logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी – नेहा सिंह राठौर लखनऊ के थाना हजरतगंज पहुंची हैं। यूपी – नेहा सिंह राठौर लखनऊ के थाना हजरतगंज पहुंची हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम बेल मिली थी। उसी मामले में बेल बॉन्ड भरने आई हैं। पहलगाम हमले में PM नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर नेहा पर FIR हुई थी।*

19 hrs ago
user_न्यूज़ पेपर
न्यूज़ पेपर
Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

यूपी – नेहा सिंह राठौर लखनऊ के थाना हजरतगंज पहुंची हैं। यूपी – नेहा सिंह राठौर लखनऊ के थाना हजरतगंज पहुंची हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम बेल मिली थी। उसी मामले में बेल बॉन्ड भरने आई हैं। पहलगाम हमले में PM नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर नेहा पर FIR हुई थी।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी – नेहा सिंह राठौर लखनऊ के थाना हजरतगंज पहुंची हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम बेल मिली थी। उसी मामले में बेल बॉन्ड भरने आई हैं। पहलगाम हमले में PM नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर नेहा पर FIR हुई थी।*
    1
    यूपी – नेहा सिंह राठौर लखनऊ के थाना हजरतगंज पहुंची हैं।
सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अंतरिम बेल मिली थी। उसी मामले में बेल बॉन्ड भरने आई हैं। पहलगाम हमले में PM नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर नेहा पर FIR हुई थी।*
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पलिया। गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पलिया नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव एवं आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सेवादारों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रसाद का भी वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा के दौरान नगर जय बालाजी, जय हनुमान और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
    1
    पलिया। गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पलिया नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव एवं आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान सेवादारों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रसाद का भी वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
शोभायात्रा के दौरान नगर जय बालाजी, जय हनुमान और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी और खास खबर… आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जहां 2 अप्रैल को जिले के प्रसिद्ध गुलरीपुर बाबा हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और दिव्य तरीके से मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में भक्त भगवान हनुमान के दर्शन के लिए दूर-दूर से लखीमपुर पहुंचे। सुबह होते ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी जयकारों के साथ भक्त पदयात्रा करते हुए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। पूरा माहौल भक्ति और ऊर्जा से गूंज उठा। वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस बार आयोजन की सबसे खास झलक रही ‘बुलडोजर बाबा’ थीम… दर्जनों बुलडोजरों को आकर्षक ढंग से सजाकर उन पर भगवान हनुमान की भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इतना ही नहीं, रास्ते भर पुष्प वर्षा कर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल और भी दिव्य हो गया। वहीं, सेवा और समर्पण की भावना भी देखने को मिली। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को बिस्कुट, फल, जूस और पूड़ी-सब्जी जैसे प्रसाद वितरित किए गए। मंदिर में भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। कुल मिलाकर, लखीमपुर का यह हनुमान जन्मोत्सव आस्था, भक्ति और जनसहभागिता का एक भव्य उदाहरण बनकर सामने आया… जिसने हर किसी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
    1
    लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी और खास खबर…
आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जहां 2 अप्रैल को जिले के प्रसिद्ध गुलरीपुर बाबा हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और दिव्य तरीके से मनाया गया।
हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में भक्त भगवान हनुमान के दर्शन के लिए दूर-दूर से लखीमपुर पहुंचे।
सुबह होते ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी जयकारों के साथ भक्त पदयात्रा करते हुए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। पूरा माहौल भक्ति और ऊर्जा से गूंज उठा।
वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस बार आयोजन की सबसे खास झलक रही ‘बुलडोजर बाबा’ थीम…
दर्जनों बुलडोजरों को आकर्षक ढंग से सजाकर उन पर भगवान हनुमान की भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इतना ही नहीं, रास्ते भर पुष्प वर्षा कर भक्तों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल और भी दिव्य हो गया।
वहीं, सेवा और समर्पण की भावना भी देखने को मिली। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को बिस्कुट, फल, जूस और पूड़ी-सब्जी जैसे प्रसाद वितरित किए गए।
