logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कमई गांव में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग गोवर्धन (मथुरा)। तहसील गोवर्धन के ग्राम कमई में स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर परिसर और उसके आसपास की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में स्थित कुंड में पूरे गांव की नालियों का गंदा पानी गिर रहा है, जिससे कुंड प्रदूषित हो चुका है और आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है, जबकि आसपास सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ कर्मचारी निर्धारित वर्दी के बिना ड्यूटी करते हैं। मंदिर के सामने रखा विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का कचरा और नालियों का गंदा पानी सीधे कुंड में पहुंच रहा है। इसके अलावा श्मशान घाट की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। आरोप है कि श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा कर पशु बांधे जा रहे हैं, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को असुविधा होती है। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाली, खड़ंजा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि गांव में खारे पानी की समस्या बनी हुई है और विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए हैं। डाकघर में कार्यप्रणाली को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायतें की हैं और सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान कराया जाए, मंदिर परिसर और कुंड की सफाई कराई जाए, ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, श्मशान घाट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जाए।पवन सिंह, विष्णु सिंह यदुवंशी, कल्याण, मुकेश जादौन, भूदेव सिंह, नीरज सिंह बघेल, कन्हैया लाल, दिगम्बर सिंह, महंत श्री विशाखा रमन बिहारी मंदिर, यादी, वीरपाल, शेरपाल,नित्तर प्रधान जी, ठाकुर बच्चू सिंह प्रधान जी, सतीश जी, टीकम सिंह जी, बालो जी, भगवान सिंह जी, हरिश्चंद जी, बाबू सिंह जी, कृष्णा जी, राजू जी, नोट: प्रशासन और संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

18 hrs ago
user_Jitendra Thakur
Jitendra Thakur
Local News Reporter Govardhan, Mathura•
18 hrs ago

कमई गांव में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग गोवर्धन (मथुरा)। तहसील गोवर्धन के ग्राम कमई में स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर परिसर और उसके आसपास की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में स्थित कुंड में पूरे गांव की नालियों का गंदा पानी गिर रहा है, जिससे कुंड प्रदूषित हो चुका है और आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है, जबकि आसपास सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ कर्मचारी निर्धारित वर्दी के बिना ड्यूटी करते हैं। मंदिर के सामने रखा विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का कचरा और नालियों का गंदा पानी सीधे कुंड में पहुंच रहा है। इसके अलावा श्मशान घाट की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। आरोप है कि श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा कर पशु बांधे जा रहे हैं,

जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को असुविधा होती है। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाली, खड़ंजा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि गांव में खारे पानी की समस्या बनी हुई है और विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए हैं। डाकघर में कार्यप्रणाली को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायतें की हैं और सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांव की समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र समाधान कराया जाए, मंदिर परिसर और कुंड की सफाई कराई जाए, ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, श्मशान घाट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास सुनिश्चित किया जाए।पवन सिंह, विष्णु सिंह यदुवंशी, कल्याण, मुकेश जादौन, भूदेव सिंह, नीरज सिंह बघेल, कन्हैया लाल, दिगम्बर सिंह, महंत श्री विशाखा रमन बिहारी मंदिर, यादी, वीरपाल, शेरपाल,नित्तर प्रधान जी, ठाकुर बच्चू सिंह प्रधान जी, सतीश जी, टीकम सिंह जी, बालो जी, भगवान सिंह जी, हरिश्चंद जी, बाबू सिंह जी, कृष्णा जी, राजू जी, नोट: प्रशासन और संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 34 दिनों की पैदल कांवड़ यात्रा पूर्ण कर कंचन सिंह उर्फ फौजी ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सुरीर,, मथुरा के सुरीर में श्रावण मास के पावन अवसर पर मथुरा जनपद के थाना सुरीर निवासी कंचन सिंह उर्फ फौजी ने आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने हरिद्वार और केदारनाथ से पवित्र गंगाजल लेकर 34 दिनों की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पूर्ण की। सोमवार प्रातः वह सुरीर बस स्टैंड स्थित देवी मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद देवी मंदिर से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई, जो नया बाजार, डाकखाना होते हुए सुरीर कला स्थित स्वयंभू वनखंडी महादेव मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया। पूरी यात्रा के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं और शिवभक्तों ने डीजे की भक्तिमय धुनों पर नृत्य करते हुए "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारे लगाए। पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रावण मास में संपन्न हुई इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
    1
    34 दिनों की पैदल कांवड़ यात्रा पूर्ण कर कंचन सिंह उर्फ फौजी ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा सुरीर,,

