Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश और आंधी ने मचाई तबाही जनमानस हुए परेशान पेड़ की चपेट में आया मकान हर्रैया। तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को मदही गांव में बड़ा हादसा होते-होते बचा। जोखू पुत्र दुखारन के मकान पर एक साथ चार यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरते ही पूरा मकान उनकी चपेट में आ गया और छत टूट गई। पेड़ों के मकान पर गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम पेड़ों को हटाकर मकान को सुरक्षित करने में जुटी रही। लगातार बारिश और तेज हवा के बीच पेड़ों के गिरने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल रहा।
सुनील दूबे
बारिश और आंधी ने मचाई तबाही जनमानस हुए परेशान पेड़ की चपेट में आया मकान हर्रैया। तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को मदही गांव में बड़ा हादसा होते-होते बचा। जोखू पुत्र दुखारन के मकान पर एक साथ चार यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरते ही पूरा मकान उनकी चपेट में आ गया और छत टूट गई। पेड़ों के मकान पर गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम पेड़ों को हटाकर मकान को सुरक्षित करने में जुटी रही। लगातार बारिश और तेज हवा के बीच पेड़ों के गिरने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नई दिल्ली: प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में बदलाव किया है।* अब 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध होंगे, जिससे साल में 13 की जगह 12 बार रिचार्ज करना पड़ेगा। सिर्फ Voice और SMS वाले प्लान का विकल्प भी मिलेगा, जिनमें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होगी। इन प्लान से कम बजट में केवल कॉलिंग और SMS इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सुविधा मिलेगी। प्रीपेड रिचार्ज की समस्या का मुद्दा राघव चड्ढा ने संसद में उठाया था। सरकार और TRAI की ओर से उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और सुविधा देने की दिशा में कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि नियम गजट में प्रकाशित होने के 30 दिन बाद लागू होंगे। यानी कंपनियों को नए प्लान लाने में थोड़ा समय लगेगा।1
- बारिश और आंधी ने मचाई तबाही जनमानस हुए परेशान पेड़ की चपेट में आया मकान हर्रैया। तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को मदही गांव में बड़ा हादसा होते-होते बचा। जोखू पुत्र दुखारन के मकान पर एक साथ चार यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरते ही पूरा मकान उनकी चपेट में आ गया और छत टूट गई। पेड़ों के मकान पर गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम पेड़ों को हटाकर मकान को सुरक्षित करने में जुटी रही। लगातार बारिश और तेज हवा के बीच पेड़ों के गिरने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल रहा।1
- गलती से ट्रांसफर हुए 25 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस महुली पुलिस व साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में पीड़ित को मिली रकम संतकबीरनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘क्रैक साइबर क्राइम अभियान’ के तहत महुली पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 25 हजार रुपये पीड़ित को वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी शिव प्रसाद वर्मा ने पुलिस को बताया कि 25 हजार रुपये गलती से एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। उन्होंने 25 सितंबर को साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराते हुए रकम वापस कराने की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बैंकिंग और तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने संबंधित खाते में गई रकम को होल्ड कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। लगातार किए गए प्रयासों के बाद 27 सितंबर को पीड़ित के खाते में पूरी 25 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर शिव प्रसाद वर्मा ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी या गलत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 पर शिकायत करें। ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। रकम रिकवर कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल सोनू यादव और मनोज यादव शामिल रहे।1
- – "प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए एक गुड न्यूज है..." प्रीपेड यूजर्स को अब मिलेगा 30 दिन का रिचार्ज प्लान – सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि सरकार ने अभी 'टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस 2026' पेश किया है। – अब प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन की जगह 30 दिन का रिचार्ज प्लान मिलेगा जो लोग डेटा इस्तेमाल नहीं करते,उन्हें सिर्फ वॉइस और SMS वाले प्लान मिल सकेंगे। – बेवजह ग्राहक को नही लेना पड़ेगा डाटा प्लान वाला रिचार्ज1
- जनगणना1
- कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने बताया पैदल चलने के फायदे मनुष्य को पैदल चलना कितना आवश्यक है। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने बताया कि पैदल चलने वाले व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा 35 प्रतिशत तक कम हो जाता है।कम से कम एक किलोमीटर पैदल जरुर चले।1
- अयोध्या अमानीगंज। अचानक भर-भराकर गिरी मिट्टी की दीवार,बाल बाल बचा परिवार नहीं पहुंचा प्रशासन का कोई जिम्मेदार।परिवार के मुखिया राम सागर का हो चुका है निधन , घटना के समय दो बेटियों के साथ थी बेवा महिला मनोरमा। घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं पहुंची कोई राहत। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत वि खं अमानीगंज के भीखी का पूरा की घटना।1
- *वाराणसी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने फांसी लगाकर दे दी जान !* सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। निधि के FB पर 9 लाख और इंस्टा पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह ज्यादातर डांस की वीडियो बनाती थीं। वह मूल रूप से यूपी के वाराणसी की रहने वाली थीं, सुसाइड करने की वजह स्पष्ट नहीं है। खबर वायरल1