स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, ओवर बिलिंग जांच के लिए समिति गठित प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इसकी अनिवार्यता पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण और ओवर बिलिंग की जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। यह समिति स्मार्ट मीटरिंग से जुड़ी सभी शिकायतों की गहन जांच करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय न हो। सरकार का उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और बिजली व्यवस्था में भरोसा बनाए रखना है।

- देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें1
- Post by राजीव कुमार1
- सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? इलाज के बदले मांगे पैसे, वीडियो बना तो बैकफुट पर आए डॉक्टर1
- #महोबा गांव दुलारा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ग्रामीण मरीजों से लूट। उपचार के नाम पर बीमार महिला से दो सौ रुपए की अवैध उगाही। सीएमओ ने जांच उपरांत कार्रवाई की कही बात।1
- राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 👇👇👇👇 गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटौरिया करने जा रहे हैं गरीब यतीम कन्याओं की शादी । समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं धर्मेंद्र लटौरिया । दी बेस्ट न्यूज़ ने की धर्मेंद्र लटौरिया से खास बातचीत । देखिए इंटरव्यू ।1
- हमीरपुर जिले के मुस्करा के पहाड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई। उन्हें चोहड़ों (गड्ढों/तालाबों) का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। सरकार ने इस योजना के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया था, लेकिन परिणाम शून्य है। ग्रामीण पानी के लिए चंदा जुटा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।1