मऊ में वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा के छेदापुरा में 6.69 लाख रुपये की लागत से 7.5 एचपी नलकूप के रिबोर कार्य का हुआ लोकार्पण मऊ में वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा के छेदापुरा में 6.69 लाख रुपये की लागत से 7.5 एचपी नलकूप के रिबोर कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा किया गया। चेयरमैन के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नलकूप चालू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान वार्ड सभासद गौतम मौर्या भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बंधे के रास्ते को दोबारा बनवाने की मांग चेयरमैन के सामने रखी। इस पर अरशद जमाल ने सभासद को छेदापुरा से औरंगाबाद ईदगाह रोड तक रास्ते का आहरण तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने नलकूप रिबोर कार्य होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।
मऊ में वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा के छेदापुरा में 6.69 लाख रुपये की लागत से 7.5 एचपी नलकूप के रिबोर कार्य का हुआ लोकार्पण मऊ में वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा के छेदापुरा में 6.69 लाख रुपये की लागत से 7.5 एचपी नलकूप के रिबोर कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा किया गया। चेयरमैन के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नलकूप चालू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान वार्ड सभासद गौतम मौर्या भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बंधे के रास्ते को दोबारा बनवाने की मांग चेयरमैन के सामने रखी। इस पर अरशद जमाल ने सभासद को छेदापुरा से औरंगाबाद ईदगाह रोड तक रास्ते का आहरण तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने नलकूप रिबोर कार्य होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।
- सरायलखनसी अंतर्गत सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पुलिस कर रही है मामले की जांच मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी अंतर्गत ताजूपुर सैनिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मीडिया को बयान देकर पूरी घटना की जानकारी दिया है1
- गुरुवार को मऊ जनपद के थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी - गोरखपुर हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना व की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट ।1
- Ghazipur mai barish ho rahi hai aaj ka mosam bahut hi suhana hai Ghazipur1
- उमेश चौरसिया हत्याकांड का उभांव पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गौरव यादव उर्फ प्रदुमन यादव, विवेक यादव उर्फ पंडित, रंजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार वर्मा और सुंदरम पासवान शामिल हैं। इनमें से दो बाल अपचारी बताए गए हैं, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे और दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तिरनई नहर पुल के पास तिरनई खिजिरपुर उस्मानपुर मौजा स्थित डेरा/अर्धनिर्मित मकान में दबिश देकर पांचों आरोपियों को दोपहर 1:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चौरसिया के डेरा के पास से घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे बरामद हुए। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।गिरफ्तारी और अनावरण में उभांव थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम की भी भूमिका रही। पुलिस ने विधिक कारवाई पूरी कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय बलिया भेज दिया।2
- आजमगढ़ : पांचवीं पास निकला फर्जी सीओ, वर्दी पहनकर करता था ठगी, शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 3.20 लाख मांगे, 90 हजार ऑनलाइन करा लिए; फर्जी आईडी और आवंटन पत्र बरामद आजमगढ़। पुलिस की वर्दी पहनकर और गले में फर्जी पहचान पत्र लटकाकर खुद को सीओ बताने वाले शातिर ठग को गंभीरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महज पांचवीं पास है। वह पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को अपने झांसे में लेता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.20 लाख रुपये की मांग की थी। झांसे में आए पीड़ित से उसने 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की तो फर्जीवाड़े की परतें खुलती गईं और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र, शराब ठेके का फर्जी आवंटन पत्र, पुलिस वर्दी का सेट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके ठगी के नेटवर्क और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी जुटा रही है।1
- ये गड्ढा नहीं, मौत का रास्ता! डिलीवरी बॉय बाइक समेत गिरा कानपुर में सड़क पर बने बड़े गड्ढे में एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर बचाया। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है। #Kanpur #KanpurNews #KanpurViralVideo #UttarPradesh #UPNews #RoadAccident #RoadSafety #Pothole #PotholeDanger #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #PublicIssue #RoadSafetyIndia #UPPolice #KanpurDM #VandeTimes1
- मऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान, CDO ने किया श्रमदान सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नगर पालिका परिषद मऊ सहित सभी नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद मऊ की ओर से गाजीपुर तिराहे के आसपास आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी साफ-सफाई अभियान में सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ मऊ, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद को कचरामुक्त और प्लास्टिकमुक्त बनाने में आमजन की भागीदारी जरूरी है। लोगों से अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा गीले और सूखे कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक रूप दिया जाए, ताकि स्वच्छता केवल एक अभियान न रहकर लोगों की दैनिक आदत और जिम्मेदारी बने। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मणिभूषण तिवारी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक मौजूद रहे और उन्होंने श्रमदान कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।1
- गाजीपुर तिराहा पर चलाया गया स्वच्छता अभियान सीडीओ मौके पर रहे मौजूद भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आज दूसरे दिन स्वच्छता अभियान गाजीपुर तिराहा मऊ जनपद में किया गया वह इस दौरान नगर पालिका से लेकर भाजपा के नेताओं से लेकर सीडीओ तक ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत किया।2
- विश्वकर्मा पूजा पर सजे मंदिर और प्रतिष्ठान, पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा बिल्थरारोड। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को नगर के विभिन्न हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक, मोटर पार्ट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। नगर के विश्वकर्मा मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को लेकर पूरे दिन श्रद्धालुओं की धूम रही।नगर के मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी के समीप विश्वकर्मा मंदिर पर भव्य पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर प्रसाद एवं मिष्ठान ग्रहण किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्वमंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में मोदी जी दीर्घायु और स्वस्थ रहने के लिए हवन पूजन किया गया। लोगो ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तरक्की के रहा है और विश्व पटल पर छाया हुआ है। लोकगीत कलाकारों ने गीत के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया।इस अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम शर्मा, भाजपा नेत्री रीना राव, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सभासद / उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष निलेश कुमार दीपू, चुन्नू सिंह, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, मंदिर के प्रबंधक राम उग्रह शर्मा, गुलाब शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, मिथिलेश शर्मा, शिवशंकर शर्मा, दूधनाथ शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, सुरेश शर्मा, विक्रमा शर्मा, विनोद जायसवाल पप्पू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।4