logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दशकों बाद इंदौर दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के काम में तेज़ी आई इंदौर रेलवे PRO द्वारा जारी रतलाम, 16 फरवरी । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में नई रेल लाइन, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज तथा अन्यअधोसंरचनात्मक कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं। इसी क्रम में लगभग 204 किलोमीटर लंबी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। दाहोद से कटवाड़ा तथा इंदौर से टीही तक रेल लाइन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि टीही से धार तथा कटवाड़ा से झाबुआ के मध्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही धार से झाबुआ खंड पर भी कार्य जारी है। पिथमपुर के समीप लगभग 3 किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें फिनिशिंग ट्रैक बिछाने एवं अन्य तकनीकी कार्य शामिल हैं।टीही धार एवं कटवाड़ा झाबुआ खंडों में ट्रैक लिंकिंग ओएचई स्टेशन भवन प्लेटफॉर्म निर्माण तथा सिग्नलिंग कार्य प्रक्रियाधीन हैं। समय की बचत हेतु सड़क मार्ग से लाकर टीटीएम मशीन का उपयोग टीही के पास टनल निर्माण कार्य जारी होने के कारण समय की बचत और कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से टीटीएम (ट्रैक टेंपिंग मशीन) को सड़क मार्ग से पिथमपुर–धार खंड में लाकर सफलतापूर्वक रेलवे ट्रैक पर उतारा गया है।दिनांक 16 फरवरी 2026 को क्रेन की सहायता से मशीन को रेलवे लाइन पर उतारा गया। शीघ्र ही नई डाली गई रेल लाइन पर पैकिंग कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे टनल कार्य पूर्ण होने तक पिथमपुर–धार खंड पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य भी समानांतर रूप से पूरा कर लिया जाएगा। टीटीएम मशीन द्वारा ट्रैक की पैकिंग से पटरियों की समतलता, स्थिरता एवं सुरक्षा सुनिश्चित होती है, जिससे सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन का मार्ग हो जायगी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन मध्यप्रदेश के धार एवं झाबुआ जिलों से होकर गुजरेगी, जहां वर्तमान में रेल संपर्क उपलब्ध नहीं है। यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास की जीवन रेखा सिद्ध होगी। साथ ही इंदौर से मुंबई एवं दक्षिण भारत की दिशा में एक नया एवं अपेक्षाकृत छोटा रेल मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों एवं माल परिवहन दोनों को लाभ मिलेगा। भारतीय रेल द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चरणबद्ध एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे निर्माण विभाग इंदौर–धार खंड को शीघ्र प्रारंभ करने के लक्ष्य के साथ प्रतिबद्धता से कार्यरत है।

2 hrs ago
user_Naseem Khan
Naseem Khan
इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

दशकों बाद इंदौर दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के काम में तेज़ी आई इंदौर रेलवे PRO द्वारा जारी रतलाम, 16 फरवरी । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में नई रेल लाइन, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज तथा अन्यअधोसंरचनात्मक कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं। इसी क्रम में लगभग 204 किलोमीटर लंबी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। दाहोद से कटवाड़ा तथा इंदौर से टीही तक रेल लाइन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि टीही से धार तथा कटवाड़ा से झाबुआ के मध्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही धार से झाबुआ खंड पर भी कार्य जारी है। पिथमपुर के समीप लगभग 3 किमी लंबी टनल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें फिनिशिंग ट्रैक बिछाने एवं अन्य तकनीकी कार्य शामिल हैं।टीही धार एवं कटवाड़ा झाबुआ खंडों में ट्रैक लिंकिंग ओएचई स्टेशन भवन प्लेटफॉर्म निर्माण तथा सिग्नलिंग कार्य प्रक्रियाधीन हैं। समय की बचत हेतु सड़क मार्ग से लाकर टीटीएम मशीन का उपयोग टीही के पास टनल निर्माण कार्य जारी होने के कारण समय की बचत और कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से टीटीएम (ट्रैक टेंपिंग मशीन) को सड़क मार्ग से पिथमपुर–धार खंड में लाकर सफलतापूर्वक रेलवे ट्रैक पर उतारा गया है।दिनांक 16 फरवरी 2026 को क्रेन की सहायता से मशीन को रेलवे लाइन पर उतारा गया। शीघ्र ही नई डाली गई रेल लाइन पर पैकिंग कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे टनल कार्य पूर्ण होने तक पिथमपुर–धार खंड पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य भी समानांतर रूप से पूरा कर लिया जाएगा। टीटीएम मशीन द्वारा ट्रैक की पैकिंग से पटरियों की समतलता, स्थिरता एवं सुरक्षा सुनिश्चित होती है, जिससे सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन का मार्ग हो जायगी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन मध्यप्रदेश के धार एवं झाबुआ जिलों से होकर गुजरेगी, जहां वर्तमान में रेल संपर्क उपलब्ध नहीं है। यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास की जीवन रेखा सिद्ध होगी। साथ ही इंदौर से मुंबई एवं दक्षिण भारत की दिशा में एक नया एवं अपेक्षाकृत छोटा रेल मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों एवं माल परिवहन दोनों को लाभ मिलेगा। भारतीय रेल द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चरणबद्ध एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे निर्माण विभाग इंदौर–धार खंड को शीघ्र प्रारंभ करने के लक्ष्य के साथ प्रतिबद्धता से कार्यरत है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इन्दौर के भागीरथ पूरा में एक युवक की निर्मम हत्या
    1
    इन्दौर के भागीरथ पूरा में एक युवक की निर्मम हत्या
    user_MAHESH PALLAI Trilok news , सम
    MAHESH PALLAI Trilok news , सम
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के आदेश अनुसार नगर कोतवाली एसीपी उपासना पांडेय द्वारा अतिक्र मण के विरुद्ध अभियान चलाया *संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP*
    1
    पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के आदेश अनुसार नगर कोतवाली एसीपी उपासना पांडेय द्वारा अतिक्र मण के विरुद्ध अभियान चलाया
*संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP*
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर....... अपडेट..... ( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) इलाज करने वाले दो डाक्टरो के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज.... इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल यह मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक का है, जहां ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई। जिसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। वही सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं। नियमों के अनुसार उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके वे मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था। डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है। हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतका के परिजनों को कब तक न्याय मिल पाता है। बाइट - कृष्ण लालचंदानी --- डीसीपी
    1
    इंदौर....... अपडेट.....
( रामकृष्ण सेलिया इंदौर मध्य प्रदेश ) 
इलाज करने वाले दो डाक्टरो के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज....
इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
दरअसल यह मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक का है, जहां ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई। जिसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की। वही सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं। नियमों के अनुसार उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, बावजूद इसके वे मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे। वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था। डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है। हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और मृतका के परिजनों को कब तक न्याय मिल पाता है।
बाइट - कृष्ण लालचंदानी --- डीसीपी
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें
    1
    इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस संवेदनशील मामले में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें
👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इंदौर में लूट के इरादे से 45 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चंद दिन में दो आरोपी गिरफ्तार एंकर - इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 फरवरी की सुबह मिले 45 वर्षीय युवक के रक्तरंजित शव के मामले में पुलिस ने तीन दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। वीओ - दरअसल यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां 11 फरवरी की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 45 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान खोजीराम राम पिता लखन लाल नारंगी, निवासी लक्ष्मीबाई नगर और मूल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि युवक की हत्या बेहद जघन्य तरीके से की गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से 18 से अधिक वार किए गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड को चिन्हित प्रकरण में दर्ज कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट की नीयत से खोजीराम से मोबाइल, पर्स और नकदी छीनी थी। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और जब मृतक ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सिम, पर्स, दोपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है। बाइट - राजेश व्यास --- डीसीपी
    2
    इंदौर में लूट के इरादे से 45 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, चंद दिन में दो आरोपी गिरफ्तार
एंकर - इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 फरवरी की सुबह मिले 45 वर्षीय युवक के रक्तरंजित शव के मामले में पुलिस ने तीन दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
वीओ - दरअसल यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां 11 फरवरी की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 45 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान खोजीराम राम पिता लखन लाल नारंगी, निवासी लक्ष्मीबाई नगर और मूल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि युवक की हत्या बेहद जघन्य तरीके से की गई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से 18 से अधिक वार किए गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड को चिन्हित प्रकरण में दर्ज कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट की नीयत से खोजीराम से मोबाइल, पर्स और नकदी छीनी थी। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और जब मृतक ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो गुस्से में आकर आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल सिम, पर्स, दोपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जा रही है।
बाइट - राजेश व्यास --- डीसीपी
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी बहुप्रतीक्षित सड़क को राज्य शासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। यह नया कॉरिडोर एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक ट्रैफिक लोड को वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा। साथ ही नंदन नगर और नगीन नगर क्षेत्र में करीब 800 मीटर सड़क भी मास्टर प्लान में शामिल की गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी दावे-आपत्तियां निपटाकर फाइल शासन को भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हालांकि निर्माण से पहले 200 से अधिक बाधक निर्माण हटाने की चुनौती सामने है, जिसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है।
    1
    इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी बहुप्रतीक्षित सड़क को राज्य शासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
