logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में बारह सौ रुपए की धनराशि भेजने की योजना का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पल का पीलीभीत के गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह में एलईडी के माध्यम से जिले के शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने सजीव प्रसारण देखा। पीलीभीत में कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. दलजीत कौर, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब शिक्षक और उनका परिवार स्वस्थ रहेगा, तभी वे बेहतर शिक्षा दे सकेंगे, और यह योजना शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने इस पहल को उत्तर प्रदेश में पहली बार बताते हुए सरकार की योजनाओं से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और आमजन को मिल रहे लाभ की सराहना की। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने इसे शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के हितों के लिए मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का सकारात्मक परिणाम बताया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे बेहतर कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्र-छात्राओं को बेहतर नागरिक और देश प्रेम की भावना से युक्त तैयार करें, साथ ही 'स्कूल चलो अभियान' के तहत हर बच्चे को बुनियादी शिक्षा से जोड़ें। सभी अतिथियों ने सांकेतिक डेमो कार्ड वितरित कर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित किया। इस योजना से जनपद के 3718 शिक्षक, 569 अनुदेशक, 1512 शिक्षामित्र और 4203 विद्यालयों की रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से बुधवार को जनपद के एक लाख 31 हजार 380 परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जूता, मोजा, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और स्वेटर की धनराशि सीधे उनके अभिभावकों के खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्राथमिक स्कूल चोखापुरी के प्रधान अध्यापक मुनीष कुमार पाठक को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान प्राथमिक स्कूल चोखापुरी को राष्ट्रीय स्तर पर 25वीं और राज्य स्तर पर दूसरी रैंक मिलने के लिए दिया गया। सजीव प्रसारण के दौरान जैसे ही यह घोषणा एलईडी स्क्रीन पर हुई, प्रेक्षागृह सभागार तालियों से गूंज उठा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए मुनीष पाठक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की रंगोली टीम ने बारिश के कारण रंगों का प्रयोग न कर पाने पर फूलों से बेहतरीन रंगोली सजाई, जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समन्वयक राकेश पटेल, जितेन चैधरी, सचिन चैधरी, पवन अग्रवाल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एस.आर.जी. वैभव जैसवार ने किया।

13 hrs ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में बारह सौ रुपए की धनराशि भेजने की योजना का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक पल का पीलीभीत के गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह में एलईडी के माध्यम से जिले के शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने सजीव प्रसारण देखा। पीलीभीत में कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. दलजीत कौर, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने

अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब शिक्षक और उनका परिवार स्वस्थ रहेगा, तभी वे बेहतर शिक्षा दे सकेंगे, और यह योजना शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने इस पहल को उत्तर प्रदेश में पहली बार बताते हुए सरकार की योजनाओं से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और आमजन को मिल रहे लाभ की सराहना की। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने इसे शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के हितों के लिए मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का सकारात्मक परिणाम बताया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे बेहतर कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्र-छात्राओं को बेहतर नागरिक और देश प्रेम की

भावना से युक्त तैयार करें, साथ ही 'स्कूल चलो अभियान' के तहत हर बच्चे को बुनियादी शिक्षा से जोड़ें। सभी अतिथियों ने सांकेतिक डेमो कार्ड वितरित कर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित किया। इस योजना से जनपद के 3718 शिक्षक, 569 अनुदेशक, 1512 शिक्षामित्र और 4203 विद्यालयों की रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से बुधवार को जनपद के एक लाख 31 हजार 380 परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जूता, मोजा, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और स्वेटर की धनराशि सीधे उनके अभिभावकों के खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्राथमिक स्कूल चोखापुरी के प्रधान अध्यापक मुनीष कुमार पाठक को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान प्राथमिक स्कूल चोखापुरी को राष्ट्रीय स्तर पर 25वीं

