logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

5 hrs ago
user_Suman Bhattacharjee
Suman Bhattacharjee
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
5 hrs ago

SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    1
    SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील
जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है।
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों।
सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार। जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में विजय रावत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    MMDR बल के विरोध में JMM नगर कमेटी की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार।
जामताड़ा। जामताड़ा जिला कार्यालय में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MMDR बल के विरोध सहित आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य वासुदेव मरांडी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सगीर खान तथा जामताड़ा नगर अध्यक्ष किशोर रवानी सहित नगर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में विजय रावत, रणदीप गुप्ता, रोहित शाह, चंचल राय, पपई मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    1
    जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 

थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।

#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। 
थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ।
#highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    1
    कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    10 hrs ago
  • ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनूठा राखी महोत्सव, पेड़ों और सैनिकों पर तैलिक साहु सभा अध्यक्ष ने भी बांधी राखी गया। गया जी के ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में मॉर्निंग वॉकर्स की ओर से ‘हमारा पेड़, हमारा पर्यावरण’ अभियान के तहत अनूठा राखी महोत्सव आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावे समाज सेवी अजय साव तैलिक साहु सभा के जिलाअध्यक्ष ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। इस अवसर पर बच्चों और तैलिक साहु सभा जिलाअध्यक्ष अजय साव एवं स्थानीय लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। वहीं, देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में उन्हें भी राखी बांधी गई है। पेड़ों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हुए उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश अजय साव और लोगों ने दिया है । आयोजकों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया है। राखी के इस अनूठे पर्व के माध्यम से लोगों ने प्रकृति और देश की रक्षा करने वालों के प्रति सम्मान का संदेश दिया है।
    5
    ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनूठा राखी महोत्सव, पेड़ों और सैनिकों पर तैलिक साहु सभा अध्यक्ष ने भी बांधी राखी
गया। गया जी के ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में मॉर्निंग वॉकर्स की ओर से ‘हमारा पेड़, हमारा पर्यावरण’ अभियान के तहत अनूठा राखी महोत्सव आयोजित किया गया है।इस  कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में  स्थानीय लोगों के अलावे समाज सेवी अजय साव तैलिक साहु सभा के जिलाअध्यक्ष ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।
इस अवसर पर बच्चों और तैलिक साहु सभा जिलाअध्यक्ष अजय साव एवं स्थानीय लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। वहीं, देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में उन्हें भी राखी बांधी गई है। पेड़ों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हुए उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश अजय साव और लोगों ने दिया है । आयोजकों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है।
इस कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया है। राखी के इस अनूठे पर्व के माध्यम से लोगों ने प्रकृति और देश की रक्षा करने वालों के प्रति सम्मान का संदेश दिया है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग
    1
    छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा
अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग
मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता
बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल। जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत जिले के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। नात और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    1
    जामताड़ा में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल।
जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह समेत जिले के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। नात और धार्मिक नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    1
    रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई
रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.