ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ SRCC शताब्दी समारोह: पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तीखा तंज, आदतन आलोचकों को बताया राजनीति का 'नाराज फूफा' नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए विपक्ष और अपने आदतन आलोचकों पर बेहद अनोखे और मजाकिया अंदाज में निशाना साधा है। पीएम मोदी ने अपने आलोचकों की तुलना भारतीय शादियों के उस रिश्तेदार से कर दी, जो हर बात पर मुंह फुलाए रहता है। उन्होंने विपक्ष के लिए 'नाराज फूफा' शब्द का इस्तेमाल किया। हर विकास कार्य में 'नाराज फूफा' ढूंढते हैं कमी छात्रों और युवाओं (Gen Z) से खचाखच भरे हॉल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में दो तरह की प्रजाति के लोग पाए जाते हैं। पहले वो जो सकारात्मक तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं। दूसरी प्रजाति उन लोगों की है जो कोई भी नया काम या विकास परियोजना शुरू होने पर 'नाराज फूफा' बन जाते हैं। पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा, "इन नाराज फूफाओं का एक ही परमानेंट डायलॉग होता है— इसकी क्या जरूरत है? जब हम दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बना रहे थे, तब फूफा जी ने कमर कस ली और कहा कि इसकी क्या जरूरत है? जब हमने हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन पर काम शुरू किया, तब भी बोले इसकी क्या जरूरत है? यूपीआई (UPI), सेमीकंडक्टर मिशन, नया संसद भवन और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों का नेशनल वॉर मेमोरियल बना, तब भी इन फूफाओं का यही एक सवाल था कि आखिर इसकी जरूरत ही क्या थी?" 'दिमागी नक्सलियों' को दी होम्योपैथिक दवा प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल करके आलोचकों को एक तरह की 'होम्योपैथिक दवा' दी थी। उन्होंने कहा, "होम्योपैथिक इलाज से बीमारी थोड़े समय के लिए उभर कर बाहर आती है। जैसे ही मैंने यह दवा दी, सारे दिमागी नक्सल बाहर निकल आए और अब जनता उनका असली चेहरा अच्छी तरह देख रही है।" 2013 के 'गिलास' वाले भाषण को किया याद पीएम मोदी पूरे 13 साल बाद दोबारा SRCC के मंच पर लौटे थे। उन्होंने साल 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर इसी कॉलेज में दिए गए अपने 'आधे भरे पानी के गिलास' वाले मशहूर भाषण को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश निराशा के दलदल में डूबा हुआ था, लेकिन उनका नजरिया तब भी सकारात्मक था और वह गिलास को हमेशा पूरा भरा हुआ (आधा पानी और आधा हवा से) देखते थे। युवाओं को दिया 'विकसित भारत' का मंत्र मेट्रो से सफर करके कॉलेज पहुंचे पीएम मोदी ने छात्रों से 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत अब 'फ्रेजाइल फाइव' की स्थिति से बाहर निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जब दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारतीय लोग चला रहे हैं, तो वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनियां भारत की खुद की क्यों नहीं हो सकतीं? उन्होंने सभी 'नाराज फूफाओं' को दरकिनार कर देश के विकास के लिए तेजी से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ जन्माष्टमी पर परसिया गोसाईं ग्राम सभा में सजी मनमोहक झांकी, भगवान नरसिंह के विकराल रूप को देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकास खंड हर्रैया सतघरवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा अंधरपुरवा (परसिया गोसाईं) स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जन्माष्टमी उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में तरह-तरह की सजीव झांकियां सजाई गईं, जो इस वर्ष के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इनमें सबसे प्रमुख और विशेष झांकी भक्त प्रह्लाद, अत्याचारी राजा हिरण्यकश्यप और भगवान विष्णु के अवतार प्रभु नरसिंह की थी। झांकी के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार हिरण्यकश्यप के अत्याचारों और अहंकार का अंत करने के लिए भगवान नरसिंह खंभा फाड़कर विकराल रूप में प्रकट होते हैं। प्रभु नरसिंह के इस रौद्र और भव्य रूप के दर्शन कर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। जैसे ही भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप के वध का दृश्य जीवंत किया गया, पूरा पंडाल "जय श्री राम" और "भगवान नरसिंह की जय" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के जीवंत अभिनय और अद्भुत साज-सज्जा ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सनातन संस्कृति और हमारी पौराणिक कथाओं से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से इस भव्य झांकी का आयोजन किया गया था। मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण के बाद महाआरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने में ग्राम सभा के युवाओं और संभ्रांत नागरिकों का विशेष योगदान रहा।1
- बलरामपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत उतरौला। बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गैड़ास बुजुर्ग में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। पहला हादसा: बदलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय द्वारका प्रसाद मौर्या, पुत्र राजाराम मौर्या, कार से मनकापुर जा रहे थे। फकिरापुर गांव के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा हादसा: बेथुइया गांव में 45 वर्षीय भरत लाल, पुत्र फागू, सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भरत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा बेथुइया गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है। बलरामपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत उतरौला। बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गैड़ास बुजुर्ग में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। पहला हादसा: बदलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय द्वारका प्रसाद मौर्या, पुत्र राजाराम मौर्या, कार से मनकापुर जा रहे थे। फकिरापुर गांव के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा हादसा: बेथुइया गांव में 45 वर्षीय भरत लाल, पुत्र फागू, सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भरत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा बेथुइया गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।1
- लालपुर में विधि-विधान से गौशाला का उद्घाटन किया गया। श्री गणेश पंचारम मुंबई ने गौशाला के उद्घाटन में सहयोग किया। तमाम लोगों की भीड़ के बीच प्रसाद वितरण किया गया। लालपुर में विधि-विधान से गौशाला का उद्घाटन किया गया। श्री गणेश पंचारम मुंबई ने गौशाला के उद्घाटन में सहयोग किया। तमाम लोगों की भीड़ के बीच प्रसाद वितरण किया गया।1
