वाराणसी के शिवपुर विधानसभा में 'अपनी जनता पार्टी' को मिली बड़ी सफलता, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन वाराणसी। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी को आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक सफलता मिली। पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और लोक-कल्याणकारी विजन से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं एवं स्थानीय साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यह भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विकास मौर्या, जिला संगठन सचिव अजय कुमार मौर्या तथा जिला अध्यक्ष (वाराणसी) मनीष वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपनी जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने से वाराणसी में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी दिनों में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। आज जिला कार्यकारिणी, शिवपुर विधानसभा एवं युवा मोर्चा जिला इकाई में सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पार्टी को वाराणसी में नई ऊर्जा और अभूतपूर्व मजबूती मिली है। कार्यक्रम के अंत में सभी नवागंतुक सदस्यों का पार्टी परिवार में पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा में 'अपनी जनता पार्टी' को मिली बड़ी सफलता, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन वाराणसी। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी को आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक सफलता मिली। पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और लोक-कल्याणकारी विजन से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं एवं स्थानीय साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यह भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विकास मौर्या, जिला संगठन सचिव अजय कुमार मौर्या तथा जिला अध्यक्ष (वाराणसी) मनीष वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपनी जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ
लेकर विकास, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने से वाराणसी में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी दिनों में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। आज जिला कार्यकारिणी, शिवपुर विधानसभा एवं युवा मोर्चा जिला इकाई में सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पार्टी को वाराणसी में नई ऊर्जा और अभूतपूर्व मजबूती मिली है। कार्यक्रम के अंत में सभी नवागंतुक सदस्यों का पार्टी परिवार में पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
- महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बाल लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर की जागरुक3
- संभव योजना की जनसुनवाई में पहुंचे पीस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी, नगर की गंदगी पर उठाए सवाल संभव योजना के तहत आयोजित जनसुनवाई में पीस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनव्वर अली नगरपालिका पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था की बदहाली की शिकायत की। मुनव्वर अली ने कहा कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार, नालियों की नियमित सफाई और कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। नगरपालिका ईओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।2
- *लखनऊ एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट कर्नल का लैपटॉप चोरी:* एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत, पुणे से अपने शहर लौटे, एयरपोर्ट पहुंचते ही लैपटॉप गायब पीड़ित अधिकारी: पुणे में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन, जो लखनऊ के महानगर इलाके के निवासी हैं।फ्लाइट का विवरण: कर्नल जैन शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1618) से पुणे से लखनऊ लौटे थे। यह फ्लाइट अपने तय समय शाम 6:50 बजे के बजाय थोड़ा पहले यानी 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।ऐसे गायब हुआ लैपटॉपबैगेज बेल्ट पर लापरवाही: कर्नल जैन ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बैगेज बेल्ट नंबर-5 से अपना सामान (बैग) कलेक्ट किया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman1
- राजवाहा में पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई प्रभावित, किसान परेशान धीना। बरहनी विकासखंड क्षेत्र के धीना राजवाहा से निकली नूरी और जोगवा माइनर के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में कई किसानों के खेत सूखे पड़े हैं, जिससे खेती का कार्य बाधित हो गया है। किसानों का कहना है कि माइनर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने तथा बीच-बीच में गाद और झाड़-झंखाड़ की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। समय पर सिंचाई नहीं मिलने से धान की रोपाई में देरी हो रही है और फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों बंटी उपाध्याय रबिंन्द्र सिँह मुन्ना, दुर्गेश सिँह सहित किसानो ने सिंचाई विभाग से माइनर की तत्काल सफाई कराने और पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे।इस संदर्भ मेँ अवर अभियंता आर एस मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सफाई कराकर पानी पहुंचने का प्रयास किया जाएगा2
- चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान1
- मऊ साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में, 23 मोबाइल बरामद जनपद मऊ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इनके कब्जे से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें 17 मोबाइल चोरी के पाए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 की विवेचना के दौरान निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास रामलीला मैदान से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, सब्जी मंडियों और प्रमुख बाजारों में लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के बाद मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाते और नया यूपीआई बनाकर पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल झारखंड ले जाकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। जांच में यह भी सामने आया कि मुकदमा संख्या 11/2026 से संबंधित एक वीवो मोबाइल, जो मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से चोरी हुआ था, उसका इस्तेमाल कर आरोपियों ने यूपीआई के माध्यम से खाते से धनराशि निकाल ली और बाद में मोबाइल झारखंड में बेच दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी दो-दो के समूह में वारदात को अंजाम देते थे। एक व्यक्ति पीड़ित का ध्यान भटकाता था, जबकि दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता था। यदि चोरी हुए मोबाइल की सिम बैंक खाते से जुड़ी होती थी तो उसका दुरुपयोग कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर नकदी हासिल की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319, 317, 111(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बरामद मोबाइलों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1