logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा का मामला शिक्षक स्कूल में ही झलका रहा पेग स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा का मामला शिक्षक स्कूल में ही झलका रहा पेग स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, श्योपुर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा में शिक्षक द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में संज्ञान लेते हुए शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

2 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा का मामला शिक्षक स्कूल में ही झलका रहा पेग स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा का मामला शिक्षक स्कूल में ही झलका रहा पेग स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, श्योपुर। शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम सुठारा में शिक्षक द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में संज्ञान लेते हुए शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम
    1
    जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम
    user_AvdeshDixit AvdeshDixit
    AvdeshDixit AvdeshDixit
    लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ *एक तरफ CMO का एक्शन, दूसरी तरफ गरीब ठेले वाले का सवाल - "ठेला लगाएं कहां?"* इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा - गरीब सब्जी वाले की गुहार, बोला "ठेला लगाएं कहां? जब चाहो तब आकर हटवा देते हो इंदरगढ़ नगर परिषद द्वारा मेन बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक गरीब ठेले वाले ने अपनी पीड़ा सुनाई। टमाटर का ठेला लगाने वाले युवक ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, पेट पालने के लिए ठेला लगाते हैं। आप लोग जब चाहते हैं तब आकर कहते हो ठेला हटाओ, जाम लग रहा है। लेकिन हम ठेला लगाएं कहां, इसके लिए कोई जगह तो बताओ। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कर्मचारी ने उसे समझाया कि अस्पताल की बाउंड्री या बस स्टैंड के पास ठेला लगाओ, वहां जाम नहीं लगेगा। वहीं CMO विजय बहादुर ने भी सभी ठेले वालों से अपील की है कि रोड पर अतिक्रमण न करें, ताकि जाम की स्थिति न बने। इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ *एक तरफ CMO का एक्शन, दूसरी तरफ गरीब ठेले वाले का सवाल - "ठेला लगाएं कहां?"* इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा - गरीब सब्जी वाले की गुहार, बोला "ठेला लगाएं कहां? जब चाहो तब आकर हटवा देते हो इंदरगढ़ नगर परिषद द्वारा मेन बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक गरीब ठेले वाले ने अपनी पीड़ा सुनाई। टमाटर का ठेला लगाने वाले युवक ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, पेट पालने के लिए ठेला लगाते हैं। आप लोग जब चाहते हैं तब आकर कहते हो ठेला हटाओ, जाम लग रहा है। लेकिन हम ठेला लगाएं कहां, इसके लिए कोई जगह तो बताओ। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कर्मचारी ने उसे समझाया कि अस्पताल की बाउंड्री या बस स्टैंड के पास ठेला लगाओ, वहां जाम नहीं लगेगा। वहीं CMO विजय बहादुर ने भी सभी ठेले वालों से अपील की है कि रोड पर अतिक्रमण न करें, ताकि जाम की स्थिति न बने।
    1
    इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़
*एक तरफ CMO का एक्शन, दूसरी तरफ गरीब ठेले वाले का सवाल - "ठेला लगाएं कहां?"*

 इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा - गरीब सब्जी वाले की गुहार, बोला "ठेला लगाएं कहां? जब चाहो तब आकर हटवा देते हो
इंदरगढ़ नगर परिषद द्वारा मेन बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक गरीब ठेले वाले ने अपनी पीड़ा सुनाई।

टमाटर का ठेला लगाने वाले युवक ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, पेट पालने के लिए ठेला लगाते हैं। आप लोग जब चाहते हैं तब आकर कहते हो ठेला हटाओ, जाम लग रहा है। लेकिन हम ठेला लगाएं कहां, इसके लिए कोई जगह तो बताओ।

मौके पर मौजूद नगर परिषद के कर्मचारी ने उसे समझाया कि अस्पताल की बाउंड्री या बस स्टैंड के पास ठेला लगाओ, वहां जाम नहीं लगेगा। वहीं CMO विजय बहादुर ने भी सभी ठेले वालों से अपील की है कि रोड पर अतिक्रमण न करें, ताकि जाम की स्थिति न बने।
इंदरगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़
*एक तरफ CMO का एक्शन, दूसरी तरफ गरीब ठेले वाले का सवाल - "ठेला लगाएं कहां?"*