- #यूजीसी काला कानून वापस करने को लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर वीर विनय चौराहे तक जोरदार प्रदर्शन #BreakingNews #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs #यूजीसी काला कानून वापस करने को लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर वीर विनय चौराहे तक जोरदार प्रदर्शन #BreakingNews #DainikSamayViewsBalrampur #JantaKiAwaz647News #BalrampurBreakingNewsToday #UttarPradeshLatestNews #GulshadKhanNewsrs1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की करें समीक्षा-डीएम श्रावस्ती 05 सितम्बर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस भिनगा में कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस इकौना में 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।तहसील जमुनहा में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया।1
- विधिक जागरूकता शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत व मध्यस्थता अभियान 3.0 की दी जानकारी भिनगा, श्रावस्ती। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती अमित प्रजापति के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनुप्रिया के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील सभागार, तहसील भिनगा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत, ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ तथा सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान 3.0, महिला एवं बाल संरक्षण, समान वेतन, लैंगिक समानता, महिला कल्याण, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा से संरक्षण, नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आमजन से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक इसी क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर 2026 की सफलता तथा मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में अपराह्न 3:30 बजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) को आवश्यक निर्देश दिए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा संचालित मध्यस्थता अभियान 3.0 के अंतर्गत अधिक से अधिक वादों का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण कराने के लिए मध्यस्थ अधिवक्ताओं को निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार भिनगा सौरभ सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा सहित अधिवक्ता विष्णु दत्त अस्थाना, ओम प्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अरविन्द कुमार मिश्रा, माला शर्मा, ज्योति गुप्ता, किरन चौरसिया, पवन कुमार वर्मा, अनूप कुमार, अमर चन्द, हामिद हुसैन खां, अशोक कुमार वर्मा एवं आदित्य कुमार गुप्ता सहित पीएलवी उपस्थित रहे।2
- 12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत : गोण्डा 12 सालों तक देश की सेवा करने वाले मेजर प्रभाकर सिंह के अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचने पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गोद में उठाकर किया स्वागत, मीडिया से मुखातिब मेजर प्रभाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जितेंद्र मिश्रा को लेकर कहा, जितेन मिश्रा साहब थ्री स्टार जनरल, वह अपनी जिम्मेदारियां का पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा से करेंगे निर्वहन1
- ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ SRCC शताब्दी समारोह: पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर तीखा तंज, आदतन आलोचकों को बताया राजनीति का 'नाराज फूफा' नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए विपक्ष और अपने आदतन आलोचकों पर बेहद अनोखे और मजाकिया अंदाज में निशाना साधा है। पीएम मोदी ने अपने आलोचकों की तुलना भारतीय शादियों के उस रिश्तेदार से कर दी, जो हर बात पर मुंह फुलाए रहता है। उन्होंने विपक्ष के लिए 'नाराज फूफा' शब्द का इस्तेमाल किया। हर विकास कार्य में 'नाराज फूफा' ढूंढते हैं कमी छात्रों और युवाओं (Gen Z) से खचाखच भरे हॉल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में दो तरह की प्रजाति के लोग पाए जाते हैं। पहले वो जो सकारात्मक तरीके से समाज की शक्ति को राष्ट्र की शक्ति में बदलते हैं। दूसरी प्रजाति उन लोगों की है जो कोई भी नया काम या विकास परियोजना शुरू होने पर 'नाराज फूफा' बन जाते हैं। पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा, "इन नाराज फूफाओं का एक ही परमानेंट डायलॉग होता है— इसकी क्या जरूरत है? जब हम दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बना रहे थे, तब फूफा जी ने कमर कस ली और कहा कि इसकी क्या जरूरत है? जब हमने हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन पर काम शुरू किया, तब भी बोले इसकी क्या जरूरत है? यूपीआई (UPI), सेमीकंडक्टर मिशन, नया संसद भवन और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों का नेशनल वॉर मेमोरियल बना, तब भी इन फूफाओं का यही एक सवाल था कि आखिर इसकी जरूरत ही क्या थी?" 'दिमागी नक्सलियों' को दी होम्योपैथिक दवा प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल करके आलोचकों को एक तरह की 'होम्योपैथिक दवा' दी थी। उन्होंने कहा, "होम्योपैथिक इलाज से बीमारी थोड़े समय के लिए उभर कर बाहर आती है। जैसे ही मैंने यह दवा दी, सारे दिमागी नक्सल बाहर निकल आए और अब जनता उनका असली चेहरा अच्छी तरह देख रही है।" 2013 के 'गिलास' वाले भाषण को किया याद पीएम मोदी पूरे 13 साल बाद दोबारा SRCC के मंच पर लौटे थे। उन्होंने साल 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर इसी कॉलेज में दिए गए अपने 'आधे भरे पानी के गिलास' वाले मशहूर भाषण को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश निराशा के दलदल में डूबा हुआ था, लेकिन उनका नजरिया तब भी सकारात्मक था और वह गिलास को हमेशा पूरा भरा हुआ (आधा पानी और आधा हवा से) देखते थे। युवाओं को दिया 'विकसित भारत' का मंत्र मेट्रो से सफर करके कॉलेज पहुंचे पीएम मोदी ने छात्रों से 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत अब 'फ्रेजाइल फाइव' की स्थिति से बाहर निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जब दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारतीय लोग चला रहे हैं, तो वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनियां भारत की खुद की क्यों नहीं हो सकतीं? उन्होंने सभी 'नाराज फूफाओं' को दरकिनार कर देश के विकास के लिए तेजी से आगे बढ़ने का संदेश दिया।1