logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : पवई में चोर गैंग का भंडाफोड़, बंद घर देखते ही टूट पड़ता था गिरोह 5.50 लाख के जेवर-नकदी और तमंचा-कारतूस समेत 4 गिरफ्तार आजमगढ़। पवई में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पवई थाना पुलिस और स्वाट टीम ने चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर चार चोरी की घटनाओं का राजफाश किया है। उनके कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही धावा बोलकर नकदी व जेवर समेट लेता था। वारदात में इस्तेमाल टेंपो और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस अब गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता खंगाल रही है। कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने दी।

58 min ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

आजमगढ़ : पवई में चोर गैंग का भंडाफोड़, बंद घर देखते ही टूट पड़ता था गिरोह 5.50 लाख के जेवर-नकदी और तमंचा-कारतूस समेत 4 गिरफ्तार आजमगढ़। पवई में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पवई थाना पुलिस और स्वाट टीम ने चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर चार चोरी की घटनाओं का राजफाश किया है। उनके कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये कीमत के 14 सोने और 22 चांदी के आभूषण, 14 हजार रुपये नकद, तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही धावा बोलकर नकदी व जेवर समेट लेता था। वारदात में इस्तेमाल टेंपो और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस अब गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता खंगाल रही है। कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बूढनपुर गन्ना समिति में सात दिवसीय गन्ना किसान मेले का भव्य आयोजन; फसल सुरक्षा और उन्नत खेती की मिली विस्तृत जानकारी ​बूढनपुर (संवाददाता): क्षेत्र के गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बूढनपुर गन्ना समिति परिसर में सात दिवसीय विशाल गन्ना किसान मेले का आयोजन किया गया। समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में पहले ही दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने भाग लिया। ​बीमारियों से बचाव और पैदावार बढ़ाने पर जोर मेले में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों, लाल सड़न (रेड रॉट) और अन्य प्रमुख बीमारियों के लक्षण तथा उनसे बचाव के प्रभावी वैज्ञानिक उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इसके साथ ही, कम लागत में गन्ने की पैदावार बढ़ाने, उन्नत किस्म के बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों (जैसे ड्रिप इरिगेशन) के उपयोग पर विशेष जानकारी दी गई। ​किसानों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी लालचंद प्रसाद ने बताया कि यह सात दिवसीय मेला पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान भाई मेले में आकर गन्ने की खेती से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, पर्ची संबंधी प्रश्न या फसल से संबंधित शिकायत अधिकारियों के सामने निसंकोच रख सकते हैं, जिसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा। ​मेले में दर्जनों किसान रहे मौजूद किसान मेले के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, अरविन्द सिंह, प्रेमसागर पाण्डेय और रामचेत यादव समेत भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। मेले को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    बूढनपुर गन्ना समिति में सात दिवसीय गन्ना किसान मेले का भव्य आयोजन; फसल सुरक्षा और उन्नत खेती की मिली विस्तृत जानकारी
​बूढनपुर (संवाददाता): क्षेत्र के गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से बूढनपुर गन्ना समिति परिसर में सात दिवसीय विशाल गन्ना किसान मेले का आयोजन किया गया। समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में पहले ही दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने भाग लिया।
​बीमारियों से बचाव और पैदावार बढ़ाने पर जोर
मेले में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों, लाल सड़न (रेड रॉट) और अन्य प्रमुख बीमारियों के लक्षण तथा उनसे बचाव के प्रभावी वैज्ञानिक उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इसके साथ ही, कम लागत में गन्ने की पैदावार बढ़ाने, उन्नत किस्म के बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों (जैसे ड्रिप इरिगेशन) के उपयोग पर विशेष जानकारी दी गई।
​किसानों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान
कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी लालचंद प्रसाद ने बताया कि यह सात दिवसीय मेला पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसान भाई मेले में आकर गन्ने की खेती से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या, पर्ची संबंधी प्रश्न या फसल से संबंधित शिकायत अधिकारियों के सामने निसंकोच रख सकते हैं, जिसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाएगा।
​मेले में दर्जनों किसान रहे मौजूद
किसान मेले के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, अरविन्द सिंह, प्रेमसागर पाण्डेय और रामचेत यादव समेत भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। मेले को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज़मगढ़ के महराजगंज क्षेत्र मे इस गांव के पोखरे के पास मिला युवक का शव! कपड़े देखकर पिता रह गए हैरान...अब DNA बताएगा सच्चाई! महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के सिवान में पोखरे के पास बुधवार शाम एक शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। शव की पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है। पुलिस ने क्षेत्र से लापता बताए जा रहे राहुल शर्मा के परिजनों को पहचान के लिए बुलाया। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों के आधार पर शव के राहुल का होने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा शव की पहचान की पुष्टि के लिए DNA जांच कराई जा रही है। साथ ही लापता युवक के मोबाइल नंबर और आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। शव की वास्तविक पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। ⚠️ महत्वपूर्ण नोट: यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी और परिजनों द्वारा जताई गई आशंका पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें। 📍 स्थान: महराजगंज, आजमगढ़ 📺 TV24 News Express वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #आजमगढ़ #महराजगंज #AzamgarhNews #MaharajganjNews #BreakingNews #LocalNews #DNA #CCTV #NewsUpdate
    1
    आज़मगढ़ के महराजगंज क्षेत्र मे इस गांव के पोखरे के पास मिला युवक का शव! कपड़े देखकर पिता रह गए हैरान...अब DNA बताएगा सच्चाई!
महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के सिवान में पोखरे के पास बुधवार शाम एक शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। शव की पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है।
पुलिस ने क्षेत्र से लापता बताए जा रहे राहुल शर्मा के परिजनों को पहचान के लिए बुलाया। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों के आधार पर शव के राहुल का होने की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस द्वारा शव की पहचान की पुष्टि के लिए DNA जांच कराई जा रही है। साथ ही लापता युवक के मोबाइल नंबर और आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। शव की वास्तविक पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
⚠️ महत्वपूर्ण नोट: यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी और परिजनों द्वारा जताई गई आशंका पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
📍 स्थान: महराजगंज, आजमगढ़
📺 TV24 News Express
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
#आजमगढ़ #महराजगंज #AzamgarhNews #MaharajganjNews #BreakingNews #LocalNews #DNA #CCTV #NewsUpdate
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मऊ। दिनांक 16 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय सीजेएम के आदेश के क्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन सोसाइटी के संबंध में थाना सरायलखन्सी में पंजीकृत अभियोग एवं प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी दी। एसपी ने बताया कि प्रकरण में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले से संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
    1
    मऊ। दिनांक 16 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय सीजेएम के आदेश के क्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन सोसाइटी के संबंध में थाना सरायलखन्सी में पंजीकृत अभियोग एवं प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि प्रकरण में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले से संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पिता के सिर में 14, बेटे के सिर में 7 टांके! मारपीट के बाद मकान पर ताला लगाने का आरोप, CO से गुहार गगहा, गोरखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि हमले में पिता के सिर में करीब 14 और बेटे के सिर में करीब 7 टांके लगे। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाने का भी आरोप है। पीड़ित ने CO बांसगांव से कार्रवाई और चिकित्सकीय जांच की मांग की है। #Gagaha #Gorakhpur #GagahaGorakhpur #GorakhpurNews #UttarPradesh #UPNews #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #Maarpeet #MaarpeetKaMamla #PitaPutraGhayal #Chot #PoliceJanch #COBansgaon #ThaneKiKaryawahi #KanooniKaryawahi #PuraniRanjish #MakaanParTala #GorakhpurSamachar #TazaSamachar #AajKiKhabar #Khabar #NewsUpdate
    1
    पिता के सिर में 14, बेटे के सिर में 7 टांके! मारपीट के बाद मकान पर ताला लगाने का आरोप, CO से गुहार
गगहा, गोरखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि हमले में पिता के सिर में करीब 14 और बेटे के सिर में करीब 7 टांके लगे। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाने का भी आरोप है। पीड़ित ने CO बांसगांव से कार्रवाई और चिकित्सकीय जांच की मांग की है।
#Gagaha #Gorakhpur #GagahaGorakhpur #GorakhpurNews #UttarPradesh #UPNews #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #Maarpeet #MaarpeetKaMamla #PitaPutraGhayal #Chot #PoliceJanch #COBansgaon #ThaneKiKaryawahi #KanooniKaryawahi #PuraniRanjish #MakaanParTala #GorakhpurSamachar #TazaSamachar #AajKiKhabar #Khabar #NewsUpdate
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    21 hrs ago
  • मऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान, CDO ने किया श्रमदान सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नगर पालिका परिषद मऊ सहित सभी नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद मऊ की ओर से गाजीपुर तिराहे के आसपास आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी साफ-सफाई अभियान में सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ मऊ, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद को कचरामुक्त और प्लास्टिकमुक्त बनाने में आमजन की भागीदारी जरूरी है। लोगों से अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा गीले और सूखे कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक रूप दिया जाए, ताकि स्वच्छता केवल एक अभियान न रहकर लोगों की दैनिक आदत और जिम्मेदारी बने। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मणिभूषण तिवारी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक मौजूद रहे और उन्होंने श्रमदान कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।
