हत्या के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपित गिरफ्तार। बाल अपचारी को भेजा गया बाल सुधार गृह, तीन नामजद पर दर्ज हुआ था मुकदमा बृजमनगंज। हत्या के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपित को बृजमनगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं मामले में नामजद बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल सुधार गृह, गोरखपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को हरैया निवासी रामकुमार ने अपने बेटे की हत्या के संबंध में बृजमनगंज थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 196/2026 में बीएनएस की धारा 103(1) व 3(5) के तहत विक्रम पुत्र जरलाहे उर्फ रामकरन, कोईल पुत्र श्रीराम तथा जरलाहे उर्फ रामकरन पुत्र श्रीराम, निवासी खड़खोड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपित रामकरन उर्फ जरलाहे (51) पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में नामजद बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी ने अपनी संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाल सुधार गृह, गोरखपुर भेजा। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष महन मोहन मिश्रा, कांस्टेबल ह्रदयराम और कांस्टेबल संदीप गौतम शामिल रहे।

- महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार महराजगंज में घर में घुसकर लूटपाट का आरोप! ₹1.50 लाख नकद और जेवर ले जाने का दावा, SP से लगाई गुहार1
- सड़क के लिए हमारे गांव से मुख्य मार्ग में ये सड़क जोड़ता है कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है लोगो का कहना है कि जब बारिश हो जाता है तो पूरी तरह सड़क पोखरा बन जाता है हम सभी गांव वासी आप से निवेदन कर रहे हैं कि ये सड़क जल्द से जल्द बन जाएगा1
- starpublicnews आज दिनांक 11-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- डीएम और एसपी ने भारत -नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा! #Maharajganj #police #sonvli #border #IndoNepal #agency #ssb #dm #sp1
- 45 दिन में ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टियां! लाखों के निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग 45 दिन में ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टियां! लाखों के निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग1
- पॉक्सो एक्ट में वांछित 58 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार महराजगंज। चौक थाना पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे 58 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार चौक थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 में बसवार गांव निवासी नरेन्द्र पुत्र स्व. मोलई गुप्ता वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध धारा 76, 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौक थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजभान यादव और कांस्टेबल निरंजन शामिल रहे।1