Shuru
Apke Nagar Ki App…
सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऐतिहासिक प्लेसमेंट ड्राइव शुरू सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऐतिहासिक प्लेसमेंट ड्राइव शुरू
BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऐतिहासिक प्लेसमेंट ड्राइव शुरू सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऐतिहासिक प्लेसमेंट ड्राइव शुरू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऐतिहासिक प्लेसमेंट ड्राइव शुरू सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में ऐतिहासिक प्लेसमेंट ड्राइव शुरू1
- तंत्र साधना के रहस्य और जनकल्याण का दावा! तंत्र विशेषज्ञ मधुसूदन तिवारी, जिन्हें लोग ‘छड़ी वाले महाराज जी’ के नाम से भी जानते हैं, ने खास बातचीत में महाकाली, बगलामुखी और पंचमुखी हनुमान साधना के बारे में अपनी बातें साझा कीं। उन्होंने तंत्र में प्रयोग होने वाली पारंपरिक जड़ी-बूटियों, वशीकरण, उच्चाटन और स्तंभन जैसे तांत्रिक प्रयोगों का उल्लेख किया। साथ ही, तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों के साथ होने वाली ठगी को लेकर भी सावधान रहने की बात कही। साधना का उद्देश्य जनकल्याण या व्यवसाय? इस सवाल पर मधुसूदन तिवारी ने कहा कि उनके लिए साधना का उद्देश्य लोगों की सहायता करना है। 🎥 देखिए पूरी खास बातचीत और जानिए ‘छड़ी वाले महाराज जी’ ने क्या कहा। आपकी क्या राय है? क्या आपने कभी तंत्र साधना से जुड़ा कोई अनुभव सुना या देखा है? कमेंट में बताइए। 📺 News Time — जनता की ताकत #तंत्रसाधना #मधुसूदनतिवारी #छड़ीवालेमहाराज #तंत्रमंत्र #महाकाली #बगलामुखी #पंचमुखीहनुमान #वशीकरण #तंत्रविशेषज्ञ #आध्यात्मिक #BhadohiNews #UPNews #HindiNews #NewsTime1
- एक करोड़ 7 लाख 26से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर श्रद्धालुओं को और दर्शनार्थियों को को मिलेगी सुविधाएं, सांसद विनोद कुमार बिंद, ज्ञानपुर विधायक बिपुल दुबे 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार से संवरेगा गोपीगंज का बड़े शिव मंदिर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सांसद बिनोद बिन्द विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन ज्ञानपुर विधानसभा के गोपीगंज स्थित प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर के विकास को लेकर बड़ी पहल की गई है। मंदिर परिसर में अब करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य कराया जाएगा। विकास कार्यों का भूमि पूजन मंगलवार को भदोही के सांसद डॉ बिनोद बिन्द ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विनोद बिन्द विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे शामिल हुए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, सोनभद्र इकाई की ओर से करीब 1 करोड़ 7 लाख 26 हजार रुपये की लागत से मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर की तस्वीर भी बदलेगी। भूमि पूजन के दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि धार्मिक आस्था, संस्कृति और विकास को साथ लेकर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। बड़े शिव मंदिर का विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और धार्मिक पर्यटन के नए अवसर भी पैदा होंगे। वहीं, ग्रामीणों ने मंदिर के विकास कार्य का स्वागत करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है, कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी लगातार ज्ञानपुर विधानसभा में काम हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पाण्डेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश, अवनीश दुबे, सच्चिदानंद अग्रहरि, रमेश पाण्डेय, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह अश्वनी अग्रवाल, रामकृष्ण खट्टू, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।4
- भदोही ज्ञानपुर *"वार्ड 12 में सिर्फ 500 मीटर सड़क बनी आफत, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत उम्मीदवार विकास मिश्रा समाज सेवी ने कहा - जनता परेशान, जिम्मेदार मौन!"* *ज्ञानपुर, भदोही।* जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत ग्राम पूरेमटूका गांव में सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। इस मुद्दे पर समाजसेवी और *भावी जिला पंचायत प्रत्याशी विकास मिश्रा, ग्राम हरिहरपुर सनी पोस्ट बिछिया* ने चिंता जताई है। विकास मिश्रा ने कहा, "वार्ड 12 की जनता ने हमेशा नेताओं और प्रशासन पर भरोसा किया, लेकिन पूरेमटूका गांव की सड़क की हालत देखकर लगता है कि विकास केवल कागजों पर हुआ है। यह सड़क नहीं, परेशानी का कारण बन गई है।" उन्होंने मर्यादित शब्दों में शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने भी विकास मिश्रा के इस कदम का समर्थन किया है। *रिपोर्ट: सच का सामना न्यूज़, ज्ञानपुर भदोही* *रामेश्वर तिवारी - 90222406212