मथुरा के सुरीर में श्रावण मास के पावन अवसर पर मथुरा जनपद के थाना सुरीर निवासी कंचन सिंह उर्फ फौजी ने आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने हरिद्वार और केदारनाथ से पवित्र गंगाजल लेकर 34 दिनों की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पूर्ण की।
सोमवार प्रातः वह सुरीर बस स्टैंड स्थित देवी मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद देवी मंदिर से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई, जो नया बाजार, डाकखाना होते हुए सुरीर कला स्थित स्वयंभू वनखंडी महादेव मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया।
पूरी यात्रा के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं और शिवभक्तों ने डीजे की भक्तिमय धुनों पर नृत्य करते हुए "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारे लगाए। पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रावण मास में संपन्न हुई इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मथुरा हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में ढेर नहीं, घायल हुआ मुख्य आरोपी मथुरा हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में ढेर नहीं, घायल हुआ मुख्य आरोपी
    1
    मथुरा हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में ढेर नहीं, घायल हुआ मुख्य आरोपी
मथुरा हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में ढेर नहीं, घायल हुआ मुख्य आरोपी
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • मथुरा महिला नृशंस हत्या और लूट का सनसनी खेज खुलासा आरोप गिरफ्तार
    1
    मथुरा महिला नृशंस हत्या और लूट का सनसनी खेज खुलासा आरोप गिरफ्तार
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मथुरा दलित की जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन ​मथुरा अखिल भारतीय समता फाउंडेशन और महात्मा फुले विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं एवं पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सत्ता संरक्षण प्राप्त कथित भू माफियाओं द्वारा एक दलित व्यक्ति की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मौजा चुरा हंसी थाना राया तहसील मांट स्थित खसरा संख्या 290 की जमीन जो कि देवसेरस थाना गोवर्धन निवासी सुभाष जाटव की चौहद्दी लगी संपत्ति है पर कथित भू माफिया जगदीश नौहवार रंजीत और 8-10 अज्ञात लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया ​पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल जमीन पर अपना नाम लिखवा लिया बल्कि विरोध करने पर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की इतना ही नहीं दबंगों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है ​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही और रमेश सैनी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया समाजसेवी लुकेश कुमार राही ने तीखा हमला बोलते हुए कहा एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भू माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का दावा करते हैं वहीं दूसरी तरफ जातिगत आधार पर दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है इतने गंभीर मामले के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है ​संगठन ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उसकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सभी वर्गों के लोगों को एकजुट कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा ​ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन के दौरान सुभाष कुमार लक्ष्मी नारायण एडवोकेट कान्हा ठाकुर लुकेश कुमार राही रमेश सैनी रवि ठाकुर एडवोकेट सचिन अग्रवाल खूबी राम पंडित मंजू पुरनदेवी लक्ष्मी भूरी गुड्डी सूरजपाल विनोद पिंटू, अनिल सचिन श्रीदेवी सुनीता ममता सुमित और गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
    4
    मथुरा दलित की जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
​मथुरा अखिल भारतीय समता फाउंडेशन और महात्मा फुले विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं एवं पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सत्ता संरक्षण प्राप्त कथित भू माफियाओं द्वारा एक दलित व्यक्ति की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया है ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मौजा चुरा हंसी थाना राया तहसील मांट स्थित खसरा संख्या 290 की जमीन जो कि देवसेरस थाना गोवर्धन निवासी सुभाष जाटव की चौहद्दी लगी संपत्ति है पर कथित भू माफिया जगदीश नौहवार रंजीत और 8-10 अज्ञात लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया ​पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल जमीन पर अपना नाम लिखवा लिया बल्कि विरोध करने पर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की इतना ही नहीं दबंगों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है ​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही और रमेश सैनी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया समाजसेवी लुकेश कुमार राही ने तीखा हमला बोलते हुए कहा एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भू माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का दावा करते हैं वहीं दूसरी तरफ जातिगत आधार पर दबंगों को संरक्षण दिया जा रहा है इतने गंभीर मामले के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है ​संगठन ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उसकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सभी वर्गों के लोगों को एकजुट कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा ​ज्ञापन सौंपने और प्रदर्शन के दौरान सुभाष कुमार लक्ष्मी नारायण एडवोकेट कान्हा ठाकुर लुकेश कुमार राही रमेश सैनी रवि ठाकुर एडवोकेट सचिन अग्रवाल खूबी राम पंडित मंजू पुरनदेवी लक्ष्मी भूरी गुड्डी सूरजपाल विनोद पिंटू, अनिल सचिन श्रीदेवी सुनीता ममता सुमित और गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महावन कांग्रेसियों ने बोला हल्ला भ्रष्टाचार और समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन सोमवार को महावन तहसील पर प्रदेश नेतृत्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के द्वारा महावन तहसील की समस्याओं किसानों को हो रही दिक्कत खसरा खतौनी दाखिल खारिज जैसी बातों को लेकर भ्रष्टाचार खत्म करने के उद्देश्य उन्होंने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में एक किसानों ने भाग लिया और गेट पर बैठकर आवाज आई बंद कर दी जिससे कि कोई आदमी अंदर बाहर ना आ सके और आधे घंटे तो यह प्रदर्शन किया
    1
    महावन कांग्रेसियों ने बोला हल्ला भ्रष्टाचार और समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
सोमवार को महावन तहसील पर प्रदेश नेतृत्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के द्वारा महावन तहसील की समस्याओं किसानों को हो रही दिक्कत खसरा खतौनी दाखिल खारिज जैसी बातों को लेकर भ्रष्टाचार खत्म करने के उद्देश्य उन्होंने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में एक किसानों ने भाग लिया और गेट पर बैठकर आवाज आई बंद कर दी जिससे कि कोई आदमी अंदर बाहर ना आ सके और आधे घंटे तो यह प्रदर्शन किया
    user_Rajesh dabbu
    Rajesh dabbu
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मथुरा में बवंडर बाबा का संकल्प सावन महीने में मांस अंडा मुक्त बने पूरा ब्रज
    1
    मथुरा में बवंडर बाबा का संकल्प सावन महीने में मांस अंडा मुक्त बने पूरा ब्रज
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *मथुरा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: महिला की गला रेतकर हत्या और लूट करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, माता-पिता भी गिरफ्तार* मथुरा, 3 अगस्त। थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने ग्राम बाटी में महिला की गला रेतकर हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के माता-पिता को भी साक्ष्य छिपाने और लूटा गया सामान छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27/28 जुलाई की रात ग्राम बाटी निवासी एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के जेवरात, नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार जांच कर रही थी। जांच में सामने आया कि गांव का ही विष्णु उर्फ लुक्का (24), जो पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है, ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जानकारी थी कि मृतका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण दिलाने का काम करती थी और उसके पास नकदी रहती थी। घटना वाली रात महिला का पति और दोनों बेटे घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसा। महिला के जाग जाने पर उसने चाकू से कई वार कर गला काटकर उसकी हत्या कर दी और जेवर, नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के माता-पिता ने भी वारदात के बाद उसकी मदद की। आरोपी की मां ने हत्या में प्रयुक्त चाकू छिपा दिया, जबकि पिता ने लूटे गए जेवर और नकदी को ठिकाने लगाया। आरोपी ने खून से सने कपड़ों को भी धोकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बाटी से मघेरा रोड पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी विष्णु ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा, कारतूस, मृतका के जेवरात, श्यामजी का लॉकेट और 13,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ लुक्का के खिलाफ पहले भी गैंगरेप समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइट : श्लोक कुमार, एसएसपी
    1
    *मथुरा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: महिला की गला रेतकर हत्या और लूट करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, माता-पिता भी गिरफ्तार*

मथुरा, 3 अगस्त। थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम ने ग्राम बाटी में महिला की गला रेतकर हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के माता-पिता को भी साक्ष्य छिपाने और लूटा गया सामान छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 27/28 जुलाई की रात ग्राम बाटी निवासी एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के जेवरात, नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार जांच कर रही थी।

जांच में सामने आया कि गांव का ही विष्णु उर्फ लुक्का (24), जो पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है, ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जानकारी थी कि मृतका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण दिलाने का काम करती थी और उसके पास नकदी रहती थी। घटना वाली रात महिला का पति और दोनों बेटे घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसा। महिला के जाग जाने पर उसने चाकू से कई वार कर गला काटकर उसकी हत्या कर दी और जेवर, नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गया।

पुलिस का दावा है कि आरोपी के माता-पिता ने भी वारदात के बाद उसकी मदद की। आरोपी की मां ने हत्या में प्रयुक्त चाकू छिपा दिया, जबकि पिता ने लूटे गए जेवर और नकदी को ठिकाने लगाया। आरोपी ने खून से सने कपड़ों को भी धोकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बाटी से मघेरा रोड पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी विष्णु ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा, कारतूस, मृतका के जेवरात, श्यामजी का लॉकेट और 13,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ लुक्का के खिलाफ पहले भी गैंगरेप समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया।

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाइट : श्लोक कुमार, एसएसपी
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.