हैदराबाद के बेगम बाजार में ऑटो चालक जहीर ने जान पर खेलकर रोकी चेन स्नेचिंग, हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने जहीर का किया सम्मान 💥 *बड़ी खबर*💥 *हैदराबाद के बेगम बाजार में ऑटो चालक जहीर ने जान पर खेलकर रोकी चेन स्नेचिंग, हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने जहीर का किया सम्मान* हैदराबाद के बेगम बाजार इलाके में एक ऑटो चालक जहीर ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाई। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से जब एक बदमाश ने सोने की चेन छीनने की कोशिश की, तो जहीर ने करीब 100 मीटर दूर से ही खतरे को भांप लिया। उन्होंने तुरंत अपना ऑटो घुमाया और बिना डरे बदमाश की बाइक के आगे लगा दिया ताकि आरोपी भाग न सके, लुटेरे ने पकड़े जाने के डर से जहीर पर लाठी से हमला भी किया, लेकिन जहीर अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए। उनकी इस हिम्मत के कारण आरोपी भागने में नाकाम रहा और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि जहीर ने न तो कोई वीडियो बनाया और न ही किसी इनाम की प्रतीक्षा की, वे घटना के तुरंत बाद चुपचाप वहां से चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो पास के CCTV में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जहीर की तलाश कर उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने जहीर को कार्यालय बुलाकर उनकी बहादुरी के लिए विशेष सम्मान दिया और समाज के लिए प्रेरणा बताया।

- रीवा कलेक्टर ने एक बार फिर अपनी सख्ती दिखाते हुए एक तहसीलदार की क्लास ली। यह कार्रवाई विभागीय कार्यों में लापरवाही और जनता की शिकायतों को लेकर की गई।1
- रीवा जिले के नवागत पुलिस कप्तान गुरुकरण सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से अब जिले की कानून-व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- Manjile Bichhad Kyon na jaye raste to kho sakenge nahi Manjile Bichhad Kyon na jaye raste to kho sakenge nahi1
- "जिला सतना भरहुत नगर में दूषित पानी सप्लाई से बढ़ी चिंता,, सतना के भरहुत नगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा पिछले कई दिनों से कथित तौर पर कीड़ों वाला प्रदूषित पानी सप्लाई किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि नलों से आने वाले पानी में गंदगी और कीड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है,लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हालात कहीं इंदौर वाटर कांटेमिनेशन इंसिडेंट जैसी स्थिति पैदा न कर दें। दूषित पानी से जलजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बेहद चिंताजनक माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि: पानी की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराई जाए पाइपलाइन और टंकियों की सफाई कराई जाए प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो रह वासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। अब देखना होगा कि नगर निगम इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।1
- मध्य प्रदेश के देवतालाब स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर क्षेत्र में कथित अवैध देह व्यापार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। एक वायरल ऑडियो में 'विधायक' के नाम से सेव नंबर का जिक्र होने के बाद राजनीतिक संरक्षण पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नागरिक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Bablu,Namdev1
- सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दर्जनों कुत्ते यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों पर झपट रहे हैं, जिससे उनमें दहशत है। रेल प्रशासन और नगर निगम जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा दांव पर है।1
- Post by Bablu,Namdev1
- मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में चोरी के आरोप में एक महिला को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और उन्हें घेर लिया। अतिरिक्त बल आने के बाद पुलिस को बिना आरोपी को पकड़े ही खाली हाथ लौटना पड़ा।1