logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चरपोखरी CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई है... प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य और प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव के औचक निरीक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में हड़कंप मचा दिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक डॉक्टर के हाजिरी बनाने के बाद ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई। सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने उपस्थिति पंजी से लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की, जहां कई कमियां सामने आईं। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के छुट्टी से संबंधित पत्र को आनन-फानन में पेश किया गया, जिसमें पहले से हस्ताक्षर होने के बाद तारीख भरी गई थी। यह देखते ही प्रखंड प्रमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के बाद अब सवाल यह है कि— क्या सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी? क्या हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई होगी? और सबसे बड़ा सवाल— जब अस्पताल का प्रभारी ही अस्पताल में मौजूद नहीं रहेगा, तो मरीजों की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा?

3 hrs ago
user_P TOP BIHAR
P TOP BIHAR
News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
3 hrs ago

चरपोखरी CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई है... प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य और प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव के औचक निरीक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में हड़कंप मचा दिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक डॉक्टर के हाजिरी बनाने के बाद ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई। सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने उपस्थिति पंजी से लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की, जहां कई कमियां सामने आईं। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के छुट्टी से संबंधित पत्र को आनन-फानन में पेश किया गया, जिसमें पहले से हस्ताक्षर होने के बाद तारीख भरी गई थी। यह देखते ही प्रखंड प्रमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के बाद अब सवाल यह है कि— क्या सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी? क्या हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई होगी? और सबसे बड़ा सवाल— जब अस्पताल का प्रभारी ही अस्पताल में मौजूद नहीं रहेगा, तो मरीजों की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा?

More news from बिहार and nearby areas
  • चरपोखरी CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई है... प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य और प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव के औचक निरीक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में हड़कंप मचा दिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक डॉक्टर के हाजिरी बनाने के बाद ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई। सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने उपस्थिति पंजी से लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की, जहां कई कमियां सामने आईं। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के छुट्टी से संबंधित पत्र को आनन-फानन में पेश किया गया, जिसमें पहले से हस्ताक्षर होने के बाद तारीख भरी गई थी। यह देखते ही प्रखंड प्रमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के बाद अब सवाल यह है कि— क्या सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी? क्या हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई होगी? और सबसे बड़ा सवाल— जब अस्पताल का प्रभारी ही अस्पताल में मौजूद नहीं रहेगा, तो मरीजों की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा?
    1
    चरपोखरी CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुलती नजर आई है...
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य और प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव के औचक निरीक्षण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में हड़कंप मचा दिया।
मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक डॉक्टर के हाजिरी बनाने के बाद ड्यूटी से गायब रहने की बात सामने आई।
सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशांत कुमार गुप्ता भी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले।
बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने उपस्थिति पंजी से लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की, जहां कई कमियां सामने आईं।
बताया गया कि निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के छुट्टी से संबंधित पत्र को आनन-फानन में पेश किया गया, जिसमें पहले से हस्ताक्षर होने के बाद तारीख भरी गई थी।
यह देखते ही प्रखंड प्रमुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
औचक निरीक्षण के बाद अब सवाल यह है कि—
क्या सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी यूं ही चलती रहेगी?
क्या हाजिरी बनाकर ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई होगी?
और सबसे बड़ा सवाल—
जब अस्पताल का प्रभारी ही अस्पताल में मौजूद नहीं रहेगा, तो मरीजों की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा?
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भोजपुर के सहार में जीविका दीदियों ने निकाला भव्य तिरंगा झंडा मार्च, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश सहार (भोजपुर)। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों द्वारा भव्य तिरंगा झंडा मार्च निकाला गया। झंडा मार्च की शुरुआत सहार प्रखंड परिसर से हुई, जो सहार बाजार, सहार थाना, सब्जी बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए जीविका के कार्यालय तक पहुंची। झंडा मार्च में लगभग 250 से अधिक जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर दीदियों ने पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा देशभक्ति के अन्य नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान लोगों से "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जनार्धन तिवारी, सहार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, तथा जीविका के बीपीएम अमरेंद्र कुमार सत्या उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रप्रेम, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। झंडा मार्च के सफल संचालन में जीविका कार्यालय की टीम एवं सहार थाना पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जीविका पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति के इस अभियान से जुड़ सकें। रिपोर्टर: धर्मेंद्र कुमार सहार (भोजपुर)
    1
    भोजपुर के सहार में जीविका दीदियों ने निकाला भव्य तिरंगा झंडा मार्च, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
सहार (भोजपुर)। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर से जीविका दीदियों द्वारा भव्य तिरंगा झंडा मार्च निकाला गया। झंडा मार्च की शुरुआत सहार प्रखंड परिसर से हुई, जो सहार बाजार, सहार थाना, सब्जी बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए जीविका के  कार्यालय तक पहुंची।
झंडा मार्च में लगभग 250 से अधिक जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर दीदियों ने पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा देशभक्ति के अन्य नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान लोगों से "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जनार्धन तिवारी, सहार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, तथा जीविका के बीपीएम अमरेंद्र कुमार सत्या उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रप्रेम, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
झंडा मार्च के सफल संचालन में जीविका कार्यालय की टीम एवं सहार थाना पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन की देखरेख में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जीविका पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना, उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति के इस अभियान से जुड़ सकें।
रिपोर्टर: धर्मेंद्र कुमार सहार (भोजपुर)
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    2 hrs ago
  • Prashant Kishor ने दिया BJP को Challenge, वे बोले कि Job Prashant Kishor ने दिया BJP को Challenge, वे बोले कि Job नहीं मिलना चाहिए...
    1
    Prashant Kishor ने दिया BJP को Challenge, वे बोले कि Job 
Prashant Kishor ने दिया BJP को Challenge, वे बोले कि Job नहीं मिलना चाहिए...
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • 15 अगस्त के अवसर पर 301 मीटर निकाले जाने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर पंडाल निर्माण कार्य शुरू देखें -
    1
    15 अगस्त के अवसर पर 301 मीटर निकाले जाने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर पंडाल निर्माण कार्य शुरू देखें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • 🚨 बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण आरा | 12 अगस्त 2026 भोजपुर के जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक पथ एवं नाला निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। यह परियोजना शहर में आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी अधिकारियों एवं अभियंताओं से ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्माण में बाधक अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने तथा वन विभाग से संबंधित लंबित NOC और अन्य आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जल निकासी में सुधार, जाम से राहत और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। 📍 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 📰 रिपोर्टर — पंकज सिंह #Ara #Arrah #Bhojpur #BiharNews #AraNews #TanaySultania #DMBhojpur #RoadConstruction #DrainConstruction #Bampali #PakriChowk #Traffic #WaterDrainage #BiharNews #LatestNews
    1
    🚨 बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

