विधिक जागरूकता शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत व मध्यस्थता अभियान 3.0 की दी जानकारी भिनगा, श्रावस्ती। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती अमित प्रजापति के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनुप्रिया के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील सभागार, तहसील भिनगा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत, ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ तथा सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान 3.0, महिला एवं बाल संरक्षण, समान वेतन, लैंगिक समानता, महिला कल्याण, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा से संरक्षण, नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आमजन से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक इसी क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर 2026 की सफलता तथा मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में अपराह्न 3:30 बजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) को आवश्यक निर्देश दिए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा संचालित मध्यस्थता अभियान 3.0 के अंतर्गत अधिक से अधिक वादों का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण कराने के लिए मध्यस्थ अधिवक्ताओं को निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार भिनगा सौरभ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा सहित अधिवक्ता विष्णु दत्त अस्थाना, ओम प्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अरविन्द कुमार मिश्रा, माला शर्मा, ज्योति गुप्ता, किरन चौरसिया, पवन कुमार वर्मा, अनूप कुमार, अमर चन्द, हामिद हुसैन खां, अशोक कुमार वर्मा एवं आदित्य कुमार गुप्ता सहित पीएलवी उपस्थित रहे।
विधिक जागरूकता शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत व मध्यस्थता अभियान 3.0 की दी जानकारी भिनगा, श्रावस्ती। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती अमित प्रजापति के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनुप्रिया के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील सभागार, तहसील भिनगा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत, ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ तथा सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान 3.0, महिला एवं बाल संरक्षण, समान वेतन, लैंगिक समानता, महिला कल्याण, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा से संरक्षण, नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता
एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आमजन से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक इसी क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर 2026 की सफलता तथा मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में अपराह्न 3:30 बजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) को आवश्यक निर्देश दिए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा संचालित मध्यस्थता अभियान 3.0 के अंतर्गत अधिक से अधिक वादों का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण कराने के लिए मध्यस्थ अधिवक्ताओं को निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार भिनगा सौरभ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा सहित अधिवक्ता विष्णु दत्त अस्थाना, ओम प्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अरविन्द कुमार मिश्रा, माला शर्मा, ज्योति गुप्ता, किरन चौरसिया, पवन कुमार वर्मा, अनूप कुमार, अमर चन्द, हामिद हुसैन खां, अशोक कुमार वर्मा एवं आदित्य कुमार गुप्ता सहित पीएलवी उपस्थित रहे।
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ जन्माष्टमी पर परसिया गोसाईं ग्राम सभा में सजी मनमोहक झांकी, भगवान नरसिंह के विकराल रूप को देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकास खंड हर्रैया सतघरवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा अंधरपुरवा (परसिया गोसाईं) स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जन्माष्टमी उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में तरह-तरह की सजीव झांकियां सजाई गईं, जो इस वर्ष के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इनमें सबसे प्रमुख और विशेष झांकी भक्त प्रह्लाद, अत्याचारी राजा हिरण्यकश्यप और भगवान विष्णु के अवतार प्रभु नरसिंह की थी। झांकी के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार हिरण्यकश्यप के अत्याचारों और अहंकार का