और राज्य स्तर पर दूसरी रैंक मिलने के लिए दिया गया। सजीव प्रसारण के दौरान जैसे ही यह घोषणा एलईडी स्क्रीन पर हुई, प्रेक्षागृह सभागार तालियों से गूंज उठा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए मुनीष पाठक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की रंगोली टीम ने बारिश के कारण रंगों का प्रयोग न कर पाने पर फूलों से बेहतरीन रंगोली सजाई, जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समन्वयक राकेश पटेल, जितेन चैधरी, सचिन चैधरी, पवन अग्रवाल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एस.आर.जी. वैभव जैसवार ने किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत के बीसलपुर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया गया है।
    1
    पीलीभीत के बीसलपुर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया गया है।
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जौनेर गाँव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मीरगंज, बरेली के क्षेत्राधिकारी श्री अजय कुमार ने इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है।
    1
    बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जौनेर गाँव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मीरगंज, बरेली के क्षेत्राधिकारी श्री अजय कुमार ने इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बरेली में एक 'धर्मांतरण गैंग' के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए, हिंदू रक्षा दल ने पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई है। इस आरोप के बाद, संगठन ने तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बरेली में एक 'धर्मांतरण गैंग' के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए, हिंदू रक्षा दल ने पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई है। इस आरोप के बाद, संगठन ने तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने हिमांशु और राहुल गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में ईसाई मिशनरियों पर कथित रूप से लालच देकर लोगों का धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं, जिनमें अभिषेक सिंह प्रमुख हैं, का आरोप है कि बरेली स्थित मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने एक अलग ट्रस्ट बनाकर विदेशों से फंडिंग प्राप्त की है। आरोपों के अनुसार, इस ट्रस्ट के माध्यम से चर्च की जमीन, विवाह, विदेशों में नौकरी, मुफ्त इलाज और आवास जैसी सुविधाओं का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। शिकायत में जगमोहन सिंह, राजीव मसीह, आनंद सैमसन, संजीव कुमार और बिशप सीजी दयानंद समेत अन्य लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि ये लोग प्रार्थना सभाओं में लोगों को बुलाकर धार्मिक साहित्य देते हैं और ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। साथ ही, बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जाता है। हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनकी यह भी मांग है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मिंटू सिंह, रोहित शर्मा, हिमांशु, कमल शर्मा, पवन, सूरज प्रधान, जितिन सिंह, सोमवीर, राहुल गुप्ता और ध्रुव देवल आदि मौजूद रहे।
    1
    बरेली में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने हिमांशु और राहुल गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में ईसाई मिशनरियों पर कथित रूप से लालच देकर लोगों का धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ताओं, जिनमें अभिषेक सिंह प्रमुख हैं, का आरोप है कि बरेली स्थित मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने एक अलग ट्रस्ट बनाकर विदेशों से फंडिंग प्राप्त की है। आरोपों के अनुसार, इस ट्रस्ट के माध्यम से चर्च की जमीन, विवाह, विदेशों में नौकरी, मुफ्त इलाज और आवास जैसी सुविधाओं का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। शिकायत में जगमोहन सिंह, राजीव मसीह, आनंद सैमसन, संजीव कुमार और बिशप सीजी दयानंद समेत अन्य लोगों के नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि ये लोग प्रार्थना सभाओं में लोगों को बुलाकर धार्मिक साहित्य देते हैं और ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। साथ ही, बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जाता है।

हिंदू रक्षा दल ने प्रशासन से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनकी यह भी मांग है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मिंटू सिंह, रोहित शर्मा, हिमांशु, कमल शर्मा, पवन, सूरज प्रधान, जितिन सिंह, सोमवीर, राहुल गुप्ता और ध्रुव देवल आदि मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वन विभाग ने पूरनपुर में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को व्यापक रूप से जागरूक किया। इस पहल के तहत, वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जनता को संवेदनशील बनाने के लिए पब्लिक इण्टर कॉलेज पूरनपुर के छात्र एवं छात्राओं के साथ मिलकर एक 'पौधों की बारात' निकाली गई। यह बारात पब्लिक इण्टर कॉलेज से शुरू होकर आसाम रोड चौराहा तक गई, जिसमें उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पूरनपुर श्री कपिल कुमार सहित वन विभाग और कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    वन विभाग ने पूरनपुर में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को व्यापक रूप से जागरूक किया। इस पहल के तहत, वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जनता को संवेदनशील बनाने के लिए पब्लिक इण्टर कॉलेज पूरनपुर के छात्र एवं छात्राओं के साथ मिलकर एक 'पौधों की बारात' निकाली गई। यह बारात पब्लिक इण्टर कॉलेज से शुरू होकर आसाम रोड चौराहा तक गई, जिसमें उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पूरनपुर श्री कपिल कुमार सहित वन विभाग और कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Hasan Haidar
    Hasan Haidar
    Local News Reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • गाजियाबाद के नेशनल हाईवे 9 पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक मिक्सर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के कारण हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना के अनुसार, मिक्सर ट्रक तेज गति से चल रहा था, तभी उसके चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, पुलिस और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाने का काम जारी है। इसके बाद, यातायात को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मार्ग फिर से सुचारु रूप से चल सके।
    1
    गाजियाबाद के नेशनल हाईवे 9 पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक मिक्सर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के कारण हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना के अनुसार, मिक्सर ट्रक तेज गति से चल रहा था, तभी उसके चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

