logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांधी जयंती पर शहीद चौक में डीएम-एसपी ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कटिहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटिहार के शहीद चौक स्थित गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं आम लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को याद किया गया। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को भी विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल जयंती के अवसर पर याद करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा, नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी और आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शहीद चौक पर मौजूद लोगों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

5 hrs ago
user_Asadur Rahman
Asadur Rahman
कटिहार, कटिहार, बिहार•
5 hrs ago

गांधी जयंती पर शहीद चौक में डीएम-एसपी ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कटिहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटिहार के शहीद चौक स्थित गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं आम लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को याद किया गया। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को भी विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल जयंती के अवसर पर याद करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा, नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी और आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शहीद चौक पर मौजूद लोगों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

More news from बिहार and nearby areas
  • अररिया के रानीगंज में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में शराब होने
    1
    अररिया के रानीगंज में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में शराब होने
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    1 hr ago
  • गांधी जयंती पर शहीद चौक में डीएम-एसपी ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कटिहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटिहार के शहीद चौक स्थित गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं आम लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को याद किया गया। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को भी विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल जयंती के अवसर पर याद करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा, नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी और आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शहीद चौक पर मौजूद लोगों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
    1
    गांधी जयंती पर शहीद चौक में डीएम-एसपी ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कटिहार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटिहार के शहीद चौक स्थित गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं आम लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को याद किया गया।
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को भी विशेष महत्व दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों और आदर्शों को केवल जयंती के अवसर पर याद करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है।
पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा, नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी और आम नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शहीद चौक पर मौजूद लोगों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • अररिया में शराब लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने मचाई लूट.! महिला-बच्चे समेत ग्रामीणों ने मिलकर लूटी शराब, सड़क पर बिखरी बोतलें समेटने के लिए टूट पड़े लोग.! अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट टोल टैक्स के पास शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्राइवर-खलासी के फरार होते ही ग्रामीणों ने ट्रक से शराब की बोतलें लूटनी शुरू कर दीं। सूचना पर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया। SDPO सुशील कुमार ने कहा,वीडियो फुटेज के आधार पर शराब लूटने वालों पर कार्रवाई होगी।
    1
    अररिया में शराब लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने मचाई लूट.!
महिला-बच्चे समेत ग्रामीणों ने मिलकर लूटी शराब, सड़क पर बिखरी बोतलें समेटने के लिए टूट पड़े लोग.!
अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट टोल टैक्स के पास शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ड्राइवर-खलासी के फरार होते ही ग्रामीणों ने ट्रक से शराब की बोतलें लूटनी शुरू कर दीं। 
सूचना पर पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया। 
SDPO सुशील कुमार ने कहा,वीडियो फुटेज के आधार पर शराब लूटने वालों पर कार्रवाई होगी।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    16 min ago
  • प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'गांधी जयंती' मनाई जाती है। प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'गांधी जयंती' मनाई जाती है। यह दिन भारत के तीन प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद कराने में केंद्रीय भूमिका निभाई। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया। बापू का जीवन दर्शन सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और सर्वोदय पर आधारित था। उनका मानना था कि साधन और साध्य दोनों का पवित्र होना अनिवार्य है। गांधी जी शारीरिक श्रम और स्वच्छता को अत्यंत महत्व देते थे; खादी और स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने आर्थिक स्वावलंबन का संदेश दिया। गांधी जयंती केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने और समाज में शांति, सद्भाव व समरसता बनाए रखने का संकल्प लेने का दिन है।
    1
    प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'गांधी जयंती' मनाई जाती है।
प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'गांधी जयंती' मनाई जाती है। यह दिन भारत के तीन प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ाद कराने में केंद्रीय भूमिका निभाई।
उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया।
बापू का जीवन दर्शन सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और सर्वोदय पर आधारित था। उनका मानना था कि साधन और साध्य दोनों का पवित्र होना अनिवार्य है।
गांधी जी शारीरिक श्रम और स्वच्छता को अत्यंत महत्व देते थे; खादी और स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने आर्थिक स्वावलंबन का संदेश दिया।
गांधी जयंती केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने और समाज में शांति, सद्भाव व समरसता बनाए रखने का संकल्प लेने का दिन है।
    user_Abdul Hannan - عبدالحنان
    Abdul Hannan - عبدالحنان
    Local News Reporter पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • लाइन बाजार बिहार टॉकीज रूट में डॉक्टर कि लापरवाही से एक पेशेंट की गई जा/न #BreakingNews #PatnaNews #purnea
    1
    लाइन बाजार बिहार टॉकीज रूट में डॉक्टर कि लापरवाही से एक पेशेंट की गई जा/न #BreakingNews #PatnaNews #purnea
    user_Abn24 purane
    Abn24 purane
    Local News Reporter पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • video
    2
    video
    user_Skgulam hussain Skgulam
    Skgulam hussain Skgulam
    Fitness Trainer पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
    1
    गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    2 hrs ago
  • #महिला ने टोटो चालक को पिता #महिला की बेटी को लेकर भागने का था आरोप #बिहार #पूर्णिया #मुख्यमंत्री #भारत सरकार #बिहार पुलिस #महिला ने टोटो चालक को पिता #महिला की बेटी को लेकर भागने का था आरोप #बिहार #पूर्णिया #मुख्यमंत्री #भारत सरकार #बिहार पुलिस
    1
    #महिला ने टोटो चालक को पिता #महिला की बेटी को लेकर भागने का था आरोप #बिहार #पूर्णिया #मुख्यमंत्री #भारत सरकार #बिहार पुलिस
#महिला ने टोटो चालक को पिता #महिला की बेटी को लेकर भागने का था आरोप #बिहार #पूर्णिया #मुख्यमंत्री #भारत सरकार #बिहार पुलिस
    user_MUBARAK KHAN
    MUBARAK KHAN
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    25 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.