अंत करने के लिए भगवान नरसिंह खंभा फाड़कर विकराल रूप में प्रकट होते हैं। प्रभु नरसिंह के इस रौद्र और भव्य रूप के दर्शन कर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। जैसे ही भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के वध का दृश्य जीवंत किया गया, पूरा पंडाल "जय श्री राम" और "भगवान नरसिंह की जय" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के जीवंत अभिनय और अद्भुत साज-सज्जा ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सनातन संस्कृति और हमारी पौराणिक कथाओं से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से इस भव्य झांकी का आयोजन किया गया था। मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण के बाद महाआरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने में ग्राम सभा के युवाओं और संभ्रांत नागरिकों का विशेष योगदान रहा।1
- दिल्ली की घटना के विरोध में बहराइच के पत्रकार लामबंद सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बहराइच में दिल्ली की घटना के विरोध में पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। पत्रकार शाहिन खान और नफीसा खान के साथ थाने में कथित अभद्रता के मामले को लेकर जिले के तमाम पत्रकार एक बैनर तले एकजुट हुए। पत्रकारों ने जिला प्रशासन के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही स्पष्ट कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा— पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित हो। पत्रकार एकता जिंदाबाद।4
- बहराइच लाल निशान के पार हुई सरयू, बैराजों से छोड़ा गया 367600.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 367600.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। रविवार सुबह शारदा बैराज से 168408, गिरजा बैराज से 183738 व सरयू बैराज से 15454 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.36 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 29 सेमी ज्यादा है।1
- पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस शिवपुर, रामपुर, धोबियाहार, नवादा इलाके में थी दहशत 🐆 पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस! शिवपुर, रामपुर, धोबियाहार, नवादा और जोगराज पुरवा के आसपास लगातार तेंदुए की लोकेशन मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। #तेंदुआ #तेंदुआ_कैद #शिवपुर #रामपुर #धोबियाहार #नवादा #जोगराजपुरवा #ग्रामीणों_को_राहत #बहराइच #BahraichNews #NationOneVision1
- 🚨 अति महत्वपूर्ण सूचना | घाघरा नदी में बढ़ा जलस्तर 5 सितंबर 2026, शाम 6:00 बजे की ताजा अपडेट घाघरा नदी में इस समय करीब 1,80,000 क्यूसेक पानी चल रहा है। आज दोपहर करीब 12:00 बजे से लगातार पानी का दबाव बना हुआ है, जिसके चलते सुजौली थाना क्षेत्र, मोतीपुर तहसील सहित बहराइच जनपद के कई इलाकों में बाढ़ के संकेत दिखाई देने लगे हैं। घाघरा बैराज के सभी गेट उठा दिए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर एसडीओ सहित संबंधित अधिकारी एवं बैराज प्रभारी मौजूद हैं और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। ⚠️ सभी लोग विशेष सावधानी बरतें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी इस सूचना से अवगत कराएं। 👉 निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और सुरक्षित स्थान की तैयारी रखें। 👉 बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रखें। 👉 किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सभी लोग सुरक्षित रहें और एक-दूसरे को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। 📍 घाघरा बैराज | सुजौली | मोतीपुर | बहराइच1
- ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ SRCC शताब्दी समारोह: पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तीखा तंज, आदतन आलोचकों को बताया राजनीति का 'नाराज फूफा' नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए विपक्ष और अपने आदतन आलोचकों पर बेहद अनोखे और मजाकिया अंदाज में निशाना साधा है। पीएम मोदी ने अपने आलोचकों की तुलना भारतीय शादियों के उस रिश्तेदार से कर दी, जो हर बात पर मुंह फुलाए रहता है। उन्होंने विपक्ष के लिए 'नाराज फूफा' शब्द का इस्तेमाल किया। हर विकास कार्य में 'नाराज फूफा' ढूंढते हैं कमी छात्रों और युवाओं (Gen Z) से खचाखच भरे हॉल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में दो तरह की प्रजाति के लोग पाए जाते हैं। पहले वो जो सकारात्मक तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं। दूसरी प्रजाति उन लोगों की है जो कोई भी नया काम या विकास परियोजना शुरू होने पर 'नाराज फूफा' बन जाते हैं। पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा, "इन नाराज फूफाओं का एक ही परमानेंट डायलॉग होता है— इसकी क्या जरूरत है? जब हम दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बना रहे थे, तब फूफा जी ने कमर कस ली और कहा कि इसकी क्या जरूरत है? जब हमने हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन पर काम शुरू किया, तब भी बोले इसकी क्या जरूरत है? यूपीआई (UPI), सेमीकंडक्टर मिशन, नया संसद भवन और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों का नेशनल वॉर मेमोरियल बना, तब भी इन फूफाओं का यही एक सवाल था कि आखिर इसकी जरूरत ही क्या थी?" 