logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकारीपाड़ा में अदब व एहतेराम के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी शिकारीपाड़ा(दुमका): बुधवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अदब व एहतेराम के साथ मनाया गया। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम गांवों से जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। डेबाडीह, ढाका, पीनरगढ़िया, झुनकी, करमाटांड़, रांगा, कोल्हाबदार, सोनाढाब और पलासी सहित कई गांवों से जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग धार्मिक नारों के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी का इजहार करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान गांवों और मुख्य मार्गों पर लोगों की भीड़ देखी गई। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के दौरान शिकारीपाड़ा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही। पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। पर्व के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। विभिन्न गांवों में दिनभर जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। लोगों ने पूरे अदब, एहतेराम और शानो-शौकत के साथ पर्व मनाया।

2 hrs ago
user_मो जुलकर अंसारी
मो जुलकर अंसारी
रिपोटर शिकारीपारा, दुमका, झारखंड•
2 hrs ago
d796652e-7360-4cc4-b05e-fe2399a4bbf4

शिकारीपाड़ा में अदब व एहतेराम के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी शिकारीपाड़ा(दुमका): बुधवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अदब व एहतेराम के साथ मनाया गया। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम गांवों से जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। डेबाडीह, ढाका, पीनरगढ़िया, झुनकी, करमाटांड़, रांगा, कोल्हाबदार, सोनाढाब और पलासी सहित कई गांवों से जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग धार्मिक नारों के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश

6cc0606a-2287-4e02-b2b8-445a06fa4951

की खुशी का इजहार करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान गांवों और मुख्य मार्गों पर लोगों की भीड़ देखी गई। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के दौरान शिकारीपाड़ा पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही। पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। पर्व के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। विभिन्न गांवों में दिनभर जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। लोगों ने पूरे अदब, एहतेराम और शानो-शौकत के साथ पर्व मनाया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रानेश्वर प्रखंड के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने सड़यंत्र रचकर मेरे ऊपर तीन झूठा मुकदमा करवाया है।
    1
    रानेश्वर प्रखंड के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने सड़यंत्र 
रचकर मेरे ऊपर तीन झूठा मुकदमा करवाया है।
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    21 hrs ago
  • अमड़ापाड़ा में धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी पर जश्नः शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी अमड़ापाड़ा में धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी पर जश्नः शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी संताल एक्सप्रेस संवाददाता, अमड़ापाड़ा ------------------------- अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : 26 अगस्त 2026 पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को अमड़ापाड़ा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। शानो-शौकत के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक नारों से गूंजता रहा। जुलूस का शुभारंभ मस्जिद-ए-गौसिया, पोखरिया रोड से हुआ। यहां से जुलूस मुख्य बाजार होते हुए प्राकृतिक विहार पार्क मोड़, पुराने अस्पताल एवं बीजीआर कौशल विकास केंद्र तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार होते हुए पोखरिया मोड़ पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद जुलूस वापस मस्जिद-ए-गौसिया पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी का इजहार किया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ रही और जुलूस को देखने के लिए स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। मो. जबीर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित जुलूस में सचिव मो. इमरान आलम, उपाध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी के अलावा मो. आशिक, शौकत अली, लियाकत अली, मो. वसीम, मो. सोहेब, मो. जाहिद, मो. मोनू, मो. आरिफ, मो. आलम, मो. आर्यन, आफताब आलम, मो. मुजफ्फर अंसारी, मो. अनवर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण रहा आयोजन जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रशासन की टीम जुलूस के दौरान मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। जुलूस के अध्यक्ष मो. जबीर हुसैन ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस-प्रशासन के प्रति आभार जताया। आने वाले वर्षों में और बेहतर आयोजन का संकल्प इस अवसर पर मो. जबीर हुसैन ने जिलेवासियों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर एवं भव्य आयोजन करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    4
    अमड़ापाड़ा में धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी पर जश्नः शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

