Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://shuru.co.in/dl/91KTrs ICOPJournalist Janata ki Awaaz Vishal Sharma jo28/7/2017-Time-11-16 कौन बताएगा यह कौन से मंदिर में कब हुई थी किसकी शादी अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
IndiaNews 9Live
https://shuru.co.in/dl/91KTrs ICOPJournalist Janata ki Awaaz Vishal Sharma jo28/7/2017-Time-11-16 कौन बताएगा यह कौन से मंदिर में कब हुई थी किसकी शादी अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- लाहौल स्पीति हल्दा लोसर फागली प्राचीन कल्चर क्या है ?? पूरी जानकारी वीडियो को ध्यान से सुने अलग-अलग वैली अलग तरीका से मनाया जाता है लाहौल स्पीति एक ही है1
- रिपोर्ट -26 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एस.पी. कत्याल ने आज सैंज घाटी के औचक निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया। निरीक्षण के दौरान विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे अध्यक्ष काफी तल्ख़ नज़र आए। ⚠️ अधिकारियों की बड़ी लापरवाही: निरीक्षण का अभाव: जांच में पाया गया कि पिछले एक साल से आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ (CDPO) और सुपरवाइजर द्वारा कोई नियमित निरीक्षण ही नहीं किया गया। बच्चों की कम संख्या: बेहतर सुविधाओं के बावजूद केंद्रों में बच्चों की संख्या कम होने पर अध्यक्ष ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने सवाल किया— "जब आंगनबाड़ी केंद्रों में इतनी सुविधाएं हैं, तो बच्चे कम सुविधाओं वाले प्राइवेट स्कूलों की ओर क्यों रुख कर रहे हैं?" पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश: उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि केंद्रों में बच्चों के पंजीकरण को तुरंत बढ़ाया जाए और जमीनी स्तर पर सुधार किया जाए। 📞 लाभार्थियों से सीधा संवाद: अध्यक्ष ने केवल कागजों पर भरोसा नहीं किया, बल्कि उन्होंने केंद्रों से पोषाहार प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं को मौके से ही फोन मिलाया। उन्होंने महिलाओं से सीधा संवाद कर पूछा कि क्या उन्हें सरकारी सुविधाओं और राशन का लाभ समय पर मिल रहा है या नहीं।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- सुजानपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि देवभूमि हिमाचल में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और स्वयं मुख्यमंत्री कानून की मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। राजेंद्र राणा ने नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कथित उपद्रव की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन आरोपियों ने देश की साख पर आघात पहुंचाया, उन्हें हिमाचल में पनाह मिलना और उनकी गिरफ्तारी के लिए आई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में अड़ंगा लगाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में उपद्रव के आरोपियों को बचाने के लिए जिस प्रकार प्रदेश सरकार सक्रिय नजर आई, उससे स्पष्ट है कि सत्ता खुद को कानून से ऊपर समझने लगी है। राणा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस को रोकना, उनसे बहस करना और उल्टा उन्हीं पर एफआईआर दर्ज करना दर्शाता है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके बचाव में खड़ी है। उन्होंने कहा कि अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलना इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई विधिसम्मत थी, जबकि प्रदेश सरकार का रवैया राजनीतिक दबाव से प्रेरित प्रतीत होता है। राजेंद्र राणा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि देवभूमि की छवि को सबसे अधिक नुकसान यदि किसी ने पहुंचाया है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री का रवैया है। राणा ने कहा कि हिमाचल की जनता कानून का सम्मान करने वाली है और यहां अपराधियों को संरक्षण देने की राजनीति को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के हाथ में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हो, वही यदि कानून तोड़ने वालों का संरक्षक बन जाए तो यह सुशासन नहीं, बल्कि सत्ता का दुरुपयोग है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली को बचकानी, अपरिपक्व और अहंकार से भरी बताते हुए कहा कि प्रदेश की साख दांव पर लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर तय करेगी कि सरकार ने कानून का साथ दिया या कानून तोड़ने वालों का।1
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कस्बे सलौनी के साथ लगते पंजारड़ी गांव मेंबुधवार शाम करीव 7: 30 बजे सड़क किनारे गाड़ी लगी थी। इस दौरान आचानक से ऑल्टो गाड़ी में आग भड़क उठी। इस दौरान वन खंड अधिकारी विनोद राणा (बिझडी़), वनरक्षक कपिल देव ,वन मित्र रजत जोकि रात्रि गश्त पर थे। वहाँ से गुजर रहे थे गाड़ी में भीषण लगी आग को देखकर रुक गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पानी व रेत की सहायता से आग पर काबू पाया। इसमें किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बहरहाल वन विभाग के कर्मचारियों की इस कार्य के लिए लोगों द्वारा तारीफ की जा रही। गाड़ी में लगी आग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बायरल हो रहा है।1
- जय मां दशमी वारदा 💐🙏❤️ मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग 27 फरवरी 2026 को 3:00 से 6:00 बजे तक संघ भवन अखाड़ा बाजार नजदीक शिव मंदिर कुल्लू में गुणगान करेंगे सूद परिवार को दिल की गहराइयों से आभार धन्यवाद मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग की और से1
- रिपोर्ट -25 फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी (कुल्लू): राज्य खाद्य आयोग का औचक निरीक्षण हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एस.पी. कत्याल ने आज सैंज घाटी का औचक दौरा कर व्यवस्थाओं की ज़मीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने राशन डिपुओं, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और पोषण मिल रहा है। 🔍 निरीक्षण के मुख्य बिंदु: राशन डिपो: डिपुओं में स्टॉक रजिस्टर, राशन की गुणवत्ता और वितरण प्रणाली की जांच की गई। आंगनबाड़ी केंद्र: बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार और उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड का अवलोकन किया। सरकारी स्कूल: मिड-डे मील (MDM) की सफाई और गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश दिए। 🎤 अध्यक्ष एस.पी. कत्याल का बयान: निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष एस.पी. कत्याल ने आयोग की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा: "राज्य खाद्य आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हर पात्र व्यक्ति को उसके हक का पौष्टिक भोजन और राशन मिले। हम व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारा लक्ष्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि धरातल पर सुधार लाना है ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुँचे।"1
- सुजानपुर सुजानपुर में आयोजित होने जा रहे होली मेले को लेकर प्रशासन ने वाहन पार्किंग के रेट जारी कर दिए हैं। मेला एवं मंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च से 8 मार्च तक सभी वाहन निर्धारित मेला ग्राउंड में ही खड़े किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा तय किए गए पार्किंग शुल्क इस प्रकार हैं — छोटे वाहन के लिए 100 रुपये प्रति बाइक और स्कूटी पर्ची, गाड़ी के लिए 150 रुपये, और बसों के लिए 200 रुपये पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्किंग पर्ची 24 घंटे तक वैध रहेगी। यानी एक बार पर्ची कटवाने के बाद वाहन 24 घंटे तक मेला ग्राउंड में खड़ा किया जा सकता है। 1 मार्च से 8 मार्च तक बसों की पार्किंग भी मेला ग्राउंड में ही सुनिश्चित की गई है, ताकि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति निर्धारित स्थल के बाहर वाहन खड़ा करता है तो पुलिस प्रशासन द्वारा उसका चालान काटा जाएगा। मेला एवं मंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि होली मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।1