इंदरगढ़ नगर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा - गरीब सब्जी वाले की गुहार, बोला "ठेला लगाएं कहां? जब चाहो तब आकर हटवा देते हो
इंदरगढ़ नगर परिषद द्वारा मेन बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक गरीब ठेले वाले ने अपनी पीड़ा सुनाई।
टमाटर का ठेला लगाने वाले युवक ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, पेट पालने के लिए ठेला लगाते हैं। आप लोग जब चाहते हैं तब आकर कहते हो ठेला हटाओ, जाम लग रहा है। लेकिन हम ठेला लगाएं कहां, इसके लिए कोई जगह तो बताओ।
मौके पर मौजूद नगर परिषद के कर्मचारी ने उसे समझाया कि अस्पताल की बाउंड्री या बस स्टैंड के पास ठेला लगाओ, वहां जाम नहीं लगेगा। वहीं CMO विजय बहादुर ने भी सभी ठेले वालों से अपील की है कि रोड पर अतिक्रमण न करें, ताकि जाम की स्थिति न बने।
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की। यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    कोंच,कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक, रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव तक निकली यात्रा
जालौन के कोंच नगर में दिन बुधवार को 11,30 बजे सावन के पावन अवसर पर अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में बुधवार को रामकुण्ड से कोसलेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ियों के जयघोष से पूरे नगर का वातावरण शिवमय हो गया।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत रामकुण्ड से हुई। श्रद्धालुओं ने रामकुण्ड से पवित्र जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में शामिल कांवड़िए ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और जलपान की व्यवस्था की।
यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्ते भर शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
रामकुण्ड से यात्रा कोसलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के महीने में आयोजित कांवड़ यात्रा से श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार होता है।
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश सोनी, उपाध्यक्ष ज्ञान सोनी, मंत्री अरविंद सोनी, सह मंत्री सुरेश सोनी, प्रह्लाद कौशल, जय प्रकाश सोनी, मनोज कौशल, हरदयाल सोनी, मनीष सोनी, बाबा रामू सोनी, मुन्ना सोनी, आनंद सोनी, सचिन सोनी, सत्यम सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है
    1
    ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन 
भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोवंशो की बढ़ती मोते प्रशासनिक व्यवस्था पर उठते सवाल, आज हुआ बबाल परशुरामचौराहे पर गोसेवकों वी एच पी बजरंगदल के सदस्यों की नाराजगी से बनी जाम की स्तिथि,
    1
    गोवंशो की बढ़ती मोते  प्रशासनिक व्यवस्था पर उठते सवाल, आज हुआ बबाल 
परशुरामचौराहे पर गोसेवकों वी एच पी  बजरंगदल के सदस्यों की नाराजगी से बनी जाम की स्तिथि,
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सरकारी दफ्तर में सहायक यंत्री का जन्मदिन, ढोल-धमाके और हाथी की एंट्री पर उठे सवाल सरकारी दफ्तर में सहायक यंत्री का जन्मदिन, ढोल-धमाके और हाथी की एंट्री पर उठे सवाल उज्जैन में बिजली विभाग के सहायक यंत्री का जन्मदिन समारोह अब विवादों में घिर गया है। आरोप है कि रविवार यानी सरकारी अवकाश के दिन कार्यालय परिसर को खुलवाकर यहां भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ढोल-धमाकों के साथ हाथी पर सवार होकर सहायक यंत्री की एंट्री कराई गई। इतना ही नहीं, केक पर भारतीय मुद्रा के नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन बनाकर केक काटे जाने का भी दावा किया जा रहा है। सरकारी कार्यालय परिसर में निजी आयोजन को लेकर अब विभागीय स्तर पर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामला मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उज्जैन कार्यालय से जुड़ा है, जहां सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद कार्यालय परिसर में जन्मदिन का आयोजन किया गया। समारोह में ढोल-धमाकों के साथ सहायक यंत्री की भव्य एंट्री कराई गई और हाथी का भी इस्तेमाल किया गया। आयोजन के वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालय के उपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।आरोप है कि जन्मदिन समारोह के दौरान केक पर देश की राष्ट्रीय मुद्रा यानी नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन बनाई गई और उसे काटा गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरकारी कार्यालय को अवकाश के दिन किसकी अनुमति से खुलवाया गया और सरकारी परिसर में निजी आयोजन करने की अनुमति किस नियम के तहत दी गई। मामले को लेकर बिजली विभाग में भी हलचल मची हुई है। पूरे मामले में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री व्ही.