    1
    मऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान, CDO ने किया श्रमदान
सेवा संकल्प अभियान के तहत  जनपद में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नगर पालिका परिषद मऊ सहित सभी नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
नगर पालिका परिषद मऊ की ओर से गाजीपुर तिराहे के आसपास आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ नगर पालिका के कर्मचारियों  ने भी साफ-सफाई अभियान में सहभागिता की।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ मऊ, स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए जनपद को कचरामुक्त और प्लास्टिकमुक्त बनाने में आमजन की भागीदारी जरूरी है। लोगों से अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा गीले और सूखे कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से व्यापक रूप दिया जाए, ताकि स्वच्छता केवल एक अभियान न रहकर लोगों की दैनिक आदत और जिम्मेदारी बने।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मणिभूषण तिवारी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक मौजूद रहे और उन्होंने श्रमदान कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • आजमगढ़ : मंझारी बजार से जेवरात लेकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, बैग से पिस्टल-तमंचा, बांका और कारतूस बरामद; दो साथी फरार, पिटाई का वीडियो वायरल आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी बाजार में शुक्रवार को जेवरात की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे चार बदमाशों में दो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। बदमाश बाइक से भाग रहे थे, लेकिन शोर मचने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। तलाशी में उनके बैग से पिस्टल, तमंचा, बांका और कारतूस बरामद हुए। वहीं, दो बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर बरामद हथियार और सामान कब्जे में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
    1
    आजमगढ़ : मंझारी बजार से जेवरात लेकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा, बैग से पिस्टल-तमंचा, बांका और कारतूस बरामद; दो साथी फरार, पिटाई का वीडियो वायरल
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी बाजार में शुक्रवार को जेवरात की दुकान से आभूषण लेकर भाग रहे चार बदमाशों में दो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। बदमाश बाइक से भाग रहे थे, लेकिन शोर मचने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी। तलाशी में उनके बैग से पिस्टल, तमंचा, बांका और कारतूस बरामद हुए। वहीं, दो बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर बरामद हथियार और सामान कब्जे में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गुरुवार को मऊ जनपद के थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी - गोरखपुर हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना व की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट ।
    1
    गुरुवार को मऊ जनपद के थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी - गोरखपुर हाइवे पर हुए सड़क दुर्घटना व की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • “चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” — रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह के बीच भी तीखी बहस हुई। विवाद के दौरान बोले गए कुछ शब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बाद में दोनों पक्षों के प्रदर्शन के बीच अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की। #Raebareli #RaebareliNews #FirozGandhiCollege #Sapa #SamajwadiParty #SamajwadiChhatraSabha #ABVP #ChhatraRajneeti #SadasyataAbhiyan #Kotwal #SPJiladhyaksh #VeerendraYadav #ShivShankarSingh #Police #CollegeVivad #TeekhiBahas #ViralVideo #ViralNews #UPNews #UttarPradeshNews #RaebareliBreaking #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #AajKiKhabar
    1
    “चूड़ी पहनो, औकात में रहकर बात करना” — रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और कोतवाल आमने-सामने
रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह के बीच भी तीखी बहस हुई। विवाद के दौरान बोले गए कुछ शब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बाद में दोनों पक्षों के प्रदर्शन के बीच अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की।
#Raebareli #RaebareliNews #FirozGandhiCollege #Sapa #SamajwadiParty #SamajwadiChhatraSabha #ABVP #ChhatraRajneeti #SadasyataAbhiyan #Kotwal #SPJiladhyaksh #VeerendraYadav #ShivShankarSingh #Police #CollegeVivad #TeekhiBahas #ViralVideo #ViralNews #UPNews #UttarPradeshNews #RaebareliBreaking #TajaKhabar #BreakingNews #SthaniyaSamachar #AajKiKhabar
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.