले में उलझ गया, जिससे चालक की गर्दन बुरी तरह कट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सबसे चिंताजनक और अमानवीय पहलू यह रहा कि घायल व्यक्ति लंबे समय तक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन न तो समय पर एंबुलेंस पहुंची और न ही पास के सीतापुर रोड स्थित अस्पताल ने तुरंत इलाज के लिए हाथ बढ़ाया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक घायल को ई-रिक्शा में ही इधर-उधर ले जाया जाता रहा, जहां वह दर्द से कराहता रहा। हद तो तब हो गई जब गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ई-रिक्शा से उतारकर ऑटो में इस तरह डाल दिया गया, जैसे कोई संवेदनहीन वस्तु हो, और फिर उसे किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को झकझोर देने वाला था। इस पूरे घटनाक्रम में अलीगंज पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि सूचना के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। यह घटना एक बार फिर चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद उसकी खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह भी उजागर करती है कि आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम में कितनी गंभीर खामियां मौजूद हैं। जरूरत है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी और को इस तरह की लापरवाही और दर्दनाक स्थिति का सामना न करना पड़े।1
- आगरा: महंगाई और गैस किल्लत के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में फूँका चूल्हा आगरा। शहर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की भारी किल्लत के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिलाधिकारी (DM) कार्यालय का घेराव किया और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट में जली रोटियां, गूंजे नारे प्रदर्शन के दौरान अनोखा नजारा तब देखने को मिला जब सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर ही मिट्टी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि जब सिलेंडर पहुंच से बाहर है और एजेंसियों पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही, तो उनके पास चूल्हा फूंकने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। 'ये नरेंद्र कहां है सिलेंडर' के नारों से गूंजा परिसर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर "ये नरेंद्र कहां है सिलेंडर" जैसे नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि: गैस एजेंसियों पर आए दिन लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। घरेलू गैस की आपूर्ति न होने से आम जनता का रसोई बजट बिगड़ चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण कालाबाजारी बढ़ रही है। ठोस आश्वासन तक जारी रहेगा धरना जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगरा की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए त्रस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी खुद आकर इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक सपा कार्यकर्ताओं का यह धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटा रहा, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे अधिकारी बेबस नजर आए।1
- 🚩 हिन्दू नववर्ष 🚩1
- 1090 चौराहे पर एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया अभियान *बिगड़ैल अमीरजादों* की तेज आवाज वाली *मोडिफाइड हाई स्पीड तेज रफ्तार गाड़ियों* पर चला *एसीपी विकास जायसवाल का हंटर* *धमाकेदार आवाज करती गाड़ियों को लेकर* आज 1090 चौराहे पर ACP विकास जायसवाल के निर्देशन पर *ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह वा हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह एस एस आई अमित सिंह* के नेतृत्व में *भारी संख्या में पुलिस बल के साथ करीब दो दर्जन गाड़ियों को चालान कर किया गया सीज*4
- अस्पताल परिसर में सीवेज टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही टैंक में उतार दिया गया था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मामला रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा है। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* नकबजनी का खुलासा,तीन आरोपी चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार।कोतवाली देहात पुलिस ने नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रामतीरथ निषाद व दयाराम निषाद निवासी भौरियार थाना चांदा को गिरफ्तार किया गया,जबकि चोरी का माल खरीदने वाले राहुल सोनी निवासी अमरूपुर को भी दबोचा गया।आरोपियों के पास से पायल, पायजेब,मटर माला व करधन समेत अन्य आभूषण बरामद हुए हैं।पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।1
- ईद आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार की तैयारियां अब तेज हो गई हैं और लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रहे हैं। कपड़ों की दुकानों, जूतों की दुकानों और कॉस्मेटिक स्टोरों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में नए कपड़ों को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगे कुर्ते-पायजामे, पठानी सूट और महिलाओं के लिए आकर्षक ड्रेस की भरमार है। इसके साथ ही ईद के खास पकवानों के लिए जरूरी सामान और की दुकानों पर खरीदारी की भीड़ बढ़ गई है। लोग अपने घरों में मीठी सेवइयां और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाने के लिए इनकी खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद करीब आएगी, बाजारों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं प्रशासन भी त्योहार को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम कर रहा है। कुल मिलाकर ईद के त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बाजारों की चहल-पहल त्योहार की खुशी को और भी बढ़ा रही है।1