के. मालवीय ने कहा है कि सहायक यंत्री को इस मामले में नोटिस जारी किया जाएगा और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सरकारी कार्यालय में आयोजित इस निजी समारोह के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। सहायक यंत्री रविकांत मालवीय पहले भी विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब सरकारी अवकाश के दिन कार्यालय परिसर में जन्मदिन समारोह आयोजित किए जाने और उसमें ढोल-धमाके व हाथी के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात कही है, ऐसे में अब सबकी नजर विभागीय जांच और उसके नतीजे पर है।
    1
    सरकारी दफ्तर में सहायक यंत्री का जन्मदिन, ढोल-धमाके और हाथी की एंट्री पर उठे सवाल
सरकारी दफ्तर में सहायक यंत्री का जन्मदिन, ढोल-धमाके और हाथी की एंट्री पर उठे सवाल
उज्जैन में बिजली विभाग के सहायक यंत्री का जन्मदिन समारोह अब विवादों में घिर गया है। आरोप है कि रविवार यानी सरकारी अवकाश के दिन कार्यालय परिसर को खुलवाकर यहां भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ढोल-धमाकों के साथ हाथी पर सवार होकर सहायक यंत्री की एंट्री कराई गई। इतना ही नहीं, केक पर भारतीय मुद्रा के नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन बनाकर केक काटे जाने का भी दावा किया जा रहा है। सरकारी कार्यालय परिसर में निजी आयोजन को लेकर अब विभागीय स्तर पर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामला मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उज्जैन कार्यालय से जुड़ा है, जहां सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद कार्यालय परिसर में जन्मदिन का आयोजन किया गया। समारोह में ढोल-धमाकों के साथ सहायक यंत्री की भव्य एंट्री कराई गई और हाथी का भी इस्तेमाल किया गया। आयोजन के वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालय के उपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।आरोप है कि जन्मदिन समारोह के दौरान केक पर देश की राष्ट्रीय मुद्रा यानी नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन बनाई गई और उसे काटा गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरकारी कार्यालय को अवकाश के दिन किसकी अनुमति से खुलवाया गया और सरकारी परिसर में निजी आयोजन करने की अनुमति किस नियम के तहत दी गई। मामले को लेकर बिजली विभाग में भी हलचल मची हुई है।
पूरे मामले में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री व्ही.के. मालवीय ने कहा है कि सहायक यंत्री को इस मामले में नोटिस जारी किया जाएगा और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सरकारी कार्यालय में आयोजित इस निजी समारोह के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
सहायक यंत्री रविकांत मालवीय पहले भी विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब सरकारी अवकाश के दिन कार्यालय परिसर में जन्मदिन समारोह आयोजित किए जाने और उसमें ढोल-धमाके व हाथी के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात कही है, ऐसे में अब सबकी नजर विभागीय जांच और उसके नतीजे पर है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भीषण करंट से खम्बा हुआ गर्म बारिस के पानी से गर्म उठा धुँआ भीषण करंट से खम्बा हुआ गर्म बारिस के पानी से गर्म उठा धुँआ भिंड जिले के नगर लहार के वरुअनपुरा हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप वार्ड नंबर 6 में एक बिजली के खंबे में इतना भीषण करंट आ रहा है कि वहाँ आसपास गिरने बाला बारिश का पानी भी गर्म हो गया और धुँआ उठने लगा जिसे देखकर वहाँ आसपास रहने वाले लोग एक्टिव हुए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अगर प्रशासन ने अतिशीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।।
    1
    भीषण करंट से खम्बा हुआ गर्म बारिस के पानी से गर्म उठा धुँआ
भीषण करंट से खम्बा हुआ गर्म बारिस के पानी से गर्म उठा धुँआ
