logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस के पल्ले हैं ही क्या ?, न ढोल में न मदरिया में | यह बयान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एमपी के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए दिया गया एक राजनीतिक बयान है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है और उनके पास कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस के पल्ले हैं ही क्या ?, न ढोल में न मदरिया में | यह बयान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एमपी के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए दिया गया एक राजनीतिक बयान है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है और उनके पास कुछ नहीं बचा है।

4 hrs ago
user_Ashish shukla
Ashish shukla
Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

कांग्रेस के पल्ले हैं ही क्या ?, न ढोल में न मदरिया में | यह बयान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एमपी के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए दिया गया एक राजनीतिक बयान है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है और उनके पास कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस के पल्ले हैं ही क्या ?, न ढोल में न मदरिया में | यह बयान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एमपी के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए दिया गया एक राजनीतिक बयान है. जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है और उनके पास कुछ नहीं बचा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में विशाल रोड शो ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर में एक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दतिया चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया, कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अवधेश नायक, मदन कुशवाह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो का समापन दतिया के किला चौक पर हुआ, जहां आयोजित सभा को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास, जनता के मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।
    1
    दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में  विशाल रोड शो
ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया 
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर में एक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
रोड शो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दतिया चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया,  कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अवधेश नायक, मदन कुशवाह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
रोड शो का समापन दतिया के किला चौक पर हुआ, जहां आयोजित सभा को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास, जनता के मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भांडेर में हड़ताली सफाईकर्मियों ने दुकानदारों को बांटे पर्चे, बताई अपनी समस्याएं, वेतन कटौती, बकाया एरियर, एनपीएस-जीपीएफ जमा न होने सहित छह मांगें उठाईं भांडेर नगर परिषद के स्थाई और आउटसोर्स सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल के दौरान मंगलवार दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक नगर के बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच पर्चे वितरित कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने पर्चों के माध्यम से बताया कि नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन से हर माह ₹1000 से ₹1500 तक की कटौती की जाती है, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जाता। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाय द्वारा दैनिक दर पर रखने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक का एक वर्ष का एरियर अभी तक नहीं मिला है। वहीं विनियमित कर्मचारियों का पांच वर्षों से एनपीएस तथा स्थाई कर्मचारियों का जीपीएफ काटे जाने के बावजूद संबंधित खातों में राशि जमा नहीं की गई है। सफाईकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि समय पर वेतन नहीं दिया जाता और वेतन मांगने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को काम से हटाने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
    1
    भांडेर में हड़ताली सफाईकर्मियों ने दुकानदारों को बांटे पर्चे, बताई अपनी समस्याएं, वेतन कटौती, बकाया एरियर, एनपीएस-जीपीएफ जमा न होने सहित छह मांगें उठाईं
भांडेर नगर परिषद के स्थाई और आउटसोर्स सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल के दौरान मंगलवार दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक नगर के बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच पर्चे वितरित कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने पर्चों के माध्यम से बताया कि नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन से हर माह ₹1000 से ₹1500 तक की कटौती की जाती है, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जाता। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाय द्वारा दैनिक दर पर रखने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक का एक वर्ष का एरियर अभी तक नहीं मिला है। वहीं विनियमित कर्मचारियों का पांच वर्षों से एनपीएस तथा स्थाई कर्मचारियों का जीपीएफ काटे जाने के बावजूद संबंधित खातों में राशि जमा नहीं की गई है। सफाईकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि समय पर वेतन नहीं दिया जाता और वेतन मांगने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को काम से हटाने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया में नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस को जीत दिलाने का काम कर रहे हैं : राजेंद्र भारती... दतिया उप चुनाव में घमासान 30 जुलाई को है मतदान देखें ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू न्यूज इंपैक्ट पर.. दतिया में नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस को जीत दिलाने का काम कर रहे हैं : राजेंद्र भारती... दतिया उप चुनाव में घमासान 30 जुलाई को है मतदान देखें ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू न्यूज इंपैक्ट पर..
    1
    दतिया में नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस को जीत दिलाने का काम कर रहे हैं : राजेंद्र भारती... दतिया उप चुनाव में घमासान 30 जुलाई को है मतदान देखें ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू न्यूज इंपैक्ट पर.. 
दतिया में नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस को जीत दिलाने का काम कर रहे हैं : राजेंद्र भारती... दतिया उप चुनाव में घमासान 30 जुलाई को है मतदान देखें ये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू न्यूज इंपैक्ट पर..
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव 2026: मतदान से पहले प्रशासन अलर्ट, शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च भयमुक्त मतदान का संदेश, कलेक्टर-SP के नेतृत्व में दतिया शहर में फ्लैग मार्च चुनावी प्रचार खत्म, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत… दतिया में पुलिस का फ्लैग मार्च #Hashtags: #DatiaByElection2026 #दतिया_उपचुनाव #DatiaElection #फ्लैगमार्च #PoliceFlagMarch #शांतिपूर्ण_चुनाव #निष्पक्ष_चुनाव #मध्यप्रदेश_चुनाव #DatiaNews #LakshyaNews #लक्ष्यन्यूज़
    1
    दतिया उपचुनाव 2026: मतदान से पहले प्रशासन अलर्ट, शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
भयमुक्त मतदान का संदेश, कलेक्टर-SP के नेतृत्व में दतिया शहर में फ्लैग मार्च
चुनावी प्रचार खत्म, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत… दतिया में पुलिस का फ्लैग मार्च
#Hashtags:
#DatiaByElection2026
#दतिया_उपचुनाव
#DatiaElection
#फ्लैगमार्च
#PoliceFlagMarch
#शांतिपूर्ण_चुनाव
#निष्पक्ष_चुनाव
#मध्यप्रदेश_चुनाव
#DatiaNews
#LakshyaNews
#लक्ष्यन्यूज़
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होते ही जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट... दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के तहत मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च भैरव मंदिर से शुरू होकर तिगैलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा, किला चौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी जी मंदिर तिगैलिया, राजगढ़ चौराहा, सीता सागर, पुरानी कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन और झांसी चुंगी पुल होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना तथा असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश देना था। प्रशासन ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दतिया में 30 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। फ्लैग मार्च के जरिए मतदाताओं को भरोसा दिलाया गया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराया जाएगा।
    1
    दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होते ही जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट...
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के तहत मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया।
फ्लैग मार्च भैरव मंदिर से शुरू होकर तिगैलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा, किला चौक, दारूगर की पुलिया, बिहारी जी मंदिर तिगैलिया, राजगढ़ चौराहा, सीता सागर, पुरानी कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन और झांसी चुंगी पुल होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना तथा असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश देना था।
प्रशासन ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
दतिया में 30 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। फ्लैग मार्च के जरिए मतदाताओं को भरोसा दिलाया गया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराया जाएगा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। दतिया उपचुनाव: प्रचार थमने के बाद कलेक्टर-एसपी की साझा प्रेस वार्ता, मतदान की तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश ​दतिया: दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन–2026 के तहत चुनाव प्रचार थमने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में दतिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। ​प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रचार थमने के बाद अब बाहरी व्यक्तियों के क्षेत्र में रुकने पर प्रतिबंध रहेगा और कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ​प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन या अफवाहों से दूर रहें और 30 तारीख को बिना किसी डर के अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर उपयोग करें।
    1
    दतिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