- गंगा में डूबे वृद्ध का शव बरामद, पुलिस ने कराई पहचान गोपीगंज। थाना क्षेत्र के बेरासपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे वृद्ध का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान पंचलाल यादव (वृद्ध), पुत्र बुचुन यादव, निवासी जगन्नंदनपट्टी, थाना गोपीगंज के रूप में हुई। बताया जाता है कि मंगलवार को पंचलाल यादव गंगा स्नान के लिए बेरासपुर घाट पहुंचे थे। घाट पर अपने कपड़े, जूते आदि उतारकर वह नदी में स्नान करने गए। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश शुरू कराई। गोताखोर प्रेम सागर निषाद, राममिलन निषाद, गोरख निषाद, बच्चन निषाद और सुनील निषाद ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गंगा में डूबे वृद्ध का शव बरामद, पुलिस ने कराई पहचान गोपीगंज। थाना क्षेत्र के बेरासपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे वृद्ध का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान पंचलाल यादव (वृद्ध), पुत्र बुचुन यादव, निवासी जगन्नंदनपट्टी, थाना गोपीगंज के रूप में हुई। बताया जाता है कि मंगलवार को पंचलाल यादव गंगा स्नान के लिए बेरासपुर घाट पहुंचे थे। घाट पर अपने कपड़े, जूते आदि उतारकर वह नदी में स्नान करने गए। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश शुरू कराई। गोताखोर प्रेम सागर निषाद, राममिलन निषाद, गोरख निषाद, बच्चन निषाद और सुनील निषाद ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।1
- *लाखों की लागत से बने स्कूल हो रहे जर्जर न बच्चे पढ़ने आए न पढ़ाने आये टीचर जमालपुर, मीरजापुर। विकास खंड जमालपुर में गरीब बच्चों को नजदीक में शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2022-23 में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए प्राथमिक विद्यालय अब देखरेख के अभाव में जर्जर होते जा रहे हैं।शासन द्वारा हिनौती ग्राम पंचायत के अलमापुर,पिड़खिर ग्राम पंचायत के भैंसा सुर,भदावल ग्राम पंचायत के गोविंदपुर,जफरपुरा ग्राम पंचायत के आजाद नगर तथा अहरौरा के पास कुल पांच प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया गया था।बताया जाता है कि प्रत्येक विद्यालय के निर्माण में करीब 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।लेकिन एक-दो विद्यालयों को छोड़ दें तो अलमापुर और भैंसा सुर जैसे विद्यालयों में अभी तक पठन-पाठन का कार्य शुरू ही नहीं हो सका है।विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन और नियमित देखरेख नहीं होने से अराजक तत्वों द्वारा सोलर पैनल,सबमर्सिबल पंप, पानी की टंकी,नल की पाइप व टोटियां तक उखाड़ लिया गया हैं।तो वहीं शौचालय की टंकी,किचन, कार्यालय के खिड़की-दरवाजे, सीढ़ी और रैंप की रेलिंग सहित कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।एबीएसए कार्यालय बहुआर में बताया गया कि विद्यालयों में प्रभारी अध्यापक नियुक्त हैं,लेकिन पढ़ने वाले बच्चे उपलब्ध नहीं हैं।विभाग द्वारा इन विद्यालय भवनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को हस्तांतरित करने की योजना बनाए जाने की बात भी कही गई है। अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से बने विद्यालयों का उपयोग न होना और देखरेख के अभाव में उनका जर्जर होना सरकारी धन की बर्बादी है।शासन द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू कराने तथा क्षतिग्रस्त सामान और भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- *भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की* *भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की* जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना विंध्याचल प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।1
- सांसद बिनोद बिन्द व विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन, गोपीगंज शिव मंदिर बनेगा पर्यटन हब सांसद बिनोद बिन्द व विधायक विपुल दुबे ने किया भूमि पूजन, गोपीगंज शिव मंदिर बनेगा पर्यटन हब1