भिंड जिले के नगर लहार के वरुअनपुरा  हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप वार्ड नंबर 6 में एक बिजली के खंबे में इतना भीषण करंट आ रहा है कि वहाँ आसपास गिरने बाला बारिश का पानी भी गर्म हो गया और धुँआ उठने लगा जिसे देखकर वहाँ आसपास रहने वाले लोग एक्टिव हुए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अगर प्रशासन ने अतिशीघ्र ही इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत भिंड।ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलावली रोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन महिला के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार ईश्वरी रमपुरा निवासी 57 वर्षीय पानश्री देवी पत्नी करन सिंह बघेल मंगलवार सुबह ऊमरी बाजार में खरीदारी करने अपने पति के साथ आई थीं। करन सिंह बाजार कर के बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलावली रोड पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पानश्री देवी सड़क पर सिर के बल गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद पति करन सिंह ने निजी वाहन से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
    1
    पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत
भिंड।ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलावली रोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन महिला के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार ईश्वरी रमपुरा निवासी 57 वर्षीय पानश्री देवी पत्नी करन सिंह बघेल मंगलवार सुबह ऊमरी बाजार में खरीदारी करने अपने पति के साथ आई थीं। करन सिंह बाजार कर के बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलावली रोड पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पानश्री देवी सड़क पर सिर के बल गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद पति करन सिंह ने निजी वाहन से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निवाड़ी में 8 साल की मासूम बच्ची नाले में बही, तलाश जारी निवाड़ी में बारिश के बीच हादसा, 8 साल की अवंतिका कुशवाहा नाले में बही, स्थानीय लोग तलाश में जुटे - परिचित के साथ खेत पर जा रही थी बच्ची, डायल 112 पर सूचना देने का दावा निवाड़ी में बारिश के बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। वार्ड नंबर 1 के पास स्थित नाले में 8 साल की एक मासूम बच्ची के बह गई। बच्ची का नाम अवंतिका कुशवाहा बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। निवाड़ी के वार्ड नंबर 1 के पास स्थित नाले में 8 साल की बच्ची के बह जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची का नाम अवंतिका कुशवाहा है। बच्ची के पिता संतोष कुशवाहा के मुताबिक, अवंतिका उनके परिचित श्रवण कुशवाहा के साथ खेत पर जा रही थी। इसी दौरान बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर थे। रास्ते में बच्ची नाले में बह गई। वहीं, बच्ची के एक अन्य परिचित ने बताया कि 8 साल की अवंतिका नाले में बह गई। उनका आरोप है कि घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन करीब एक घंटे तक मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद निवाड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण नदी और नालों में पानी का बहाव तेज होने से तलाश में भी परेशानी सामने आ रही है। फिलहाल बच्ची की तलाश जारी है।।
    1
    निवाड़ी में 8 साल की मासूम बच्ची नाले में बही, तलाश जारी
निवाड़ी में बारिश के बीच हादसा, 8 साल की अवंतिका कुशवाहा नाले में बही, स्थानीय लोग तलाश में जुटे
- परिचित के साथ खेत पर जा रही थी बच्ची, डायल 112 पर सूचना देने का दावा
निवाड़ी में बारिश के बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। वार्ड नंबर 1 के पास स्थित नाले में 8 साल की एक मासूम बच्ची के बह गई। बच्ची का नाम अवंतिका कुशवाहा बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
निवाड़ी के वार्ड नंबर 1 के पास स्थित नाले में 8 साल की बच्ची के बह जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची का नाम अवंतिका कुशवाहा है। बच्ची के पिता संतोष कुशवाहा के मुताबिक, अवंतिका उनके परिचित श्रवण कुशवाहा के साथ खेत पर जा रही थी। इसी दौरान बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर थे। रास्ते में बच्ची नाले में बह गई।
वहीं, बच्ची के एक अन्य परिचित ने बताया कि 8 साल की अवंतिका नाले में बह गई। उनका आरोप है कि घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, लेकिन करीब एक घंटे तक मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद निवाड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण नदी और नालों में पानी का बहाव तेज होने से तलाश में भी परेशानी सामने आ रही है। फिलहाल बच्ची की तलाश जारी है।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.