logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल

2 hrs ago
user_PRESS R K PRESS R K
PRESS R K PRESS R K
पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
2 hrs ago

कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल

More news from Jamtara and nearby areas
  • कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    1
    कर्माटांड़ में गूंजा मोहम्मदी जुलूस का पैगाम, फ्लैग मार्च के बीच दिखी अमन-भाईचारे की मिसाल
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    2 hrs ago
  • जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह सहित दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। शहर की सड़कों पर नात और नारों की गूंज सुनाई दी। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जामताड़ा में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस एक साथ शहर पहुंचे और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। हजारों लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नारे लगाते हुए जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजबाड़ी कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए खजूर और शरबत की व्यवस्था की गई थी। वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। जुलूस में शामिल इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस निकाला गया। उन्होंने प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, झामुमो नेता लालू अंसारी ने कहा कि जामताड़ा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि रात में मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जसीम अंसारी ने कहा कि पैगंबर साहब की पैदाइश को लोग धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने आपसी भाईचारा, प्रेम और एक-दूसरे के सम्मान का संदेश दिया था। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। रात में मिलादुन्नबी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
    2
    जामताड़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर बुधवार को भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सरखेलडीह, पाकड़ीह सहित दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। शहर की सड़कों पर नात और नारों की गूंज सुनाई दी। जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जामताड़ा में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले जुलूस एक साथ शहर पहुंचे और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। हजारों लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नारे लगाते हुए जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
राजबाड़ी कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए खजूर और शरबत की व्यवस्था की गई थी। वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई।
जुलूस में शामिल इमाम मौलाना अख्तर राजा ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के दिन पूरी दुनिया के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। इसी के तहत जामताड़ा में भी भव्य जुलूस निकाला गया। उन्होंने प्रशासन की ओर से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
वहीं, झामुमो नेता लालू अंसारी ने कहा कि जामताड़ा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि रात में मिलादुन्नबी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
जसीम अंसारी ने कहा कि पैगंबर साहब की पैदाइश को लोग धूमधाम से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने आपसी भाईचारा, प्रेम और एक-दूसरे के सम्मान का संदेश दिया था। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। रात में मिलादुन्नबी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    6
    सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप
गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके।
निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    1
    बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • rasta600mitar bahut खरब है gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    1
    rasta600mitar bahut खरब है 
gara sirampur pan jhanakpur po satpahri par jarmundi जिला Dumka Jharkhand
    user_Nasim Ansari
    Nasim Ansari
    जरमुंडी, दुमका, झारखंड•
    21 hrs ago
  • ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
    1
    ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च
ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    23 hrs ago
  • पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स ​
    1
    पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स
                               ​
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    11 hrs ago
  • रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    1
    रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई
रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.