यह नया कॉरिडोर एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक ट्रैफिक लोड को वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा। साथ ही नंदन नगर और नगीन नगर क्षेत्र में करीब 800 मीटर सड़क भी मास्टर प्लान में शामिल की गई है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी दावे-आपत्तियां निपटाकर फाइल शासन को भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हालांकि निर्माण से पहले 200 से अधिक बाधक निर्माण हटाने की चुनौती सामने है, जिसकी तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • इंदौर में बच्चा चोरी की खबरों का एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने किया खंडन भ्रामक खबरें चलाने वालों पर होगी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई साइबर की टीम द्वारा वायरल रिल, सोशल प्लेटफॉर्म पर रख रही नजर तीन से चार सोशल प्लेटफॉर्म भी चिन्हित किए गए है शहर में बच्चा चोरी जैसी कोई वारदात नहीं हुई है एंकर इंदौर में स्कूल और कॉलेजों में परीक्षा का दौर जारी हो चुका है तो कही शिक्षण संस्थानों में परीक्षा की शुरुआत होने वाली है लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने की चल रही भ्रामक खबरे और रिल को लेकर पुलिस द्वारा भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है जिसमें भ्रामक खबरें चलाने वालों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई साथी साइबर सेल के द्वारा कुछ सोशल मीडिया की रिल को चिन्हित भी किया गया है। वियो एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी नजर आ रहे हैं लेकिन यह तमाम खबरें धर्म फैलाने वाली है उनका कहना है कि जो भी लोग इस तरह की रियल या सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हैं उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथ ही उनका कहना था कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर व्यापारिक राजधानी भी है यहां पर कई लोग व्यापार करने के लिए या घूमने के लिए आते हैं भाषाओं में मैं भी काफी अंतर होता है जिस कारण से किसी तरह की कोई घटना होती है तो उसे पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथी यदि इस तरह की कोई जानकारी लोगों को पता लगती है तो तुरंत संपर्क करें और किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान ना दे। बाइट अमित सिंह एडिशनल, पुलिस कमिश्नर इंदौर
    1
    इंदौर में बच्चा चोरी की खबरों का एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने किया खंडन
भ्रामक खबरें चलाने वालों पर होगी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई 
साइबर की टीम द्वारा वायरल रिल, सोशल प्लेटफॉर्म पर रख रही नजर
तीन से चार सोशल प्लेटफॉर्म भी चिन्हित किए गए है
शहर में बच्चा चोरी जैसी कोई वारदात नहीं हुई है
एंकर इंदौर में स्कूल और कॉलेजों में परीक्षा का दौर जारी हो चुका है तो कही शिक्षण संस्थानों में परीक्षा की शुरुआत होने वाली है लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने की चल रही भ्रामक खबरे और रिल को लेकर पुलिस द्वारा भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है जिसमें भ्रामक खबरें चलाने वालों पर होगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई साथी साइबर सेल के द्वारा कुछ सोशल मीडिया की रिल को चिन्हित भी किया गया है।
वियो एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी नजर आ रहे हैं लेकिन यह तमाम खबरें धर्म फैलाने वाली है उनका कहना है कि जो भी लोग इस तरह की रियल या सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हैं उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथ ही उनका कहना था कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर व्यापारिक राजधानी भी है यहां पर कई लोग व्यापार करने के लिए या घूमने के लिए आते हैं भाषाओं में मैं भी काफी अंतर होता है जिस कारण से किसी तरह की कोई घटना होती है तो उसे पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी साथी यदि इस तरह की कोई जानकारी लोगों को पता लगती है तो तुरंत संपर्क करें और किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान ना दे।
बाइट अमित सिंह एडिशनल, पुलिस कमिश्नर इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इंदौर के प्रसिद्ध एमवाय अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर मुख्य सड़क पार कराते हुए नजर आ रही हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के बीच स्ट्रेचर को आगे बढ़ाने की कोशिश का दृश्य कई सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज को डेंटल हॉस्पिटल से एमवाय परिसर की ओर ले जाया जा रहा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में स्ट्रेचर एमवाय अस्पताल का प्रतीत नहीं होता, फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जाएगा कि उस समय एंबुलेंस उपलब्ध थी या नहीं और मरीज को एंबुलेंस क्यों नहीं मिली। अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी तय करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    इंदौर के प्रसिद्ध एमवाय अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक मरीज को स्ट्रेचर पर मुख्य सड़क पार कराते हुए नजर आ रही हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के बीच स्ट्रेचर को आगे बढ़ाने की कोशिश का दृश्य कई सवाल खड़े कर रहा है।
बताया जा रहा है कि मरीज को डेंटल हॉस्पिटल से एमवाय परिसर की ओर ले जाया जा रहा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में स्ट्रेचर एमवाय अस्पताल का प्रतीत नहीं होता, फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी देखा जाएगा कि उस समय एंबुलेंस उपलब्ध थी या नहीं और मरीज को एंबुलेंस क्यों नहीं मिली। अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी तय करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • आलू से भरा ट्रक पलटा
    1
    आलू से भरा ट्रक पलटा
    user_Tikhi baat
    Tikhi baat
    News Anchor Indore, Bhopal•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.