दतिया उपचुनाव: प्रचार थमने के बाद कलेक्टर-एसपी की साझा प्रेस वार्ता, मतदान की तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश
​दतिया: दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन–2026 के तहत चुनाव प्रचार थमने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में दतिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
​प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रचार थमने के बाद अब बाहरी व्यक्तियों के क्षेत्र में रुकने पर प्रतिबंध रहेगा और कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
​प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन या अफवाहों से दूर रहें और 30 तारीख को बिना किसी डर के अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर उपयोग करें।
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात ब्रेकिंग न्यूज दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।
    1
    ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात
ब्रेकिंग न्यूज दतिया 
दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई।
सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरपुर मोहल्ले में टिल्लू पंप से करंट लगने से अधेड़ की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम भांडेर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह टिल्लू पंप में करंट आने से 49 वर्षीय अधेड़ अरविन्द्र तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अरविन्द्र तिवारी की पत्नी मंदिर जाने से पहले उनसे बोली कि घर के टिल्लू पंप में करंट आ रहा है, इसे देख लेना। इसके बाद वह मंदिर चली गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां स्कूल चली गई थीं। घर पर अरविन्द्र अकेले थे। बताया जा रहा है कि जब वह टिल्लू पंप की जांच कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो उन्होंने अरविन्द्र को करंट की अवस्था में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उन्हें भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अरविन्द्र तिवारी परिवार के इकलौते पुत्र थे। वह ड्राइविंग और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। भांडेर पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    सिकंदरपुर मोहल्ले में टिल्लू पंप से करंट लगने से अधेड़ की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
भांडेर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह टिल्लू पंप में करंट आने से 49 वर्षीय अधेड़  अरविन्द्र तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अरविन्द्र तिवारी की पत्नी मंदिर जाने से पहले उनसे बोली कि घर के टिल्लू पंप में करंट आ रहा है, इसे देख लेना। इसके बाद वह मंदिर चली गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां स्कूल चली गई थीं। घर पर अरविन्द्र अकेले थे। बताया जा रहा है कि जब वह टिल्लू पंप की जांच कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो उन्होंने अरविन्द्र को करंट की अवस्था में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उन्हें भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अरविन्द्र तिवारी परिवार के इकलौते पुत्र थे। वह ड्राइविंग और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। भांडेर पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • DATIA ELECTION | जिस दिन नरोत्तम मिश्रा स्टेज पर रोए थे उस दिन पूरा मध्यप्रदेश खुश था । दतिया चुनावी घमासान में काग्रेस के पूव्र विधायक राजेन्द्र भारती का तंज. DATIA ELECTION | जिस दिन नरोत्तम मिश्रा स्टेज पर रोए थे उस दिन पूरा मध्यप्रदेश खुश था । दतिया चुनावी घमासान में काग्रेस के पूव्र विधायक राजेन्द्र भारती का तंज... जानिए और क्या बड़ा बयान राजेन्द्र भारती का न्यूज इम्पैक्ट की इस खास चर्चा में.. |
    1
    DATIA ELECTION | जिस दिन नरोत्तम मिश्रा स्टेज पर रोए थे उस दिन पूरा मध्यप्रदेश खुश था । दतिया चुनावी घमासान में काग्रेस के पूव्र विधायक राजेन्द्र भारती का तंज.
DATIA ELECTION | जिस दिन नरोत्तम मिश्रा स्टेज पर रोए थे उस दिन पूरा मध्यप्रदेश खुश था । दतिया चुनावी घमासान में काग्रेस के पूव्र विधायक राजेन्द्र भारती का तंज... जानिए और क्या बड़ा बयान राजेन्द्र भारती का न्यूज इम्पैक्ट की इस खास चर्चा में.. |
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.