*उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया श्रीराम हनुमत महोत्सव पोस्टर का लोकार्पण* _ *उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया श्रीराम हनुमत महोत्सव पोस्टर का लोकार्पण* ___________________________ 👉 *16 और 17 मई को होगा भव्य और दिव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव 2026* *लखनऊ*। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण नवमी, सोमवार 11 मई को अपने आवास परिसर में “श्रीराम हनुमत महोत्सव 2026” के पोस्टर को जारी कर इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विवेक पाण्डेय को इस भव्य अनुष्ठान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। हनुमत सेवा समिति द्वारा श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन 16 और 17 मई 2026 को किया जा रहा है। यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान बलरामपुर गार्डन परिसर में सायं 4:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक समारोह में कृष्ण कुमार चौरसिया के विश्वविख्यात हनुमत संग्रहालय का दिव्य दर्शन करवाया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ में प्रथम बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से मिलने, जानने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ अवसर भी प्राप्त होगा। संयोजक विवेक पाण्डेय ने बताया कि मंच का प्रभावी संचालन प्रेम कान्त तिवारी द्वारा किया जाएगा। 16 मई को सायं 4:30 बजे मंगलाचरण के उपरांत सायं 5:00 बजे मुम्बई के विश्व विख्यात भजन गायक श्री प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा हनुमान चालीसा का 21 स्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत सायं 7:15 बजे नैमिषारण्य, सीतापुर के प्रख्यात कथावाचक कपिल शास्त्री द्वारा "और देवता चित्त न धरई, हनुमंत सेई सर्व सुख करई" विषय पर विलक्षण व्याख्यान दिया जाएगा। रात 8:00 बजे विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभूतियों को "हनुमंत कृपा सम्मान" प्रदान किया जाएगा। तत्पश्चात 8:25 बजे मुम्बई के विश्व विख्यात भजन गायक श्री प्रेम प्रकाश दुबे एवं उनके दल द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। रात्रि 9:55 बजे ज्योति प्रार्थना एवं आरती के उपरांत प्रसाद एवं दिव्य हनुमंत भंडारा होगा। इस क्रम में 17 मई को भी पहले दिन की ही तरह सायं 4:30 बजे मंगलाचरण होगा। उसके उपरांत सायं 4:45 बजे दिल्ली निवासी विश्वविख्यात स्वर सम्राट श्री अजय याज्ञनिक जी द्वारा सुंदरकांड का सस्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' एवं वरिष्ठ तबला वादक पांडे द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुतियां भक्तों को आध्यात्मिकता से सराबोर करेगी। तत्पश्चात रात्रि 10:00 बजे गंगा महाआरती के दर्शन होंगे। उसके बाद दिव्य हनुमंत भंडारा होगा। इस सनातनी जनजागृति एवं सर्व कल्याण के भव्य अनुष्ठान में विभिन्न महानुभावों का सहयोग भी मिला है। डी.एल.डब्यू. कॉलेज रोड स्थित बाबूलाल मिष्ठान भण्डार के निदेशक अनुज गुप्ता एवं संजय गुप्ता ने प्रसाद में सहयोग दिया है। गोमती नगर स्थित अरोड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर के चेयरमैन दीपक अरोड़ा ने भण्डारे में सहयोग प्रदान किया है। इस के साथ ही कैसरबाग स्थित श्री बजरंग टायर्स एवं श्री बजरंग लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन प्रवेश कुमार सिंह नन्दू भइया, अलीगंज स्थित एम.डी. कुक्ड किराना स्टोर के राजेश पाठक, मित्तल मिशन ठाकुरगंज के मित्तल मिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय मित्तल, सदर चौराहा स्थित गायत्री मिष्ठान भण्डार के निदेशक सुनील कुमार वैश्य, चौक स्थित कनक मार्केट के बीना इंटरप्राइजेज के अनुराग कपूर एवं राजीव टंडन, सुंदर मेडिकल स्टोर के चेयरमैन अजय कुमार अग्रवाल, इंदिरानगर स्थित नवयुग इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शशि प्रकाश सिंह ने भी भंडारे, प्रसाद एवं छप्पन भोग आदि में सहयोग दिया है।

- मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में1
- 0000000000000000000099900000999999099999999999999999991
- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, संदलपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं उठाईं संदलपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को करीब 1बजे किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं। बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संदलपुर खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला को जिलाधिकारी कपिल सिंह के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ कटियार की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में जनपद की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ की साफ-सफाई कर उन्हें समतल कराने, फिरोजापुर गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरी पड़ी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने तथा सभी गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।1
- संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।1
- *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।2
- वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।1