दूल्हे राजा बने पुलिस के दामाद, अपनी ही शादी में दूल्हे राजा ने की थी हवाई/हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल होते ही कनखल पुलिस ने मुकदमा किया था दर्ज टांडा महतोली, सुल्तानपुर निवासी योगेश को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद में वांछितों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 26.07.2026 को थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत वाटिका फार्म, लक्सर रोड, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हवाई/हर्ष फायरिंग की गई थी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। प्रकरण में दिनांक 16.08.2026 को अ0उ0नि0 ललित मोहन द्वारा आरोपी योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी टांडा महतोली, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के विरुद्ध मु0अ0सं0 265/2026, आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश कुमार को दिनांक 18.08.2026 को हिरासत में लिया गया। आरोपी की निशानदेही/कब्जे से घटना के दौरान हवाई/हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त एक पिस्टल मेड इन इंडिया बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। *नाम पता आरोपित* योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी, टांडा महतोली, सुल्तानपुर निवासी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार *बरामदगी* 01 अदद पिस्टल मेड इन इंडिया *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह 2. कानि0 प्रलव चौहान

- HEC कॉलेज के पास कॉलोनी में आया मगरमच्छ रेस्क्यू टीम की तत्परता से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ा उसके पर्यावरण में।1
- हरिद्वार के रोशनाबाद में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप हरिद्वार के रोशनाबाद में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप1
- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) पहाड़ों से मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने अब तबाही का रूप ले लिया है।लक्सर के गांव कुआंखेड़ा में सोलानी नदी ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है, जिसकी तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे!जहां कभी किसानों के खेतों में फसलें लहलहाती थीं आज वहां दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है!जी हां! करीब 2000 बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है किसानों की महीनों की मेहनत उनकी उम्मीदें उनकी पूरी फसल सोलानी नदी का तेज बहाव बहाकर अपने साथ ले गया!समाचार टाइम टीवी की टीम जब गांव कुआंखेड़ा पहुंची, शतो मौके की तस्वीरें बेहद भयावह थीं।आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं जहां खेत हुआ करते थे,वहां अब पानी का सैलाब दिखाई दे रहा है।किसानों का कहना है कि सोलानी नदी के तेज बहाव ने करीब 2000 बीघा फसल को बर्बाद कर दिया है।कहीं फसल पानी में डूबी है तो कहीं नदी का तेज बहाकर किसानों की मेहनत को अपने साथ बहाकर ले गया।1
- आबादी के पास दिनदहाड़े घोड़े को खींच ले गया विशालकाय बाघ, झूला पुल चौराहे के पास दहशत। The Aman Times 🐅 आबादी के पास दिनदहाड़े घोड़े को खींच ले गया विशालकाय बाघ, झूला पुल चौराहे के पास दहशत। रामनगर/नैनीताल_ रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय बाघ आबादी से सटे हाईवे इलाके में दिनदहाड़े एक घोड़े पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना झूला पुल चौराहे के समीप पूर्व में बनाए गए गर्जिया पर्यटन जोन के गेट के पास, नेशनल हाईवे-309 पर हुई। 🐅 बाघ घोड़े को आबादी के बेहद करीब से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की आवाजें भी सुनाई दीं। दिन के उजाले में आबादी के नजदीक बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी के बेहद करीब बाघ की इस तरह आवाजाही से मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।1
- हरिद्वार शहर में शुद्ध और सुरक्षित खान-पान सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ औचक छापेमारी की जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमा आनंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने भूपतवाला,बहादराबाद और सिडकुल क्षेत्रों के प्रमुख होटलों व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर 7 खाद्य नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा। भूपतवाला स्थित होटल गंगा ब्लिस और होटल रीनेस्ट में जांच के दौरान पानी, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड खंगाले गए। यहाँ से लाल मिर्च पाउडर और पनीर लबाबदार के सैंपल सील किए गए। वहीं बहादराबाद के एक होटल में गंदगी और स्टोरेज व्यवस्था बेहद बदहाल मिली। डीप फ्रीजर में गंदे कंटेनर, सड़े-गले सामान और खुले में रखे भोजन पर टीम ने कड़ा ऐतराज जताते हुए संचालक को तुरंत कारण बताओ नोटिस थमाया। सिडकुल के पेंटागन मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में खराब सब्जियाँ मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। यहाँ फ्रूट सिरप के दो सैंपल लिए गए। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।1
- लक्सर के कुआंखेड़ा में सोलानी नदी का रौद्र रूप! 2000 बीघा फसल बर्बाद, बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त लक्सर के गांव कुआंखेड़ा में लगातार बारिश के बीच सोलानी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी के तेज बहाव और जलभराव से किसानों की करीब 2000 बीघा फसल बर्बाद होने का दावा किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी महीनों की मेहनत पानी के तेज बहाव में बह गई। वहीं लक्सर से रुड़की जाने वाला बाईपास मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने, राहत देने और गांव को संभावित जलभराव से बचाने की मांग की है। श्रद्धा टीवी नेटवर्क की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 📍 लोकेशन: कुआंखेड़ा, लक्सर 🎙️ एडिटर-इन-चीफ: सचिन कुमार #Laksar #SolaniRiver #Kuwankheda #Uttarakhand #Flood #ShraddhaTVnetwork1
- केशव तलवल को प्रदीप चौहान इंस्पेक्टर ने दी धमकी पूर्व में मंगलौर में रह चुके इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान पहले भी कार्यकाल अच्छा नहीं रहा1
- देर रात श्यामपुर थाना क्षेत्र में कार में रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी जोड़ा गश्त कर रही पुलिस टीम को देख युवक ने गाड़ी भगाई शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का किया पीछा अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ टकराई युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार लड़की गाड़ी से हुई अर्धनग्न अवस्था मे फरार।1