Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल
PRESS R K PRESS R K
मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल
More news from झारखंड and nearby areas
- जामताड़ा न्यूज:तिरंगे के रंग में रंगा नारायणपुर, तरुण गुप्ता के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक रैली1
- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया पबिया मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पबिया बाजार से शुरू हुई तिरंगा यात्रा अम्बेडकर चौक, मोहलीडीह समेत कई शक्ति केंद्रों से होकर गुजरी। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कनिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान और देश की प्रगति के लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता महेंद्र मंडल, राजू मंडल, निमाई सेन, जितेंद्र मंडल, पहलू मंडल, मोहन मंडल, नरेश राय, , अजय मंडल, राजीव मंडल, प्रदीप दास, सुभाष मंडल और बिरबल कोल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।1
- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने परखी तैयारियां जामताड़ा:शहर के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त और एसपी आवासीय कार्यालय से शहर के विभिन्न महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया।परेड के फाइनल रिहर्सल में कुल 15 प्लाटून शामिल हुआ। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सलामी मंच पर पहुंचकर पैरेड की सलामी ली। उपायुक्त और एसपी निरीक्षण वाहन पर सवार होकर विभिन्न प्लाटूनों के पैरेड का निरीक्षण किया। रिहर्सल के दौरान राष्ट्रगीत के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। रिहर्सल के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी मैदान में साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, साउंड सिस्टम और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा। वीआईपी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को गांधी मैदान में आवारा पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा। वहीं एसपी शम्भू कुमार सिंह ने सार्जेंट मेजर और प्लाटून कमांडरों को पैरेड से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराए जाने से पहले राष्ट्रगीत गायन को लेकर प्लाटून को विशेष रूप से ब्रीफ किया और प्रक्रिया में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पर्याप्त रिहर्सल कराने का निर्देश दिया। जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रध्वज फहराएंगे। समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।2
- निरसा पंचेत ओपी अंतर्गत अवैध कोयला माफिया फिर हुए सक्रिय देश के गृहमंत्री अमित शाह का बयान का भी अवहेलना करते हुए क्षेत्र में 25 दिन बंद रहने के बाद पुनः अवैध कोयला का काम फिर जारी कर दिया है वही सीआईएसएफ के डीआईजी राजीव मिश्रा के आदेश के अनुसार छापेमारी की गई थी जिसके बाद 20 से 25 दिन काम बंद थे। इतना ही नहीं सीआईएसएफ का गाड़ी भी तोड़ दिया गया था। अब देखने वाली बात होगी इस माफिया पर क्या होगी कार्रवाई?1
- बोल बम हर हर महादेव माता बम का सेवा में तत्पर आपका कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश कोऑर्डिनेटर जिला प्रभारी देवघर रत्न से सम्मानित अवधेश कुमार प्रजापति।1
- गिरिडीह में 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां हुई तेज, झंडा मैदान में मार्च पास्ट परेड का किया गया रिहर्सल गिरिडीह में 15 अगस्त के *मुख्य कार्यक्रम* की तैयारियां तेज हो गई हैं।बुधवार को दोपहर 12: बजे तक झंडा मैदान* में मार्च पास्ट परेड का रिहर्सल किया गया।रिहर्सल में *जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसी कैडेट्स* और *विभिन्न स्कूलों के बच्चे* शामिल हुए।1
- गोराईनाला मंडल में निकली तिरंगा यात्रा, हरिमोहन मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता हुए शामिल जामताड़ा संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोराईनाला मंडल में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नेता हरिमोहन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल सहित कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र में यात्रा निकाली। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण उत्साह और राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। मौके पर हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देश का आयोजन है। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोग उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो देश की एकता और अखंडता के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इस तरह के आयोजन से लोगों में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखकर काफी अच्छा अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर असलम अंसारी, विश्वजीत भंडारी, कृष्णा मंडल, मानिक राय, कमल बाउरी, गीतांजलि मुर्मू, चंपापाल, नीलिमा डे, गौरी देवी, विश्वजीत पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल1