Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस को बड़ी सफलता, ₹75 लाख कीमत की 07 किलो अफीम बरामद
Dharmendra Kasaudhan
मिशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस को बड़ी सफलता, ₹75 लाख कीमत की 07 किलो अफीम बरामद
More news from Muzaffarnagar and nearby areas
- मिशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस को बड़ी सफलता, ₹75 लाख कीमत की 07 किलो अफीम बरामद1
- इनकी पीड़ा को कौन समझेगा जरा हमे भी बताइएं क्या यह सही निर्णय है 300 में से 299 से ऊपर अंक आने पर स्लेक्शन से बाहर ये तो गलत है भाई झारखंड सरकार कृपया ध्यान दे1
- लूम्ब गांव मे युवकों से मारपीट, फायरिंग: एक नामजद समेत पांच पर केस दर्ज, जांच जारी बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव मे युवकों के साथ मारपीट, फायरिंग और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक पुत्र सहीराम की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुई। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह गौरव पुत्र ओमपाल और अमित पुत्र श्रीपाल के साथ बाइक से जा रहा था। अमित को उसके घर छोड़ने के बाद जब वे दोनों वापस लौट रहे थे, तभी मनोज पुत्र ब्रह्म सिंह के मकान के सामने पीछे से आई एक तेज रफ्तार हुंडई वर्ना कार (नंबर DL3CVX 4141) ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कार से अभय पुत्र प्रवीण अपने चार अज्ञात साथियो के साथ उतरा और आते ही दीपक व गौरव पर हमला कर दिया। लाठी-डंडो और हाथापाई से हुई मारपीट में गौरव के कान मे गंभीर चोट आई, जिससे उसे सुनने में परेशानी होने लगी। दीपक को भी अंदरूनी चोटें आईं। इस दौरान उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित का आरोप है कि पूरी घटना मनोज पुत्र ब्रह्म सिंह के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मारपीट के बाद आरोपियो ने धमकी दी कि यदी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से करीब 60-70 मीटर की दूरी पर हथियार लहराते हुए फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे क्षेत्र मे दहशत फैल गई। घटना के दौरान संजीव पुत्र मानचंद, देशपाल पुत्र सुबेसिंह और अमित पुत्र श्रीपाल ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया। थाना प्रभारी प्रभाकर ने बताया कि दीपक पुत्र सहीराम की तहरीर पर नामजद आरोपी अभय पुत्र प्रवीण और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- 25 वर्षों पुराना रास्ता विवाद समाप्त, तहसीलदार की पहल से सिकंदरपुर में दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता मुज़फ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में पिछले 25 वर्षों से रास्ते को लेकर जोनी ओर उसके पड़ोसी बालेंद्र में चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। तहसीलदार की पहल और प्रशासन के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव सिकंदरपुर में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और पैमाइश कर आपसी सहमति के आधार पर समाधान कराया। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए वर्षों पुराने विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर संतोष व्यक्त किया।4
- मुजफ्फरनगर जनपद के जिला महिला चिकित्सालय में विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर एसएनसीयू और एलएमयू यूनिट का उदघाटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तरप्रदेश सरकार कपिलदेव अग्रवाल नें किया। अब जन्म से ही हर नवजात को मिलेगा मां के दूध का लाभ, शुरू हुई एलएमयू यूनिट मुजफ्फरनगर जनपद के जिला महिला चिकित्सालय में विश्व स्तनपान सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर एसएनसीयू और एलएमयू यूनिट का उदघाटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तरप्रदेश सरकार कपिलदेव अग्रवाल नें किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार तेवतिया, जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डाॅ. मुरली भास्कर द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री कपलिदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनूरूप में प्रदेश में मातृ-शिशु की बेहतर देखभाल के लिये लगातार स्वास्थ्य सेवाओ में बढोतरी की जा रही है। इसी के तहत जिला महिला चिकित्सालय में माता और शिशु की देखभाल के लिये नई सुविधाएं स्थापित की गई है। एसएनसीयू के नोडल अधिकारी डाॅ0 अनुज राजवंशी ने बताया कि पहले माता या शिशु के कमजोर होने की स्थिति में दोनो को अलग अलग रखा जाता था। अब एसएनसीयू के तहत माता और शिशु को एक साथ रख सकते है। इसी के साथ जन्म के बाद जो शिशु कमजोर पैदा होते है और मां का दूध पीने में सक्षम नही होते है उनके लिये एमएमयू यूनिट स्थापित की गई हैं जिसमें ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करके रखा जायेगा और शिशु को अन्य तकनीको क माध्यम से पिलाया जायेगा ताकि जन्म से ही शिशु को मां का दूध मिल सके। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक प्रिंयका, हेल्थ डेस्क मैनेजर सबा रानी, डाॅ नीरज, डाॅ0 फैसल परवेज सहित अन्य स्टाफ और चिकित्सक मौजूद रहे। BYTE = कपिल देव अग्रवाल ( राज्यमंत्री ) BYTE = डॉ. मुरली भास्कर ( महिला CMS ) BYTE = डॉ. अनुज राजवंशी ( NSU में नोडल अधिकारी )3
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं के आंदोलन को लेकर देशवासियों से कि अपील। ताकि अभद्रता करने वाले बच्चों को कर दो माफ1
- शामली में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या प्रेमी ने पुलिस को दी हत्या की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा।1