logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर के खुटहन स्थित शेख असरखपुर गांव में 18 जून गुरुवार को चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किसान ने चेतावनी दी थी कि अगर उसी दिन चकमार्ग का काम शुरू नहीं हुआ तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गांव निवासी सतीश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि वह एक वर्ष से तहसील और जिले का चक्कर लगा-लगाकर थक गया था, क्योंकि लेखपाल और कानूनगो गलत रिपोर्ट लगाते थे। सतीश के मुताबिक, गांव के मुख्य मार्ग से जुड़ा लगभग 700 मीटर लंबा चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन आसपास के कुछ चकदारों ने उसे जोतकर अपने खेतों में मिला लिया है। उसने पिछले एक वर्ष से ब्लॉक मुख्यालय से लेकर शाहगंज तहसील तक अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि राजस्व कर्मियों ने कई बार आश्वासन दिया, पर मौके पर पैमाइश नहीं की गई और गलत रिपोर्ट लगा दी कि चक मार्ग पर आवागमन चालू है। लेखपाल की रिपोर्ट से आहत होकर गुरुवार सुबह करीब सात बजे सतीश नहर के पास स्थित मोबाइल टावर पर लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, लेखपाल, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सुरक्षा के लिए टावर के नीचे जाल और गद्दे बिछाए। लगभग तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने चकमार्ग की पैमाइश कराई और जेसीबी से निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके बाद सतीश टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया, जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

8 hrs ago
user_Shiva bloge
Shiva bloge
Artist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जौनपुर के खुटहन स्थित शेख असरखपुर गांव में 18 जून गुरुवार को चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किसान ने चेतावनी दी थी कि अगर उसी दिन चकमार्ग का काम शुरू नहीं हुआ तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गांव निवासी सतीश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि वह एक वर्ष से तहसील और जिले का चक्कर लगा-लगाकर थक गया था, क्योंकि लेखपाल और कानूनगो गलत रिपोर्ट लगाते थे। सतीश के मुताबिक, गांव के मुख्य मार्ग से जुड़ा लगभग 700 मीटर लंबा चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन आसपास के कुछ चकदारों ने उसे जोतकर अपने खेतों में मिला लिया है। उसने पिछले एक वर्ष से ब्लॉक मुख्यालय से लेकर शाहगंज तहसील तक अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि राजस्व कर्मियों ने कई बार आश्वासन दिया, पर मौके पर पैमाइश नहीं की गई और गलत रिपोर्ट लगा दी कि चक मार्ग पर आवागमन चालू है। लेखपाल की रिपोर्ट से आहत होकर गुरुवार सुबह करीब सात बजे सतीश नहर के पास स्थित मोबाइल टावर पर लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, लेखपाल, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सुरक्षा के लिए टावर के नीचे जाल और गद्दे बिछाए। लगभग तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने चकमार्ग की पैमाइश कराई और जेसीबी से निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके बाद सतीश टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया, जिस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की केराकत तहसील परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खास बात यह है कि यह गंदगी उसी स्थान पर है जहाँ उप-अधिवक्ता (सब एडवोकेट) बैठते हैं, जिससे उन्हें और वहाँ आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की केराकत तहसील परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खास बात यह है कि यह गंदगी उसी स्थान पर है जहाँ उप-अधिवक्ता (सब एडवोकेट) बैठते हैं, जिससे उन्हें और वहाँ आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जौनपुर के चर्चित आज़ाद बिंद मामले को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आज़ाद बिंद की बहन ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इस दौरान कई बड़े खुलासे करने का दावा भी किया। फिलहाल, उनके आरोपों की विस्तृत जानकारी और इस मामले में आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है।
    1
    जौनपुर के चर्चित आज़ाद बिंद मामले को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आज़ाद बिंद की बहन ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इस दौरान कई बड़े खुलासे करने का दावा भी किया।