अमड़ापाड़ा में धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी पर जश्नः शानो-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता, अमड़ापाड़ा
-------------------------
अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : 26 अगस्त 2026  पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को अमड़ापाड़ा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। 
शानो-शौकत के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक नारों से गूंजता रहा।
जुलूस का शुभारंभ मस्जिद-ए-गौसिया, पोखरिया रोड से हुआ। यहां से जुलूस मुख्य बाजार होते हुए प्राकृतिक विहार पार्क मोड़, पुराने अस्पताल एवं बीजीआर कौशल विकास केंद्र तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार होते हुए पोखरिया मोड़ पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद जुलूस वापस मस्जिद-ए-गौसिया पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ।
जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी का इजहार किया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में लोगों की भीड़ रही और जुलूस को देखने के लिए स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
मो. जबीर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित जुलूस में सचिव मो. इमरान आलम, उपाध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी के अलावा मो. आशिक, शौकत अली, लियाकत अली, मो. वसीम, मो. सोहेब, मो. जाहिद, मो. मोनू, मो. आरिफ, मो. आलम, मो. आर्यन, आफताब आलम, मो. मुजफ्फर अंसारी, मो. अनवर अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण रहा आयोजन
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रशासन की टीम जुलूस के दौरान मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। जुलूस के अध्यक्ष मो. जबीर हुसैन ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस-प्रशासन के प्रति आभार जताया।
आने वाले वर्षों में और बेहतर आयोजन का संकल्प
इस अवसर पर मो. जबीर हुसैन ने जिलेवासियों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर एवं भव्य आयोजन करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Afridi
    Afridi
    Local News Reporter अमरापारा, पाकुड़, झारखंड•
    5 hrs ago
  • मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव में इलाज के अभाव में अस्थिपंजर बने बासुदेव,प्रशासन से मददत की गुहार। गम्हरिया निवासी बासुदेव मिर्धा गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के अभाव में वे अस्थिपंजर बन गए हैं। हर 15 दिन में खून चढ़ाना पड़ रहा है। हिमाचल से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी। देवघर एम्स में आयुष्मान से सुविधा नहीं मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
    1
    मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव में इलाज के अभाव में अस्थिपंजर बने बासुदेव,प्रशासन से मददत की गुहार।
गम्हरिया निवासी बासुदेव मिर्धा गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के अभाव में वे अस्थिपंजर बन गए हैं। हर 15 दिन में खून चढ़ाना पड़ रहा है। हिमाचल से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी। देवघर एम्स में आयुष्मान से सुविधा नहीं मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    8 hrs ago
  • जामताड़ा। झारखंड के हितों, राज्य के अधिकारों, खनिज संपदा और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से 27 अगस्त को जामताड़ा जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर निशाना साधा।
    1
    जामताड़ा। झारखंड के हितों, राज्य के अधिकारों, खनिज संपदा और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से 27 अगस्त को जामताड़ा जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया 
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर निशाना साधा।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    1
    SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील
जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है।
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों।
सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    1
    जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 

थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।

#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 
थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।
#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • रजौन में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, दो जुगाड़ गाड़ियां जब्त 🚨 बांका में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन! रजौन थाना क्षेत्र में खनन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दो जुगाड़ गाड़ियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 75 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है, साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। खनन माफियाओं पर प्रशासन की नजर है और समाहर्ता ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ⚠️ 📍 स्थान: रजौन, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    रजौन में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, दो जुगाड़ गाड़ियां जब्त
🚨 बांका में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन!
रजौन थाना क्षेत्र में खनन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दो जुगाड़ गाड़ियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 75 हजार रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है, साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
खनन माफियाओं पर प्रशासन की नजर है और समाहर्ता ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ⚠️
📍 स्थान: रजौन, बांका
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • जामताड़ा में आज कांग्रेस पार्टी का व्यापक जन आंदोलन गांधी चौक पर
    1
    जामताड़ा में आज कांग्रेस पार्टी का व्यापक जन आंदोलन गांधी चौक पर
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.