Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश में फिर से Lockdown ! पीएम मोदी का बड़ा ऐलान ! फिर से होना पड़ेगा घर में कैद ! देश में आ गया बड़ा संकट !
Hindustan Express News
देश में फिर से Lockdown ! पीएम मोदी का बड़ा ऐलान ! फिर से होना पड़ेगा घर में कैद ! देश में आ गया बड़ा संकट !
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Hindustan Express News1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- *6 लाख लुट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार* गया जिले के आमस थाना के पुलिस ने 6 लाख रुपये की लूट कांड में शामिल एक आरोपी को हटरगंज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी तुलसी यादव के पुत्र राजेश कुमार उर्फ लंबू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को कुडासिन गांव के पास दो अपाची बाइक पर आठ सवार बदमाशों ने छकरबंधा के रहने वाले युवक अनुज कुमार से 6 लाख रुपये की लूट कर ली थी। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सात दिन के अंदर ही लूट कांड में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है ।आमस थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि लुट कांड की सूचना मिलते ही एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था, जिसमें एसआई अखिलेश कुमार, एएसआई बजरंगी सिंह सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने घटना संबंधित साक्ष्य प्राप्त करते हुए तकनीकी सहयोग से लुट कांड में शामिल एक आरोपी को हटरगंज से गिरफ्तार कर लिया है।जबकि अन्य आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी किया जा रहा है।1
- लाइनमैन को जानकारी देने के बाद भी कोई कारवाई नही : ग्रामीण लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के गेंजना पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव मे लगे ट्रांसफार्मर मे कनेेक्शन किया हुआ 11000 वोल्ट का तार ग्रामीणों के ऊपर मौत बनकर मंडरा रही है। हाइटेंशन तार आस पास के पांच घरों के ऊपर से गुजरा है जो छत से महज चार फ़ीट की दूरी से गुजरा है जो घर मे रहने वाले लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है की छत के ऊपर हाइटेंशन तार गुजरने के कारण हम लोगो का छत के ऊपर आना जाना बंद हो गया है और बच्चों को लेकर हमेसा चिंतजानक स्थिति बनी रहती है की कही कोई अप्रिय घटना ना घट जाए। उक्त बातो की जानकारी क्षेत्र के लाइनमैन को दी गयी पर लाइनमैन के द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया है।ग्रामीणों का कहना है विभाग अगर बिल का भुगतान ले रही है तो इससे सम्बन्धित परेशानियों का निराकरण निकालना भी विभाग का ही काम है। उनका ये भी कहना है की मंगलवार की रात यहा लगे ट्रांसफार्मर से अचानक तेल बहने लगा और तारो से चिंगारी निकलने लगा जिससे आज पास के सभी लोगो के बींच भय की स्थिति बन गयी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से उक्त मामले पर अविलम्ब कारवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य मे होने वाले अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके पर मो० कमरुद्दीन,मो०निजमुद्दिन,मो० नसरुद्दीन,मो० शमीमुद्दीन,मो० हासिम,मो०फहिम,मो० सहाबुद्दीन ,मो० सत्तार,मो० मौसिम,मो० अहमद,मो० तसौर,मो० मतीम समेत ग्रामीण शामिल हुए।4
- रामनवमी पर्व को लेकर परैया में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील परैया (गया)। आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर परैया प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी आई. एस. ट्विंकल एवं थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसआई प्रशांत कुमार, देवराज कुमार रजक, राजेश यादव, रामबाबू पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, एएसआई बसंत कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। वहीं सामाजिक सहयोग के रूप में नवयुवक बजरंग दल परैया खुर्द के निखिल सिंह उर्फ बड़ू बाबू, शोभराज सिंह उर्फ बुबुन सिंह, विवेक कुमार सिंह, पंकज कुमार, चंदन सिंह, ई. मंतोष कुमार (दास), सुमेर रंजन, आयुष सिंह, हर्ष सिंह, साकेत सिंह, आदित्य कुमार, आदर्श कुमार समेत अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और लोगों को यह संदेश देना था कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को मिल-जुलकर, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।1
- प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 25 मार्च 2026 स्थान: गया, बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गया जिला के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी के आकस्मिक निधन से पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। आज प्रातः उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी का राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सदैव पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे और अपने मृदुल स्वभाव एवं कुशल नेतृत्व के कारण सभी के प्रिय बने रहे। वे गया नगर के तत्कालीन म्युनिसिपालिटी वार्ड पार्षद एवं उपाध्यक्ष रहे। साथ ही वर्ष 1995 में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी रहे। वर्ष 1994 से 1996 तक उन्होंने भाजपा गया जिला के जिलाध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। निधन के उपरांत भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार मांझी एवं जिला उपाध्यक्ष व मानद प्रतिनिधि पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार विकास कुमार गया जी मुक्तिधाम पहुंचकर स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुखद अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष व नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी, जिला उपाध्यक्ष व मानद प्रतिनिधि पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार विकास कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, अजय कुमार तनी, सुधांशु मिश्रा, वंदना कुमारी, निकिता रजक, संफुल देवी, जिला महामंत्री अशोक कुमार, विनोद सिंह, पप्पू चंद्रवंशी, जिला मंत्री मुनीलाल, नीमा देवी, मिथिलेश मांझी, पुष्पा सिंह, खुशबू कुमारी, प्रेम सागर, भोला मिश्रा ,पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी, ललित सिंह, जैनेंद्र सिंह, सिंधु भूषण ओझा, मुकेश कुमार शर्मा (अधिवक्ता), सुनील कुमार सिन्हा (अधिवक्ता), अनिल कुमार गुप्ता (अधिवक्ता), मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, हरि यादव, मनीष कुमार सोनू, राजेश मस्तान, गुंजन मिश्रा, सूरज राणा, राजनंदन प्रसाद गांधी, शंभू यादव, कृष्णा साव, ऋषि लोहानी, श्रीमती करूणा सिंह, अमर शेखर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय महादेव प्रसाद जी एक सरल, मृदुल एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। उनके नेतृत्व में भाजपा गया जिला संगठन ने उल्लेखनीय प्रगति की। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना अत्यंत कठिन है। भाजपा गया जिला परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। – जारीकर्ता विकास कुमार जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, गया जी जिला (पूर्वी)1
- Post by RAMSEWAK SAHU1
- चतरा:जिले के हंटरगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कौलेश्वरी मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सोनबरसा गांव के पास गड्ढे में जा पलटी। इस भीषण दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बिहार के गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, बिहार के शेरघाटी (उचिरमा गांव) निवासी पाचू मांझी का परिवार बच्चे के मुंडन के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी जा रहा था। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में रंजन, राहुल, प्रीति और पूनम समेत 26 लोग शामिल हैं। इनमें दो महिलाओं और दो बच्चियों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। हंटरगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य चलाया और सभी को अस्पताल पहुँचाया। लगातार हो रहे इन हादसों पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर अपील की है कि मुंडन या किसी भी आयोजन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे असुरक्षित वाहनों का प्रयोग न करें। पुलिस ने आम जनता से सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि खुशियों का सफर हादसे में न बदले।3