logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन --- पड़ा भारी। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाने वाले युवक को पकड़ा। लाइसेंसी रायफल को जप्त कर लायसेंस धारक को बनाया आरोपी, लायसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू। दतिया जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के खुले प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संबंधित लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाही पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया पर हथियारों का भय फैलाने वाला प्रदर्शन रोकना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पण्डोखर एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना पण्डोखर पुलिस के संज्ञान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें प्रदीप धाकड पुत्र कमल सिंह निवासी सालौन बी का अपने हाथ में रायफल लिए दिखाई दे रहा था। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही रायफल अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी सालौन बी उक्त रायफल का लाइसेंसधारी है, जबकि प्रदीप धाकड का हथियार से इस प्रकार सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस कार्यवाही - मामले की गंभीरता को देखते हुए पण्डोखर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदीप धाकड को अभिरक्षा में लिया, उसका मेमोरण्डम लेख किया गया और प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कानूनी कार्रवाई, थाना पण्डोखर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26 के तहत, धारा 25 (1-B) (a) एवं 30 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही जिस रायफल के साथ वीडियो पोस्ट की गई थी, उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रचलन में लाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का सख्त संदेश, पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर डर या दहशत फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ न केवल आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा, बल्कि लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी ।

2 hrs ago
user_विकास वर्मा
विकास वर्मा
पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन --- पड़ा भारी। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाने वाले युवक को पकड़ा। लाइसेंसी रायफल को जप्त कर लायसेंस धारक को बनाया आरोपी, लायसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू। दतिया जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के खुले प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संबंधित लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाही पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया पर हथियारों का भय फैलाने वाला प्रदर्शन रोकना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पण्डोखर एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना पण्डोखर पुलिस के संज्ञान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें प्रदीप धाकड पुत्र कमल सिंह निवासी सालौन बी का अपने हाथ में रायफल लिए दिखाई दे रहा था। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही रायफल अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी सालौन बी उक्त रायफल का लाइसेंसधारी है, जबकि प्रदीप धाकड का हथियार से इस प्रकार सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस कार्यवाही - मामले की गंभीरता को देखते हुए पण्डोखर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदीप धाकड को अभिरक्षा में लिया, उसका मेमोरण्डम लेख किया गया और प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कानूनी कार्रवाई, थाना पण्डोखर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26 के तहत, धारा 25 (1-B) (a) एवं 30 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही जिस रायफल के साथ वीडियो पोस्ट की गई थी, उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रचलन में लाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का सख्त संदेश, पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर डर या दहशत फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ न केवल आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा, बल्कि लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी ।
    1
    सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन --- पड़ा भारी।
थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाने वाले युवक को पकड़ा।
लाइसेंसी रायफल को जप्त कर लायसेंस धारक को बनाया आरोपी, लायसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू।
दतिया जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के खुले प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना पण्डोखर पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संबंधित लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाही पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया पर हथियारों का भय फैलाने वाला प्रदर्शन रोकना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी महोदय भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पण्डोखर एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना पण्डोखर पुलिस के संज्ञान में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें प्रदीप धाकड पुत्र कमल सिंह निवासी सालौन बी का अपने हाथ में रायफल लिए दिखाई दे रहा था। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही रायफल अखिलेश कुमार गुप्ता निवासी सालौन बी उक्त रायफल का लाइसेंसधारी है, जबकि प्रदीप धाकड का हथियार से इस प्रकार सार्वजनिक प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।
पुलिस कार्यवाही -
मामले की गंभीरता को देखते हुए पण्डोखर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदीप धाकड को अभिरक्षा में लिया, उसका मेमोरण्डम लेख किया गया और प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कानूनी कार्रवाई, थाना पण्डोखर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26 के तहत, धारा 25 (1-B) (a) एवं 30 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही जिस रायफल के साथ वीडियो पोस्ट की गई थी, उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रचलन में लाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का सख्त संदेश, पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर डर या दहशत फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ न केवल आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा, बल्कि लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी ।
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Gwalior: डबरा नवग्रह कलश यात्रा दुर्घटना पर क्या बोले डॉ नरोत्तम मिश्रा और ग्वालियर आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना ?.
    1
    Gwalior: डबरा नवग्रह कलश यात्रा दुर्घटना पर क्या बोले डॉ नरोत्तम मिश्रा और ग्वालियर आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना ?.
    user_Shayar Ali
    Shayar Ali
    Journalist Datia, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    1
    Post by प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    पत्रकार Indergarh, Datia•
    14 min ago
  • Post by News24harkhabar
    1
    Post by News24harkhabar
    user_News24harkhabar
    News24harkhabar
    Newsagent झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • झांसी ट्रेन वेंडर हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, नवाबाद पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्त को किया गिरफ्तार
    1
    झांसी ट्रेन वेंडर हत्याकांड का खुलासा,
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, नवाबाद पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्त को किया गिरफ्तार
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • Post by Adiya dantre 9981601860
    1
    Post by Adiya dantre 9981601860
    user_Adiya dantre 9981601860
    Adiya dantre 9981601860
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.