फिलहाल, उनके आरोपों की विस्तृत जानकारी और इस मामले में आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है।
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मो. दानिश सिद्दीकी को भदोही विधानसभा क्षेत्र 392 में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाराणसी के सारनाथ स्थित डॉ. अंबेडकर शिक्षा समिति में आयोजित PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया गया। इस शिविर में संगठन विस्तार और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.एल. भारती, राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर और वाराणसी सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी दौरान मो. दानिश सिद्दीकी को औपचारिक रूप से भदोही विधानसभा 392 का प्रभारी नियुक्त किया गया। अपनी नई भूमिका पर मो. दानिश सिद्दीकी ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
    1
    समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मो. दानिश सिद्दीकी को भदोही विधानसभा क्षेत्र 392 में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाराणसी के सारनाथ स्थित डॉ. अंबेडकर शिक्षा समिति में आयोजित PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया गया। इस शिविर में संगठन विस्तार और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

कार्यक्रम में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.एल. भारती, राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर और वाराणसी सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी दौरान मो. दानिश सिद्दीकी को औपचारिक रूप से भदोही विधानसभा 392 का प्रभारी नियुक्त किया गया।

अपनी नई भूमिका पर मो. दानिश सिद्दीकी ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
    user_Gufran Patrakar
    Gufran Patrakar
    Reporter भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर जिलों में सोमवार की दोपहर को हल्की बारिश हुई। वहीं, राज्य की राजधानी लखनऊ में तेज धूप के साथ उमस और गर्मी में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मानसून बिहार की सीमा पर अटका हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम में यह बदलाव आया है। रविवार की रात से ही वाराणसी, गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर जिलों में सोमवार की दोपहर को हल्की बारिश हुई। वहीं, राज्य की राजधानी लखनऊ में तेज धूप के साथ उमस और गर्मी में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

फिलहाल मानसून बिहार की सीमा पर अटका हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम में यह बदलाव आया है। रविवार की रात से ही वाराणसी, गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फिरोजाबाद से सामने आए एक वीडियो में एक कथित वकील पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि उसने एक गरीब महिला को बेटे को थाने से छुड़ाने के नाम पर गुमराह कर ₹9,500 की ठगी की है। आरोप के अनुसार, कथित वकील ने झूठ बोलकर महिला से पैसे ऐंठे, जिससे उसका असली 'भूत उतर' गया।
    1
    फिरोजाबाद से सामने आए एक वीडियो में एक कथित वकील पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि उसने एक गरीब महिला को बेटे को थाने से छुड़ाने के नाम पर गुमराह कर ₹9,500 की ठगी की है। आरोप के अनुसार, कथित वकील ने झूठ बोलकर महिला से पैसे ऐंठे, जिससे उसका असली 'भूत उतर' गया।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी (सपा) की अंबेडकर वाहिनी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसके तहत मो. दानिश सिद्दीकी को भदोही 392 क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    1
    समाजवादी पार्टी (सपा) की अंबेडकर वाहिनी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसके तहत मो. दानिश सिद्दीकी को भदोही 392 क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित महुल मेन रोड की हालत बीते 12 वर्षों से बेहद खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के मौसम में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों, दोनों के लिए आवागमन अत्यंत मुश्किल हो जाता है। इस बदहाल सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है। यह मार्ग हज़ारों लोगों का रोज़ाना का आवागमन का ज़रिया है। संबंधित विभाग और प्रशासन से गुज़ारिश की गई है कि इस मेन रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
    1
    आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित महुल मेन रोड की हालत बीते 12 वर्षों से बेहद खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

बरसात के मौसम में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों, दोनों के लिए आवागमन अत्यंत मुश्किल हो जाता है। इस बदहाल सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है। यह मार्ग हज़ारों लोगों का रोज़ाना का आवागमन का ज़रिया है। संबंधित विभाग और प्रशासन से गुज़ारिश की गई है कि इस मेन रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
    user_Mohd Waleed
    Mohd Waleed
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.