Shuru
Apke Nagar Ki App…
दोस्ती कभी ख़ास लोगों से नहीं होती, जिनसे हो जाती है वही लोग ज़िन्दगी में ख़ास बन जाते है ।।
Mohan suryawanshi
दोस्ती कभी ख़ास लोगों से नहीं होती, जिनसे हो जाती है वही लोग ज़िन्दगी में ख़ास बन जाते है ।।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर हमीरपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को नकली करेंसी का कारोबार चलाने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है इन आरोपियों के गिरफ्तार होने से अब इनके तार कहां-कहां पर फैले हुए हैं इसकी जांच में पुलिस टीम जुट गई है। नकली करेंसी को लेकर दोनों आरोपी हिमाचल के कई जिलों में घूम कर इस फेक करेंसी को फैलाने का कारोबार कर रहे थे लेकिन पुलिस की मुस्तादी से इनको नकली करेंसी के साथ दबोच लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने 9 अप्रैल को हमीरपुर के नजदीक लोहारडा बायपास रोड पर 74 वर्ष या एक दुकानदार को नकली करेंसी थाम कर उन्हें अपने जाल में फसाया था आरोपियों ने 500 के असली नोटों के बदले दुकानदार को 200 के जाली नोट थमा कर उनके साथ ठगी की थी नकली नोट होने का जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने तुरंत सदर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी बैंक रिकॉर्ड और लोकेशन के विश्लेषण के बाद आरोपियों की गाड़ी की पहचान की शुक्रवार को पुलिस टीम ने इस गाड़ी के बिलासपुर इलाके में होने की जब जानकारी पाई तो एक टीम ने आरोपियों को गाड़ी के साथ दबोच लिया यह दोनों आरोपी नकली नोटों के साथ मनाली की ओर जा रहे थे पुलिस को मौके पर इसे 500 के 16 जाली नोट और 200 के 33 जाली नोट मिले हैं। पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि पकड़े गए लोग पिछले कई दिनों से हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में घूम कर छोटे दुकानदारों और खास करके बुजुर्गों को नकली नोट थमा कर उन्हें अपने ठगी का शिकार बना रहे थे। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक अंतर राज्य नकली करेंसी गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें कोर्ट में पेश कर उनसे अब पूछताछ की जा रही है इन लोगों के तार कहां जुड़े हुए हैं इसकी भी पड़ताल हो रही है। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से भी अपील की है कि वह कोई भी नोट लेते या देते समय उसकी अच्छी तरह से सुरक्षा मां को की जांच करके इसका लेनदेन करें ताकि किसी भी तरह की ठगी से बचा जा सके।1
- कुटलैहड़ परिवार के साथ हर दुख दुख खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता में शुमार, विवेक शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए 17 परिवारों को कुल 1 लाख 91 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। यह सहायता राशि बुजुर्गों की दवाई, बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य जरूरी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवार तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंचाना है, ताकि किसी भी परिवार को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें अचानक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है और ऐसे समय में जनप्रतिनिधि का कर्तव्य बनता है कि वह उनकी मदद के लिए आगे आए।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों की सेहत और बच्चों की शिक्षा समाज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतें हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में सहायता देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में बुजुर्ग दवाई के अभाव में परेशान हों या बच्चों की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण प्रभावित हो, तो यह समाज के लिए चिंता का विषय है, जिसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वह कुटलैहड़ की जनता को अपने परिवार के समान मानते हैं और उनका प्रयास रहता है कि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और हर व्यक्ति को समय पर मदद मिलती रहे। उन्होंने कहा कि वह हर समय अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रहेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ वह लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर रहे हैं। इस दौरान सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सहायता से बुजुर्गों की दवाई, बच्चों की फीस तथा अन्य आवश्यक कार्यों में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका जगदीश शर्मा सहित कर्मचारी अधिकारी एवं पार्टी प्रमुख मौजूद रहे।1
- 2 महीने से गैस संकट 🔥 | चौंतड़ा में किसान सभा का फूटा गुस्सा | Himachal LPG Crisis Protest1
- Post by Munishkoundal1
- Post by Dinesh Kumar1
- Post by Lalankumar1
- सुजानपुर अवैध खनन मामले ने अब खुलकर सियासी रंग ले लिया है और बयानबाजी तल्ख होती जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सीधे हमीरपुर सदर थाना पहुंचकर आरोपों में घिरे विधायक आशीष शर्मा के चाचा व भाई से मुलाकात की और इसके बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। राणा ने बिना लाग-लपेट कहा कि प्रदेश की पुलिस अब “कानून की नहीं, सरकार की भाषा” बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी निष्पक्ष जांच छोड़कर सत्ता के इशारों पर “कटपुतली” बन चुके हैं और राजनीतिक विरोधियों को फंसाने के लिए झूठे मुकदमे गढ़े जा रहे हैं। सुजानपुर के कथित अवैध खनन मामले को लेकर राणा ने सरकार को सीधे कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक बंद पड़े स्टोन क्रशर को आधार बनाकर “स्क्रिप्टेड केस” तैयार किया गया, फर्जी आरोप गढ़े गए और उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया—वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि निशाने पर राजनीतिक विरोधी हैं। राणा यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो देहरा उपचुनाव के दौरान “कैश फॉर वोट” के आरोपों की जांच करवाई जाए। उन्होंने दावा किया कि कांगड़ा बैंक के जरिए महिला मंडलों को अवैध रूप से पैसे बांटे गए, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है क्योंकि मामला “घर के अंदर” का है। सरकार पर “मित्रों को खुली लूट की छूट” देने का आरोप लगाते हुए राणा ने मुख्यमंत्री के एक करीबी सलाहकार की संपत्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति कभी मामूली हालात में था, आज करोड़ों की संपत्ति और आलीशान बंगले कैसे खड़े कर रहा है—इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? राणा ने आरोप लगाया कि सरकार जांच से भाग रही है और उल्टा अपने चहेतों को पद और भर्तियों के जरिए फायदा पहुंचा रही है। पुलिस प्रशासन को भी राणा ने सख्त लहजे में चेताया—“वर्दी की गरिमा बचाइए, सत्ता की कठपुतली मत बनिए… क्योंकि वक्त बदलते देर नहीं लगती।”1
- आंखों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर खरयालता पंचायत घर में आयोजित उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के पंचायत घर में पूर्व प्रधान अशोक शर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित करवाया गया। जिसमें रोटरी आई हॉस्पिटल धुसाडा के डाक्टरों की टीम द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई। जिसमें डीहर तथा खरयालता धनेत तथा टकोली पंचायत के लोग भी अपनी अपनी आंखों की जांच करने शिविर में पहुंचे।1
- 50 दिनों से गैस सप्लाई ठप 🔥 | रणा रोपा में ग्रामीणों का प्रदर्शन | Joginder Nagar Gas Crisis Himachal1