फिलहाल, पुलिस और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाने का काम जारी है। इसके बाद, यातायात को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मार्ग फिर से सुचारु रूप से चल सके।
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जननायक समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खिरकिया में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 1 जुलाई से 7 जुलाई तक अपने जोन में चलाया गया। इसमें रामप्रताप गंगवार (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), वीरपाल गंगवार, छत्रपाल गंगवार, वीरेश गंगवार (समाजवादी युवजन जिला उपाध्यक्ष, पीलीभीत), मोती राम भारती (ग्राम प्रधान, खिरकिया), राहुल गंगवार, अशोक बाबू गंगवार और हेमराज शर्मा सहित गांव के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
    2
    जननायक समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खिरकिया में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम 1 जुलाई से 7 जुलाई तक अपने जोन में चलाया गया। इसमें रामप्रताप गंगवार (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), वीरपाल गंगवार, छत्रपाल गंगवार, वीरेश गंगवार (समाजवादी युवजन जिला उपाध्यक्ष, पीलीभीत), मोती राम भारती (ग्राम प्रधान, खिरकिया), राहुल गंगवार, अशोक बाबू गंगवार और हेमराज शर्मा सहित गांव के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पैनी नज़र सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व में ओसवाल गन्ना किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बरेली के नवाबगंज प्रशासन से मुलाकात कर किसानों के वर्षों से लंबित गन्ना भुगतान का गंभीर मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए भुगतान प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति से किसानों और संस्था को अवगत कराने की मांग की है। संस्था अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने इस स्थिति को किसानों के साथ गंभीर अन्याय बताया, क्योंकि ओसवाल गन्ना किसान पिछले तीन वर्षों से अपने बकाया भुगतान के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस प्रक्रिया में तेज़ी लाकर जल्द से जल्द किसानों का बकाया दिलाने की मांग की। गंगवार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भुगतान प्रक्रिया को किसी भी स्तर पर रोकने या अनावश्यक रूप से लंबित करने का प्रयास किया गया, तो किसान और संस्था अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि तहसील परिसर में होने वाला यह धरना अंतिम होगा और किसान बिना भुगतान लिए वहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधि नीलामी प्रक्रिया रुकवाकर किसानों के भुगतान को जानबूझकर टालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि इस मुद्दे पर राजनीति जारी रह सके। इसके अतिरिक्त, सुनीता गंगवार ने तहसील कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और आम जनता के कार्यों में अनावश्यक देरी करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को महीनों और वर्षों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं, साथ ही अवैध वसूली के लिए उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने नवाबगंज प्रशासन से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आम जनता को राहत दिलाने की पुरज़ोर मांग की है।
    1
    पैनी नज़र सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व में ओसवाल गन्ना किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बरेली के नवाबगंज प्रशासन से मुलाकात कर किसानों के वर्षों से लंबित गन्ना भुगतान का गंभीर मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए भुगतान प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति से किसानों और संस्था को अवगत कराने की मांग की है।

संस्था अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने इस स्थिति को किसानों के साथ गंभीर अन्याय बताया, क्योंकि ओसवाल गन्ना किसान पिछले तीन वर्षों से अपने बकाया भुगतान के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस प्रक्रिया में तेज़ी लाकर जल्द से जल्द किसानों का बकाया दिलाने की मांग की। गंगवार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भुगतान प्रक्रिया को किसी भी स्तर पर रोकने या अनावश्यक रूप से लंबित करने का प्रयास किया गया, तो किसान और संस्था अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि तहसील परिसर में होने वाला यह धरना अंतिम होगा और किसान बिना भुगतान लिए वहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधि नीलामी प्रक्रिया रुकवाकर किसानों के भुगतान को जानबूझकर टालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि इस मुद्दे पर राजनीति जारी रह सके।

इसके अतिरिक्त, सुनीता गंगवार ने तहसील कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और आम जनता के कार्यों में अनावश्यक देरी करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को महीनों और वर्षों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं, साथ ही अवैध वसूली के लिए उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने नवाबगंज प्रशासन से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आम जनता को राहत दिलाने की पुरज़ोर मांग की है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली में मानसून ने दस्तक दे दी है, और इसकी पहली हल्की बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई हल्की बरसात के बावजूद सड़कों पर जगह-जगह पानी का भराव हो गया है, जिससे नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    बरेली में मानसून ने दस्तक दे दी है, और इसकी पहली हल्की बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई हल्की बरसात के बावजूद सड़कों पर जगह-जगह पानी का भराव हो गया है, जिससे नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.