'दिमागी नक्सलियों' को दी होम्योपैथिक दवा प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल करके आलोचकों को एक तरह की 'होम्योपैथिक दवा' दी थी। उन्होंने कहा, "होम्योपैथिक इलाज से बीमारी थोड़े समय के लिए उभर कर बाहर आती है। जैसे ही मैंने यह दवा दी, सारे दिमागी नक्सल बाहर निकल आए और अब जनता उनका असली चेहरा अच्छी तरह देख रही है।" 2013 के 'गिलास' वाले भाषण को किया याद पीएम मोदी पूरे 13 साल बाद दोबारा SRCC के मंच पर लौटे थे। उन्होंने साल 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर इसी कॉलेज में दिए गए अपने 'आधे भरे पानी के गिलास' वाले मशहूर भाषण को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश निराशा के दलदल में डूबा हुआ था, लेकिन उनका नजरिया तब भी सकारात्मक था और वह गिलास को हमेशा पूरा भरा हुआ (आधा पानी और आधा हवा से) देखते थे। युवाओं को दिया 'विकसित भारत' का मंत्र मेट्रो से सफर करके कॉलेज पहुंचे पीएम मोदी ने छात्रों से 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत अब 'फ्रेजाइल फाइव' की स्थिति से बाहर निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जब दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारतीय लोग चला रहे हैं, तो वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनियां भारत की खुद की क्यों नहीं हो सकतीं? उन्होंने सभी 'नाराज फूफाओं' को दरकिनार कर देश के विकास के लिए तेजी से आगे बढ़ने का संदेश दिया।1
- नेपाल सीमा से काशी बनारस की यात्रा दे रही ट्रेन, आवागमन हुआ सरल नेपाल सीमा से काशी बनारस की यात्रा दे रही ट्रेन, आवागमन हुआ सरल जनपद बहराइच व श्रावस्ती तथा नेपाल मित्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी1
- बहराइच -: मानस के न्याय के लिए सड़को पर हाथ में मोमबत्ती लेकर उतरे हजारों लोग बहराइच -: मानस के न्याय के लिए सड़को पर हाथ में मोमबत्ती लेकर उतरे हजारों लोग1
- बहराइच पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चुनौती बहराइच। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बहराइच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद श्रावस्ती से ₹25,000 का इनामी घोषित कुख्यात अपराधी एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अनवर अली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लंबे समय से फरार चल रहा यह शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन थाना रानीपुर पुलिस की सतर्कता और रणनीतिक कार्रवाई के आगे उसकी एक न चली। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना रानीपुर पुलिस टीम ने दुर्गूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनवर अली पुत्र रमजान अली निवासी बेनीपुरवा दा. सरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट, अवैध हथियार रखने, धमकी, मारपीट और अन्य संगीन धाराओं में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराध की दुनिया में उसका नाम लंबे समय से सक्रिय अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। उसके खिलाफ बहराइच, श्रावस्ती और गोण्डा जनपदों के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए श्रावस्ती पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी और उसकी गिरफ्तारी को बड़ी चुनौती माना जा रहा था। आखिरकार रानीपुर पुलिस की मुस्तैदी और सटीक सूचना तंत्र के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई। थाना प्रभारी हरेंद्र नाथ राय का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश जाएगा कि कानून से बचना अब आसान नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराध के खिलाफ बड़ी जीत बताया है। थाना रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और फरार अपराधियों की तलाश में अभियान लगातार जारी रहेगा। 1.थानाध्यक्ष श्री हरेन्र नाथ राय 2.व0उ0नन0 श्री रामकेश 3.उ0नन0 श्री रनव प्रकाश नसंह 4.का0 भगवानदीन 5.का0 राकेश भारती 6.का0 नंर नकशोर यादव 7.का0 राहुल गौड2