मंदिर में भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कुल मिलाकर, लखीमपुर का यह हनुमान जन्मोत्सव आस्था, भक्ति और जनसहभागिता का एक भव्य उदाहरण बनकर सामने आया… जिसने हर किसी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुरखीरी । धौरहरा कस्बे में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 10 वीं कीर्तन मयी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पदयात्रा की शुरुआत श्री राम नवमी मंदिर से हुई। यह पदयात्रा , मेन बाजार, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, कोतवाली रोड, हलवाई मंदिर, होते हुए श्री राम वाटिका धाम में हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया, इस पदयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से कस्बा गूंज उठा । यात्रा में भगवान हनुमान की जगह–जगह पर, लोगों ने आरती पूजन किया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया डीजे पर पर हनुमान चालीसा और हनुमान भजनों के साथ पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए,जय श्री राम, जय हनुमान ,के जयकारे भी लगाए। तो वहीं इस कार्यक्रम को भविष्य में और भव्यता देने के लिए नई समिति की घोषणा भी की गई । इस अवसर पर रमेश रस्तोगी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, सुरेंद्र दीक्षित, योगेंद्र मिश्रा, सुभम मिश्रा, प्रचारक प्रियांशु, भागोती शुक्ल, प्रमोद तिवारी,बिपिन पांडेय, रविंद्र श्रीवास्तव, अनूप अवस्थी,अरुण अवस्थी, रविन्द्र साहू, अमन मिश्रा,राम नरेश साहू, प्रदीप यादव, बृजेश , पवन नाग, अनुभव ,अभिमन्यु, शोभित सूर्य, अंचल,सुरेश, निखिल ,सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साथ धौरहरा कोतवाली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।
    4
    लखीमपुरखीरी । धौरहरा कस्बे में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 10 वीं  कीर्तन मयी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पदयात्रा की शुरुआत श्री राम नवमी मंदिर  से हुई। यह पदयात्रा , मेन बाजार, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, कोतवाली रोड,  हलवाई मंदिर, होते हुए  श्री राम वाटिका धाम में हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां  इसका समापन हुआ। और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया, इस पदयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से कस्बा गूंज उठा । यात्रा में भगवान हनुमान की  जगह–जगह पर, लोगों ने  आरती पूजन किया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया डीजे पर पर हनुमान चालीसा और हनुमान भजनों के साथ  पूरे मार्ग में  श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए,जय श्री राम, जय हनुमान ,के जयकारे भी लगाए।  
तो वहीं इस कार्यक्रम को भविष्य में और भव्यता देने के लिए नई  समिति की घोषणा भी की गई  । इस अवसर पर  रमेश रस्तोगी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी, सुरेंद्र दीक्षित, योगेंद्र मिश्रा, सुभम मिश्रा, प्रचारक प्रियांशु, भागोती शुक्ल, प्रमोद तिवारी,बिपिन पांडेय, रविंद्र श्रीवास्तव, अनूप अवस्थी,अरुण अवस्थी, रविन्द्र साहू, अमन मिश्रा,राम नरेश साहू, प्रदीप यादव, बृजेश , पवन नाग, अनुभव ,अभिमन्यु,  शोभित सूर्य, अंचल,सुरेश, निखिल ,सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साथ धौरहरा कोतवाली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।
    user_Ajit Kumar
    Ajit Kumar
    Local News Reporter धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही लुधौरी पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब शौचालय दिलाने के नाम पर ठगी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, तीनों आरोपी गांव में सरकारी योजना के तहत शौचालय बनवाने का झांसा देकर लोगों से पैसे वसूल रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और लोगों से लिया गया पैसा वापस कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी, जो लोगों का विश्वास जीतने में अहम भूमिका निभा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष बौधिया गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मौका पाकर तीनों आरोपी वहां से फरार होने में सफल हो गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे गिरोहों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही
लुधौरी पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब शौचालय दिलाने के नाम पर ठगी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, तीनों आरोपी गांव में सरकारी योजना के तहत शौचालय बनवाने का झांसा देकर लोगों से पैसे वसूल रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और लोगों से लिया गया पैसा वापस कर दिया।
हैरानी की बात यह रही कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी, जो लोगों का विश्वास जीतने में अहम भूमिका निभा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष बौधिया गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
मौका पाकर तीनों आरोपी वहां से फरार होने में सफल हो गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे गिरोहों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *लखीमपुर खीरी: शौचालय के नाम पर 'सफाई' करने आए थे ठग, लुधौरी के ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दिया 'सिस्टम' हैंग!* निघासन (लखीमपुर खीरी): कहते हैं कि 'बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी', और निघासन के लुधौरी इलाके में यही सच साबित हुआ। सरकारी योजना का चोला ओढ़कर मासूम ग्रामीणों की जेब पर डाका डालने वाले शातिर ठगों का 'खेला' उस वक्त फेल हो गया, जब ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। *लेडी डॉन के साथ आए थे ठगी का 'टेंडर' लेकर!* हैरानी की बात यह है कि इस ठगी के सिंडिकेट में एक महिला भी 'फुल फॉर्म' में शामिल थी। खुद को सरकारी नुमाइंदा बताकर ये तिकड़ी शौचालय दिलाने का झांसा दे रही थी और धड़ल्ले से वसूली कर रही थी। लेकिन ग्रामीणों को दाल में कुछ काला लगा और फिर क्या था... देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ठगों की घेराबंदी शुरू हो गई। *वीडियो हुआ वायरल, गिड़गिड़ाने लगे ठग!* जैसे ही ग्रामीणों ने इन्हें घेरा, ठगों की सारी हेकड़ी हवा हो गई। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख तीनों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। पकड़े जाने के डर से ठगों ने तुरंत 'यू-टर्न' लिया और वसूली गई पाई-पाई मौके पर ही वापस कर दी। इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। *पैसा लौटाया और फिल्मी स्टाइल में हुए 'नौ दो ग्यारह'* पैसे वापस करने के बाद, जैसे ही ग्रामीणों का ध्यान थोड़ा भटका, ये तीनों शातिर मौका ताड़कर वहां से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष पास के ही ग्राम बौधिया खुर्द मजरा खैरहना गांव के 'लाल' बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे साथी की पहचान अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। *अब पुलिस खंगालेगी इनकी 'कुंडली*' भले ही ये ठग मौके से भाग निकले हों, लेकिन ग्रामीणों ने इनकी पूर 'कुंडली' पुलिस और उच्च अधिकारियों की चौखट तक पहुंचा दी है। अब देखना यह है कि खाकी इन 'शौचालय ठगों' को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है ताकि भविष्य में कोई और 'चूना' न लगा सके। *इस ठगों के खिलाफ एप्लिकेशन BDO और निघासन पुलिस को भी दी गई थी लेकिन ठगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई*
    1
    *लखीमपुर खीरी: शौचालय के नाम पर 'सफाई' करने आए थे ठग, लुधौरी के ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दिया 'सिस्टम' हैंग!*
निघासन (लखीमपुर खीरी): कहते हैं कि 'बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी', और निघासन के लुधौरी इलाके में यही सच साबित हुआ। सरकारी योजना का चोला ओढ़कर मासूम ग्रामीणों की जेब पर डाका डालने वाले शातिर ठगों का 'खेला' उस वक्त फेल हो गया, जब ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।
*लेडी डॉन के साथ आए थे ठगी का 'टेंडर' लेकर!*
हैरानी की बात यह है कि इस ठगी के सिंडिकेट में एक महिला भी 'फुल फॉर्म' में शामिल थी। खुद को सरकारी नुमाइंदा बताकर ये तिकड़ी शौचालय दिलाने का झांसा दे रही थी और धड़ल्ले से वसूली कर रही थी। लेकिन ग्रामीणों को दाल में कुछ काला लगा और फिर क्या था... देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ठगों की घेराबंदी शुरू हो गई।
*वीडियो हुआ वायरल, गिड़गिड़ाने लगे ठग!*
जैसे ही ग्रामीणों ने इन्हें घेरा, ठगों की सारी हेकड़ी हवा हो गई। ग्रामीणों का रौद्र रूप देख तीनों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। पकड़े जाने के डर से ठगों ने तुरंत 'यू-टर्न' लिया और वसूली गई पाई-पाई मौके पर ही वापस कर दी। इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
*पैसा लौटाया और फिल्मी स्टाइल में हुए 'नौ दो ग्यारह'*
पैसे वापस करने के बाद, जैसे ही ग्रामीणों का ध्यान थोड़ा भटका, ये तीनों शातिर मौका ताड़कर वहां से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष पास के ही ग्राम बौधिया खुर्द मजरा खैरहना गांव के 'लाल' बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे साथी की पहचान अभी भी एक रहस्य बनी हुई है।
*अब पुलिस खंगालेगी इनकी 'कुंडली*'
भले ही ये ठग मौके से भाग निकले हों, लेकिन ग्रामीणों ने इनकी पूर 'कुंडली' पुलिस और उच्च अधिकारियों की चौखट तक पहुंचा दी है। अब देखना यह है कि खाकी इन 'शौचालय ठगों' को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है ताकि भविष्य में कोई और 'चूना' न लगा सके।
*इस ठगों के खिलाफ एप्लिकेशन BDO और निघासन पुलिस को भी दी गई थी लेकिन ठगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई*
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पलिया। पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स गुड़िया के व्यवहार को लेकर मरीजों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों का आरोप है कि स्टाफ नर्स उनसे बदतमीजी से बात करती हैं और किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी देने में भी आनाकानी करती हैं। इससे मरीजों को इलाज के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर जब सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि स्टाफ नर्स गुड़िया के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नर्स का व्यवहार न केवल मरीजों के प्रति बल्कि मेरे साथ भी ठीक नहीं है, वो मुझसे भी ठीक से बात नहीं करती है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है। सीएमओ स्तर पर कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स की क्लास ली गई और उसकी सैलरी व एरियर भी रोक दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई खास सुधार नहीं देखा गया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में पहले ही सुविधाओं की कमी रहती है, ऊपर से इस तरह का व्यवहार उनके लिए और भी परेशानी खड़ी कर देता है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार मिल सके।
    1
    पलिया। पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स गुड़िया के व्यवहार को लेकर मरीजों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों का आरोप है कि स्टाफ नर्स उनसे बदतमीजी से बात करती हैं और किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी देने में भी आनाकानी करती हैं। इससे मरीजों को इलाज के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
मामले को लेकर जब सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि स्टाफ नर्स गुड़िया के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नर्स का व्यवहार न केवल मरीजों के प्रति बल्कि मेरे साथ भी ठीक नहीं है, वो मुझसे भी ठीक से बात नहीं करती है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है।
सीएमओ स्तर पर कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स की क्लास ली गई और उसकी सैलरी व एरियर भी रोक दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई खास सुधार नहीं देखा गया है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में पहले ही सुविधाओं की कमी रहती है, ऊपर से इस तरह का व्यवहार उनके लिए और भी परेशानी खड़ी कर देता है। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार मिल सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.