Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क के लिए हमारे गांव से मुख्य मार्ग में ये सड़क जोड़ता है कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है लोगो का कहना है कि जब बारिश हो जाता है तो पूरी तरह सड़क पोखरा बन जाता है हम सभी गांव वासी आप से निवेदन कर रहे हैं कि ये सड़क जल्द से जल्द बन जाएगा
Nikesh kumar
सड़क के लिए हमारे गांव से मुख्य मार्ग में ये सड़क जोड़ता है कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है लोगो का कहना है कि जब बारिश हो जाता है तो पूरी तरह सड़क पोखरा बन जाता है हम सभी गांव वासी आप से निवेदन कर रहे हैं कि ये सड़क जल्द से जल्द बन जाएगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में AIMIM का SP को ज्ञापन | सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की मांग | Maharajganj News महराजगंज में AIMIM जिला इकाई ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट, लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच तथा आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।1
- “15 अगस्त से पहले सोनौली बॉर्डर पर कड़ा पहरा, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा” “15 अगस्त से पहले सोनौली बॉर्डर पर कड़ा पहरा, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा”1
- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन गोरखपुर के द्वारा तिरंगा वितरण जागरूकता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन1
- हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर शव रखकर किया हंगामा गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राकेश यादव की हर्निया के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की। परिजनों के मुताबिक, राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव को हर्निया के ऑपरेशन के लिए 8 अगस्त को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया और करीब 24 घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीज को लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राकेश यादव की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान मृतक की पत्नी की बुआ रानी यादव और किसान नेता विजय यादव ने भी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे,सीओ कैंट और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरीके लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए,भेज दिया है।1
- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया- इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।1
- 34 बोरी अवैध कद्दू बीज के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, 1360 किलो बीज बरामद निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रेगहिया बाजार के पास कार्रवाई करते हुए 34 बोरी तृतीय देश कद्दू बीज बरामद किया। बरामद बीज का कुल वजन 1360 किलोग्राम है। मौके से पिकअप वाहन समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 अगस्त को संयुक्त टीम ने रेगहिया बाजार के पास संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 40-40 किलोग्राम वजन वाली 34 बोरी कद्दू बीज बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय चौधरी (33) पुत्र जिउत चौधरी, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना ठुठीबारी, महराजगंज के रूप में हुई है। बरामद पिकअप का नंबर यूपी 56 एटी 1524 है। इस मामले में धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी और बरामद माल को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस निचलौल भेज दिया है। कार्रवाई में निचलौल थाने के उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार और कांस्टेबल सोनू गौड़ के साथ एसएसबी निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद, आरक्षी धर्मेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव और ओम प्रकाश सैनी शामिल रहे।1
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम! कद्दू लदे पिकअप के साथ एक गिरफ्तार, 34 बोरी बरामद भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम! कद्दू लदे पिकअप के साथ एक गिरफ्तार, 34 बोरी बरामद1
- हत्या के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपित गिरफ्तार। बाल अपचारी को भेजा गया बाल सुधार गृह, तीन नामजद पर दर्ज हुआ था मुकदमा बृजमनगंज। हत्या के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपित को बृजमनगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं मामले में नामजद बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल सुधार गृह, गोरखपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को हरैया निवासी रामकुमार ने अपने बेटे की हत्या के संबंध में बृजमनगंज थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 196/2026 में बीएनएस की धारा 103(1) व 3(5) के तहत विक्रम पुत्र जरलाहे उर्फ रामकरन, कोईल पुत्र श्रीराम तथा जरलाहे उर्फ रामकरन पुत्र श्रीराम, निवासी खड़खोड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपित रामकरन उर्फ जरलाहे (51) पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में नामजद बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी ने अपनी संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाल सुधार गृह, गोरखपुर भेजा। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष महन मोहन मिश्रा, कांस्टेबल ह्रदयराम और कांस्टेबल संदीप गौतम शामिल रहे।1