Shuru
Apke Nagar Ki App…
पारला भुन्तर में 2023 की बाढ़ से हुआ भारी नुकसान अभी भी खतरा प्रशासन सुरक्षा दीवार लगाकर सुरक्षित करें-नीलम घई
Munishkoundal
पारला भुन्तर में 2023 की बाढ़ से हुआ भारी नुकसान अभी भी खतरा प्रशासन सुरक्षा दीवार लगाकर सुरक्षित करें-नीलम घई
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Munishkoundal1
- ITI Mandi Placement 🔥 140 में 140 युवाओं को नौकरी | ₹28,000 तक सैलरी | Himachal Jobs 20261
- सुजानपुर सुजानपुर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सुजानपुर ऐतिहासिक चौगान का निरीक्षण किया ! उन्होंने वहाँ पर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की! राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार झूठी दुकान वाली सरकार हैं! स्थानीय विधायक और प्रशासन की लापरवाही ने जनता को गंदगी के हवाले कर दिया हैं!1
- Post by Dinesh Kumar1
- समाज की निष्क्रियता , चरमराती प्रशासनिक व्यवस्थता का परिणाम है सरकाघाट की छात्रा की हत्या : महेंद्र धर्माणी घुमारवीं की समाजसेवी संस्था संस्कार सोसाइटी द्वारा सरकाघाट में छात्रा की निर्मम हत्या के जघन्य अपराध के विरोध में महामहिम राज्यपाल को एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्मानी ने कहा कि सरकाघाट में कॉलेज जाने वाली छात्रा की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। यह घटना न केवल मानवता को झकझोरने वाली है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि संस्कार सोसाइटी इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। महेंद्र धर्मानी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में नशे का बढ़ता प्रकोप अत्यंत चिंताजनक है। नशे के कारण समाज में अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो कि प्रशासन और सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि सरकाघाट की इस दर्दनाक घटना के पीछे भी आरोपी की नशे की प्रवृत्ति एक प्रमुख कारण मानी जा रही है। ऐसे में नशे के खिलाफ सख्त और प्रभावी कदम उठाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनिश्चित की जाए, ताकि न्याय में देरी न हो और दोषी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि केवल औपचारिक आयोजनों और इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित रहने के बजाय महिला सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी नीतियां लागू की जाएं और उनकी सख्ती से निगरानी हो। धर्मानी ने कहा की बेटियों को सम्मान , सुरक्षा , और अवसर दो समर्थ , स्वयं बनायेगी बेटियां । संस्कार सोसाइटी ने यह भी मांग की कि नशा निवारण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाज के हर वर्ग को इस दिशा में जागरूक करते हुए एकजुट प्रयास करने होंगे, तभी इस गंभीर समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान अमृत लाल कातना, विशाल नड्डा ,परीथि सिंह ठाकुर , किशोरी लाल , मदन कांत, सुनील शर्मा, सतीश ठाकुर , संतोष भारद्वाज , सरोज शर्मा , अनिशा , मनोरमा चौहान , बनके बिहारी , रूप लाल , मनोज भंडारी , सचिन , लक्की, विजय , प्यार सिंह , दिनेश , प्रेम सागर , देवदत्त , दलेल सिंह , नरेंद्र कुमार , देश राज आदि उपस्थित रहे ।4
- हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई से थाना में मुलाकात की है। अवैध खनन के मामले में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मौके पर राजेंद्र राणा के साथ काफी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्हें पुलिस द्वारा थाना से बाहर किया गया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में द्वेष और बदले की राजनीति चरम पर होने का आरोप लगाया है। वहीं राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्ता को निजी हथियार बना लिया है और पुलिस तंत्र का उपयोग केवल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही चलाई जा रही है, जहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा के परिवार के खिलाफ की गई कार्रवाई साफ तौर पर बदले की भावना से प्रेरित है और यह संदेश देने की कोशिश है कि जो भी मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलेगा, उसे इसी तरह निशाना बनाया जाएगा। बाइट-- राजेंद्र राणा (प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक) राजेंद्र राणा ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए सवालों से बौखलाकर मुख्यमंत्री इस तरह के कदम उठा रहे हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सत्ता का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी के चुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। राणा के अनुसार, आचार संहिता के समय 66 महिला मंडलों को सरकारी बैंक के माध्यम से 50-50 हजार रुपये वितरित किए गए, जो चुनावी नियमों का खुला उल्लंघन है। बाइट-- राजेंद्र राणा (प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक) वहीं राजेंद्र राणा ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जो व्यक्तिगत द्वेष से ग्रसित होकर केवल अपने और अपने परिवार के हितों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस तरह की राजनीति से त्रस्त है और बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है। बाइट-- राजेंद्र राणा (प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक)1
- हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने आज बचत भवन, बिलासपुर में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, विजय डोगरा तथा शालिनी जम्वाल भी उपस्थित रहे। शिविर को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम (एससीडीपी) घटक के बजट का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अनुसूचित आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित करने प्रमुख उद्देश्य जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना है तो वहीं संवैधानिक प्रावधानों बारे भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी विशेष बल एससी आयोग के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनना तथा समुदाय को जागरूक करना भी है। उन्होंने एससी समुदाय के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही सभी संस्थाओं से एक होकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि अनुसूचित जाति आयोग के उद्देश्यों और लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनुसूचित जाति वर्ग से बहुत कम लोग आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचते हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों से एक दिन पूर्व संबंधित समुदाय की शिकायतों की सुनवाई की जा रही है, ताकि समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासनिक एवं विभागीय समीक्षा बैठकों में ठोस निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एससी वर्ग की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि आयोग का लक्ष्य जिला स्तर पर अनुसूचित जाति समुदाय की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनसे फीडबैक प्राप्त कर योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित किए जा रहे हैं और आयोग के गठन के एक वर्ष से अधिक समय में पीड़ित वर्ग तक पहुंचकर संवाद स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने नशामुक्त एवं चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई तथा सभी से नशामुक्त समाज निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आहवान किया। बैठक के दौरान एससी समुदाय से जुडी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, एससी समुदाय से जुड़ी आंगनवाड़ी व आशा वर्कर प्रतिनिधियों, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, शहरी विकास एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित अनेक मुद्दों एवं समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा, जिन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, महिला आयोग की सदस्य रीना पुंडीर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, रीता सहगल, आयोग के सदस्य सचिव विनय मोदी, सहायक आयुक्त राजकुमार, जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।2
- Post by Munishkoundal1