आरा | 12 अगस्त 2026
भोजपुर के जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक पथ एवं नाला निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। यह परियोजना शहर में आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी अधिकारियों एवं अभियंताओं से ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने निर्माण में बाधक अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने तथा वन विभाग से संबंधित लंबित NOC और अन्य आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जल निकासी में सुधार, जाम से राहत और यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
📍 जनता की आवाज आरा न्यूज़
📰 रिपोर्टर — पंकज सिंह
#Ara #Arrah #Bhojpur #BiharNews #AraNews #TanaySultania #DMBhojpur #RoadConstruction #DrainConstruction #Bampali #PakriChowk #Traffic #WaterDrainage #BiharNews #LatestNews
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बाटी गई सामग्री आरा से संजय श्रीवास्तव आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बाटी गई सामग्री आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सामग्री बुधवार को बांटी गई। दिशा एक प्रयास संस्था की सचिव कुमारी सुनीता ने बताया कि डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम सीएसआर के अंतर्गत दिशा एक प्रयास द्वारा विद्यालय से लेकर समुदाय तक हमलोग सामग्री बांट रहे हैं। बुधवार को आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में हम लोगों ने वितरण किया है । मौके पर रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी भी मौजूद रही।
    1
    आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बाटी गई सामग्री

आरा से संजय श्रीवास्तव
आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बाटी गई सामग्री
आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सामग्री बुधवार को बांटी गई। दिशा एक प्रयास संस्था की सचिव कुमारी सुनीता ने बताया कि डाबर इंडिया प्राइवेट  लिमिटेड के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम सीएसआर के अंतर्गत दिशा एक प्रयास द्वारा विद्यालय से लेकर समुदाय तक हमलोग सामग्री बांट रहे हैं। बुधवार को आरा रेड क्रॉस सोसाइटी में हम लोगों ने वितरण किया है । मौके पर रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी भी मौजूद रही।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • भारत गैस जगदीशपुर के प्रोपराइटर सुनील कुमार ने अपने ग्राहकों से कहा - भारत सरकार के आदेश अनुसार जिन ग्राहकों का केवाईसी नहीं हुआ है वह अपना केवाईसी भारत गैस जगदीशपुर कार्यालय में आकर करवा लें, आइए सुनते हैं - भारत गैस संपर्क सूत्र - प्रोपराइटर - सुनील कुमार फोन - 9430897275 नाम - मेघराज फोन -9810750757
    1
    भारत गैस जगदीशपुर के प्रोपराइटर सुनील कुमार ने अपने ग्राहकों से कहा - भारत सरकार के आदेश अनुसार जिन ग्राहकों का केवाईसी नहीं हुआ है वह अपना केवाईसी भारत गैस जगदीशपुर कार्यालय में आकर करवा लें, आइए सुनते हैं -
भारत गैस संपर्क सूत्र -
प्रोपराइटर - सुनील कुमार 
फोन - 9430897275
नाम - मेघराज 
फोन -9810750757
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, ट्रेलर ने तोड़ी बैरिकेडिंग; बाल-बाल बचीं दो जिंदगियां बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुल की बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था और क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को लेकर चिंता देखी गई। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को जल्द दुरुस्त कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। #Bihiya #Bhojpur #Ara #BiharNews #BreakingNews #RoadAccident #RailwayOverbridge
    1
    बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, ट्रेलर ने तोड़ी बैरिकेडिंग; बाल-बाल बचीं दो जिंदगियां

बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुल की बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में ओवरब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था और क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को लेकर चिंता देखी गई। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग को जल्द दुरुस्त कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

#Bihiya #Bhojpur #Ara #BiharNews #BreakingNews #RoadAccident #RailwayOverbridge
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.