Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये गड्ढा नहीं, मौत का रास्ता! डिलीवरी बॉय बाइक समेत गिरा कानपुर में सड़क पर बने बड़े गड्ढे में एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर बचाया। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है। #Kanpur #KanpurNews #KanpurViralVideo #UttarPradesh #UPNews #RoadAccident #RoadSafety #Pothole #PotholeDanger #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #PublicIssue #RoadSafetyIndia #UPPolice #KanpurDM #VandeTimes
Vande Times
ये गड्ढा नहीं, मौत का रास्ता! डिलीवरी बॉय बाइक समेत गिरा कानपुर में सड़क पर बने बड़े गड्ढे में एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर बचाया। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है। #Kanpur #KanpurNews #KanpurViralVideo #UttarPradesh #UPNews #RoadAccident #RoadSafety #Pothole #PotholeDanger #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #PublicIssue #RoadSafetyIndia #UPPolice #KanpurDM #VandeTimes
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ : पवई में चोर गैंग का भंडाफोड़, बंद घर देखते ही टूट पड़ता था गिरोह 5.50 लाख के जेवर-नकदी और तमंचा-कारतूस समेत 4 गिरफ्तार आजमगढ़। पवई में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पवई थाना पुलिस और स्वाट टीम ने चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर चार चोरी की घटनाओं का राजफाश किया है। उनके कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही धावा बोलकर नकदी व जेवर समेट लेता था। वारदात में इस्तेमाल टेंपो और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस अब गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता खंगाल रही है। कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने दी।1
- बूढनपुर गन्ना समिति में सात दिवसीय गन्ना किसान मेले का भव्य आयोजन; फसल सुरक्षा और उन्नत खेती की मिली विस्तृत जानकारी बूढनपुर (संवाददाता): क्षेत्र के गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बूढनपुर गन्ना समिति परिसर में सात दिवसीय विशाल गन्ना किसान मेले का आयोजन किया गया। समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में पहले ही दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने भाग लिया। बीमारियों से बचाव और पैदावार बढ़ाने पर जोर मेले में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों, लाल सड़न (रेड रॉट) और अन्य प्रमुख बीमारियों के लक्षण तथा उनसे बचाव के प्रभावी वैज्ञानिक उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इसके साथ ही, कम लागत में गन्ने की पैदावार बढ़ाने, उन्नत किस्म के बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों (जैसे ड्रिप इरिगेशन) के उपयोग पर विशेष जानकारी दी गई। किसानों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी लालचंद प्रसाद ने बताया कि यह सात दिवसीय मेला पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान भाई मेले में आकर गन्ने की खेती से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, पर्ची संबंधी प्रश्न या फसल से संबंधित शिकायत अधिकारियों के सामने निसंकोच रख सकते हैं, जिसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा। मेले में दर्जनों किसान रहे मौजूद किसान मेले के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, अरविन्द सिंह, प्रेमसागर पाण्डेय और रामचेत यादव समेत भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। मेले को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- मऊ। दिनांक 16 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय सीजेएम के आदेश के क्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन सोसाइटी के संबंध में थाना सरायलखन्सी में पंजीकृत अभियोग एवं प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। एसपी ने बताया कि प्रकरण में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले से संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।1
- Post by SONI DEVI1
- अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजन — CMS डॉ. दिनेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ICU और ऑपरेशन थिएटर की मशीनों की हुई पूजा1
- अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल को 2 करोड़ की बड़ी सौगात — 460 KVA सोलर प्लांट का हुआ भव्य उद्घाटन, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने मरीजों को बांटे फल1
- आजमगढ़ : ज्वैलर्स से चेन लूटकर भागे बदमाशों ने पीछा कर रहे दुकनदार और ग्रामीणों पर की फायरिंग, पुलिस ने दो दबोचा आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान से करीब 1.10 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों ने पीछा कर रहे दुकानदार और स्थानीय लोगों पर फायरिंग कर दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से .32 बोर की दो पिस्टल, .315 बोर के दो तमंचे, 18 जिंदा कारतूस, एक खोखा, तीन खाली मैगजीन बरामद हुईं। इसके अलावा चापड़, पेचकस, रेती और वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने घटना की जानकारी दी।1
- गुरुवार को मऊ जनपद के थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी - गोरखपुर हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना व की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट ।1
- मऊ में वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा के छेदापुरा में 6.69 लाख रुपये की लागत से 7.5 एचपी नलकूप के रिबोर कार्य का हुआ लोकार्पण मऊ में वार्ड नंबर 18 हरिकेशपुरा के छेदापुरा में 6.69 लाख रुपये की लागत से 7.5 एचपी नलकूप के रिबोर कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा किया गया। चेयरमैन के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नलकूप चालू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान वार्ड सभासद गौतम मौर्या भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बंधे के रास्ते को दोबारा बनवाने की मांग चेयरमैन के सामने रखी। इस पर अरशद जमाल ने सभासद को छेदापुरा से औरंगाबाद ईदगाह रोड तक रास्ते का आहरण तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने नलकूप रिबोर कार्य होने पर खुशी जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।1