कोंच में रेलवे फाटक के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, सीएचसी में भर्ती जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे रेलवे फाटक के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक बाजार से घरेलू सामान और सब्जी खरीदने जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायल युवकों की पहचान आजाद (21 वर्ष) पुत्र धर्मवीर तथा सोनू (16 वर्ष) पुत्र विजय, निवासी पटेल नगर ब्लॉक के पास, के रूप में हुई है। दोनों अपनी बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे। रेलवे फाटक के समीप पहुंचते ही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर यातायात भी प्रभावित रहा।

- कोंचसींगपुरा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत, कच्चे मकान में चारपाई पर सोते समय जहरीले सांप ने बनाया निशाना, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में गुरुवार सुबह 7 बजे जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, सुभाष उर्फ अंशु (17 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, सुबह अपने मकान के कमरे में चारपाई पर लेटे हुए सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया। मृतक के चाचा के पुत्र पर्वत सिंह, पुत्र रामनारायण ने बताया कि सांप के काटने के बाद अंशु की हालत लगातार गंभीर होती गई। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएचसी कोंच पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की है। सीएचसी कोंच के डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि किशोर को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।1
- हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेल टैंकर, रोडवेज बस और कार की टक्कर, 3 की मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तेल टैंकर, रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसा इतना भीषण था कि बस, टैंकर और कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, बस चालक निसार और टैंकर चालक वाहन के स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गए थे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बस में सवार महोबा निवासी 60 वर्षीय नंदकिशोर नायक पुत्र ओमकार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बस का परिचालक समेत कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें अनेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है तथा घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।1
- GM इलाहाबाद द्वारा उरई रेलवे स्टेशन का मुझे क्या करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश1
- उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण GM इलाहाबाद ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई से लेकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए1
- उरई डकोर ब्लॉक के ग्राम अजनारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से शिक्षक भरा रहे पानी जब बच्चों से पूछा गया तो बच्चे बता रहे मेम के लिये पानी ले जा रहे रोड चलते रोड भागते रहते हैं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ शिक्षा ब्यबस्था की उड़ती धज्जियाँ1
- 🎤देखे पूरी खबर, झांसी-सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत..!!🖥️ 🔴झाँसी से बड़ी खबर 🔴 १. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत हुई। २. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत। ३. अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई। तो वही दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने इस घटना पर बताया कि झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में अबान अहमद की मौत। दिनांक 06.08.2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना पूँछ क्षेत्रान्तर्गत प्रयागराज से आ रही एक क्रेटा कार, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे, तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जहद, उमर एवं अहजाम घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज, झाँसी में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। 📍व्यूरो रिपोर्ट: जनपद झाँसी से SONI NEWS 📍2
- जालौन जालौन में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के पुत्र की हुई मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय पूर्व प्रधान के पुत्र दीपक की हुई मौत, जालौन में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के पुत्र की हुई मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय पूर्व प्रधान के पुत्र दीपक की हुई मौत, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से हुआ घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मौके पर पहुंची पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के उदनपुर-जैसकपुर मार्ग का हादसा।3