Shuru
Apke Nagar Ki App…
Prveshjitu@gmail.com
More news from दिल्ली and nearby areas
- Sojat Chowk1
- 📍 नई दिल्ली: Rekha Gupta के विधानसभा क्षेत्र शालीमार गांव में स्थानीय लोगों ने ‘घर बचाओ आंदोलन’ के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके घरों को तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ उनकी आवाज़ को नजरअंदाज किया जा रहा है। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से अपील की कि उनके घरों को बचाया जाए और इस मुद्दे पर तुरंत समाधान निकाला जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक घर किसी व्यक्ति की जीवन भर की मेहनत और कमाई का परिणाम होता है, जिसे इस तरह से तोड़ना अन्यायपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। 🗣️ मांगें: घरों को तोड़ने की कार्रवाई पर रोक प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी समाधान सरकार द्वारा स्पष्ट नीति और संवाद इस पूरे मामले में अब सभी की नजरें सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।1
- बीवी है नौकरानी नहीं... खाना बनाने, कपड़े धोने में आप भी मदद करें, तलाक मांग रहे पति को SC की फटकारसुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि वक्त अब बदल चुका है. आज के समय में पति को भी घरेलू कामों में पत्नी का हाथ बंटाना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए. खाना पकाना हो या साफ सफाई करना, घर के हर काम में पति को पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए नई दिल्ली: पति को खाना पकाने, सफाई और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए, आप किसी नौकरानी से नहीं बल्कि जीवन साथी से शादी की है... ये तल्ख टिप्पणी है सुप्रीम कोर्ट की. पत्नी-पत्नी के बीच घर के कामकाज को लेकर हुई आपसी लड़ाई अदालत की दहलीज तक पहुंच गई. पति ने क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि पत्नी अगर खाना नहीं बना पाती या घर के काम ठीक से न कर पाती, ऐसे आरोपों को 'मानसिक क्रूरता' का आधार नहीं बनाया जा सकता. वक्त बदल गया है, घर के काम में पत्नी की मदद करो कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि वक्त अब बदल चुका है. आज के समय में पति को भी घरेलू कामों में पत्नी का हाथ बंटाना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए. खाना पकाना हो या साफ सफाई करना, घर के हर काम में पति को पत्नी की बराबर मदद करनी चाहिए. क्यों कि आप किसी नौकरानी से तो शादी नहीं कर रहे हैं. ये टिप्पणियां जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने कर्नाटक हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं. अदालत ने क्रूरता के आधार पर उस व्यक्ति को तलाक देने वाले निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया था.1
- भारत को लगातार एक व्यक्ति अपमानित कर रहा है, टैरिफ लगा रहा है, यहां तक कह रहा है कि एक समय आएगा पाकिस्तान से आपको तेल खरीदना पड़ेगा। आप कह रहे हैं पूरी दुनिया में टैरिफ लागू किया, चीन पर लागू किया तो चीन ने जवाब दिया ना।1
- गैंगस्टरों और हथियार तस्करों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑपरेशन टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर सहित 7 गिरफ्तार डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी की टीम ने बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो सहित 3 गाड़िया 10 पिस्टल 45 कारतूस 5 मैगज़ीन 20 लाख रु,1 किलो चांदी,सोना 27 फोन पकड़े1
- प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक सख्त मुख्यमंत्री ही नहीं पिता का फर्ज निभाना और प्रदेश के सभी लोगों का पूरा ध्यान रखते हैं1
- Post by Prveshjitu@gmail.com1
- vsihr1