अक्षय तृतीया के मौके पर टीकरी कला एवं फूप में जागरूकता शिविर संपन्न मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा के.एस.बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम टीकरी कला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फूप जिला भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित सुश्री अनुभूति गुप्ता न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड एवं देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड द्वारा उपस्थित ग्रामीणजन एवं आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उक्त शिविर के विषय बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के बारें में बताया कि बाल विवाह एक गंभीर समस्या है, हालांकि यह शहरों की तुलना में गांवों में ज्यादा दिखाई देती है। यह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का अतिक्रमण करता है जिससे उन पर हिंसा, शोषण तथा यौन शोषण का खतरा बना रहता है बाल विवाह लड़कियों और लड़कों दोनो पर असर डालता है। बाल विवाह को रोकने के लिए शासन द्वारा नुक्कड़-नाटक, रैलियां और सेमिनार जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता में जागरूकता पैदा किए जाने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त यदि किसी बालक का बाल विवाह हो जाता है और वह उसे शून्य घोषित करवाना चाहता है तो वह जिला न्यायालय में अर्जी प्रस्तुत कर सकता है। इसके अतिरिक्त डॉ. मनोज कुमार, जिला रजिस्टार/ न्यायाधीश भिण्ड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूप में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में आमजनों को गरीबी उन्मूलन योजना के प्रभावी क्रियांवयन के संबंध में एवं उक्त योजना एवं उनके लाभों के बारें में जागरूक करने, उन्हें संबंधित सुविधाओं का लाभ प्रदान करवाने व उन्हें प्राधिकरण से निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध करवाना है। इसके अतिरिक्त आमजनों को विभिन्न कानूनी मुद्दों के बारें में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदाय की गई। उक्त कार्यक्रम में ग्राम टीकरी कला के ग्रामीणजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूप के चिकित्सकगण, कार्यकर्तागण आदि एवं रामाधर पुरोहित, पीएलही भिण्ड उपस्थित रहे।

- Post by विनोद राजपूत1
- खबर भारत मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव मो,,8109833095 भिंडः SDM की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से गेहूं क्रय करने का मामला हजारों कुंटल गेहूं का भंडारण पकड़ा गया SDM ने अवैध गेहूं भंडारण पर मारा छापा1
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रामनगर से आ रही यात्रियों से भरी बस जालो के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।1
- सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से एक मारपीट का वीडिओ वायरल हो रहा है. दो मिनिट के इस वीडिओ में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे है.वही कुछ लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आ रहे है। वायरल वीडियो एमपी के ग्वालियर का बताया जा रहा है. रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी.यह पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।1
- *नगर लहार मे धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम का प्रकटोत्सव* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *समाजसेवी डॉ विनोद तिवारी ने गांव गांव जाकर सर्वसमाज को एकत्रित करने में अहम भूमिका निभाई* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..भगवान विष्णु के छटवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोंत्सव पर लहार नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई,सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र से आए सकल हिन्दु समाज के सनातिनियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिस शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ,शोभायात्रा में नगर व विधानसभा क्षेत्र के सर्व समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक शामिल हुए,शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत किया गया, विशाल शोभायात्रा में रथ पर भगवान परशुराम जी की तस्वीर रख कर आगे आगे रथ चला लोगों के द्वारा भगवान के श्री चरणों मे आरती तिलक के साथ तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर पूजन किया गया,सर्व समाज के लोगों के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा की गई व जगह जगह शीतल जल पेय लस्सी ,कोल्ड ड्रिंक,शरबत की व्यवस्था की गई इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पैदल साथ चले,साथ मे दो पहिया व चार पहिया वाहन भी साथ मे चले,यह शोभा यात्रा भगवान परशुराम जी के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई व नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पचपेड़ा तिराहा पर जाकर संपन्न हुई,आशीर्वाचन के बाद तदुपरांत रेस्ट हाउस पर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।।।1
- viral video1
- पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव शाहपुर खालसा में अज्ञात कारणों से किसान के खेत पर बनी झोपड़ी में आग लग गई जिसमें रखा सामान जल गया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर खालसा में किसान के खेत पर एक झोपड़ी बनी हुई थी जिसमें वह निवास करते थे साथ ही उनका अनाज सहित सामान भी रखा हुआ था। रविवार को अचानक अज्ञात कारणों से खेत पर बनी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर हड़कंप मच गया। और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। तब तक हजारों का सामान चलकर राख हो गया।1
- Post by विनोद राजपूत1