Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ। दिनांक 16 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय सीजेएम के आदेश के क्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन सोसाइटी के संबंध में थाना सरायलखन्सी में पंजीकृत अभियोग एवं प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। एसपी ने बताया कि प्रकरण में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले से संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।1
- Post by SONI DEVI1
- मऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान, CDO ने किया श्रमदान सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नगर पालिका परिषद मऊ सहित सभी नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद मऊ की ओर से गाजीपुर तिराहे के आसपास आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी साफ-सफाई अभियान में सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ मऊ, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद को कचरामुक्त और प्लास्टिकमुक्त बनाने में आमजन की भागीदारी जरूरी है। लोगों से अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा गीले और सूखे कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक रूप दिया जाए, ताकि स्वच्छता केवल एक अभियान न रहकर लोगों की दैनिक आदत और जिम्मेदारी बने। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मणिभूषण तिवारी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक मौजूद रहे और उन्होंने श्रमदान कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।1
- शिक्षक एमएलसी समेत कई लोगों पर मऊ के थाना सरायलखंसी पर मुकदमा दर्ज शिक्षक एमएलसी समेत कई लोगों पर मऊ के थाना सरायलखंसी पर मुकदमा दर्ज मामला मऊ जनपद के रैकवारेडीह स्थित एक शिक्षण संस्थान का है जहां पर पीड़ित ने आरोप लगाया की mlc समेत कई लोगों के द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई वहीं इस मामले में शिक्षक एमएलसी समेत तीन लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है वही यह बयान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के द्वारा दिया गया है।1
- आज मऊ में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है हवा तेज होने के कारण बारिश का पानी हवा मैं तैर रहे है1
- Ganesh ji ki aarti baba dhumdham se manaya gaya hai aur Prasad vitran hua ganpati bappa moriya ganpati Puja samaroh Mein Ganesh Ji Ki Aarti ka dhumdham se manaya Gaya Ganesh ji ki aarti pura parivar milkar manaya ganpati bappa moriya1
- आजमगढ़ : पवई में चोर गैंग का भंडाफोड़, बंद घर देखते ही टूट पड़ता था गिरोह 5.50 लाख के जेवर-नकदी और तमंचा-कारतूस समेत 4 गिरफ्तार आजमगढ़। पवई में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पवई थाना पुलिस और स्वाट टीम ने चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर चार चोरी की घटनाओं का राजफाश किया है। उनके कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही धावा बोलकर नकदी व जेवर समेट लेता था। वारदात में इस्तेमाल टेंपो और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस अब गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता खंगाल रही है। कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने दी।1
- गुरुवार को मऊ जनपद के थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी - गोरखपुर हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना व की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट ।1