पूर्व विधायक ने निजी अस्पतालों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग निजी अस्पतालों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग रामकोला (कुशीनगर)। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता मदन गोविन्द राव ने उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजकर जिले के निजी अस्पतालों में कथित चिकित्सीय लापरवाही व आर्थिक शोषण तथा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कप्तानगंज के सच्चिदानंद अस्पताल में 24 अगस्त को नवजात बच्ची की मौत का मामला उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन शव लेकर करीब 30 किलोमीटर पैदल जिला मुख्यालय पहुंचे थे। पूर्व विधायक ने कोटवा, दुदही, पडरौना, कसया और तमकुही क्षेत्र के निजी अस्पतालों में अधिक वसूली, उपचार में लापरवाही और सील किए गए अस्पतालों के दोबारा संचालन की शिकायतों की भी जांच कराने का अनुरोध किया। पत्र में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्सरे समेत अन्य सुविधाओं के संचालन की स्थिति की जांच, दवाओं की नियमित उपलब्धता का औचक सत्यापन तथा जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से अस्पताल में मिले उपचार व सुविधाओं की जानकारी लेने का सुझाव दिया गया है। पत्र की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा जिलाधिकारी कुशीनगर को भी भेजी गई है।

- starpublicnews आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- युवाओं के लिए खुशखबरी! 🚨 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवाओं में उम्मीद की नई किरण। 🇮🇳1
- व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए. #KushinagarNews #BreakingNews2
- “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी1
- कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम नवनीत गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने शपथ ली। इसके साथ ही तहसील सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के अध्यक्ष व महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। अपर एसडीएम जीतेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एओ तानसेन, पूर्व एओ श्रीनाथधर दुबे, सीआरए अनिल पटेल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।1
- महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर 🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨 ⚠️ बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत! 📍 पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-भौराबारी मार्ग पर भौराबारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य बाइक सवार और टेंपो चालक को हल्की चोटें आईं। 💥 टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि इलेक्ट्रिक टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। घायलों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर-भौराबारी निवासी नेपाली पुत्र सरबुद्दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र आविद अली के रूप में हुई है। वहीं टेंपो चालक की पहचान पनियरा के जर्दी निवासी विशाल पुत्र करिया जायसवाल के रूप में बताई गई है। 🚑 हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पनियरा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ⚠️ सड़क पर मोड़ और पुल के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #PanIyara #पनियरा #RoadAccident #सड़कहादसा #भौराबारी #मुजुरी #BikeAccident #AccidentNews #UPNews #MaharajganjNews #PublicMaharajganjNews #LatestNews1
- टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की। #KushinagarNews #NewsUpdate1
- 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।1